Dia Mirza का Nawazuddin Siddiqui पर फूटा गुस्सा, 'ना बात करने की तमीज, एटीट्यूड अलग ही लेवल का', गैंग्स ऑफ वासेपुर के फैजल का यूं आया करारा जवाब

दीया मिर्जा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ काम करने के अपने एक्सपीरियंस को लेकर चौंकाने वाला दावा किया है. उनकी इस बात पर अब नवाजुद्दीन ने जवाब दिया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
दीया मिर्जा की बात पर, नवाजुद्दीन ने दिया करारा जवाब
instagram
नई दिल्ली:

बॉलीवुड में दीया मिर्जा ने अपनी एक्टिंग के दम पर अपनी पहचान बनाई हैं. बता दें कि इन दिनों कई ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दिखने वाली दिया मिर्जा, सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वो अक्सर ही अपने विचारों को खुलकर रखती हैं. अब उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया है. जिसमें उन्होंने एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सेट पर बिहेवियर को लेकर सवाल उठाए हैं. दीया मिर्जा ने इस पोस्ट को जिस तरह से खुलेआम लिखा है, इसके बाद ऐसा लग रहा है कि इंडस्ट्री में कोई बवाल होने वाला है. भले ही वो दीया या नवाजुद्दीन के बीच ने हो, लेकिन उनके फैंस इस बात पर जरूर झगड़ने वाले हैं. 

नवाजुद्दीन के लिए क्या बोलीं दीया मिर्जा

दीया मिर्जा ने हाल ही में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ काम करने के अपने एक्सपीरियमस को लेकर एक ऐसा खुलासा किया, जिसने सभी का ध्यान खींच लिया है. दिया ने माना कि नवाजुद्दीन जैसे दमदार अभिनेता के साथ स्क्रीन शेयर करना आसान नहीं होता. उनके इस बयान के बाद फैंस के बीच यह जानने की उत्सुकता बढ़ गई है कि आखिर ऐसा क्या है, जो उनके साथ काम करना चुनौतीपूर्ण बना देता है.

Photo Credit: Instagram

दीया मिर्जा ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी को टैग करते हुए लिखा, "साथ काम करना किसी बुरे सपने से कम नहीं, न बात करने की तमीज है और ऊपर से एटीट्यूड भी अलग ही लेवल का, बेहद आपत्तिजनक व्यवहार."

दीया के इस पोस्ट के बाद से लोगों के मन में कई तरह के सवाल उठ रहे हैं. क्या इसकी वजह नवाजुद्दीन का अभिनय को लेकर गंभीर रवैया है? उनका अलग काम करने का तरीका है या फिर कुछ और? दिया के इस कमेंट ने दोनों एक्टर के प्रोफेशन रिश्ते को चर्चा में ला दिया है और लोगों के मन में पर्दे के पीछे की कहानी जानने की दिलचस्पी बढ़ गई है. इस पोस्ट पर फैंस के अलग-अलग तरह के कमेंट्स आ रहे हैं. कोई इसकी पीआर स्ट्रेटजी बता रहा है, तो कोई नवाजुद्दीन का साइड ले रहा है. तो कोई दीया मिर्जा की.

Advertisement

नवाजुद्दीन ने दिया दीया मिर्जा को जवाब

Photo Credit: instagram

दीया मिर्जा ने नवाजुद्दीन के साथ काम करने को लेकर जो भी कहा, हर कोई जानना चाहता था कि वो इस बात पर क्या जवाब देंगे. तो नवाजुद्दीन ने दिया मिर्जा की पोस्ट पर ही कमेंट कर के उनको जवाब दे दिया है. नवाजुद्दीन ने कमेंट करते हुए लिखा, 

Featured Video Of The Day
बाबा बागेश्‍वर की कथा में दिग्गजों का मेला, यूपी पॉलिटिक्‍स में क्या चल रहा?
Topics mentioned in this article
Dia Mirza
Nawazuddin Siddique
Dia Mirza Instagram
Bollywood
Ndtv Hindi

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं