Viral Video: रणवीर सिंह की एक्टिंग पर फिदा है धुरंधर 2 का पिंडा, बोले- ऐसी सिर्फ रणवीर भाई ही कर सकते हैं ...

Viral Video: रणवीर ने ने अपनी जबरदस्त एक्टिंग के दम पर न केवल दर्शकों, बल्कि अपने को-स्टार्स के दिल में भी खास छाप छोड़ी है. फिल्म में ‘पिंडा’ का किरदार निभाने वाले उदयबीर संधू को उनके एक्सप्रेशन और स्क्रीन प्रेजेंस ने खासा प्रभावित किया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Viral Video: 'धुरंधर द रिवेंज' रणवीर की एक्टिंग के मुरीद हुए को-स्टार उदयबीर

‘धुरंधर: द रिवेंज' इन दिनों सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि थिएटर्स में चल रहा पूरा उत्सव बन चुकी है. हर शो के बाहर लंबी लाइनें, सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा और ऑडियंस का जोश साफ दिखा रहा है कि फिल्म ने लोगों का दिल जीत लिया है. कहानी में दम, एक्शन में तड़का और स्टारकास्ट की शानदार परफॉर्मेंस ने इसे एक परफेक्ट एंटरटेनमेंट पैकेज बना दिया है. रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर माधवन जैसे बड़े सितारों की मौजूदगी ने फिल्म को और भी खास बना दिया है. यही वजह है कि रिलीज के कई दिन बाद भी थिएटर्स में सीट मिलना आसान नहीं हो रहा है.

ये भी पढ़ें: 'ये AC तेरे लिए नहीं है, बड़े एक्टर्स के लिए है'- धुरंधर 2 के सेट पर एक्टर के साथ हुआ भेदभाव, बताया सेट पर कैसा होता था बर्ताव


रणवीर सिंह ने जीता सबका दिल

फिल्म में रणवीर सिंह की एक्टिंग ने सच में महफिल लूट ली है. उनके एक्सप्रेशन, बॉडी लैंग्वेज और स्क्रीन प्रेजेंस ने दर्शकों को पूरी तरह बांधे रखा है. फिल्म में ‘पिंडा' का किरदार निभाने वाले उदयबीर संधू ने भी उनकी खुलकर तारीफ की है. उनका कहना है कि आजकल जहां कई एक्टर्स एक इमोशन भी सही से नहीं दिखा पाते, वहीं रणवीर एक साथ कई इमोशन्स आसानी से दिखा देते हैं. बिना डायलॉग के सिर्फ आंखों से बात करना उनकी खासियत बन गई है. ये साफ है कि ये सब उनकी मेहनत का ही नतीजा है.

1000 करोड़ क्लब में एंट्री

Advertisement

फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी इसकी सफलता की गवाही दे रहा है. रिलीज के सिर्फ सात दिनों में ही ‘धुरंधर 2' ने दुनिया भर में 1000 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया है. वहीं भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन 623 करोड़ रुपए से ज्यादा हो चुका है.

सातवें दिन भी बरकरार रफ्तार

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने सातवें दिन यानी बुधवार को 47.70 करोड़ रुपए की कमाई की है. इसमें हिंदी वर्जन से सबसे ज्यादा 44 करोड़ रुपए आए हैं. इसके अलावा तेलुगू से 2.50 करोड़, तमिल से 85 लाख, कन्नड़ से 20 लाख और मलयालम से 15 लाख की कमाई शामिल है. ये आंकड़े साफ दिखाते हैं कि फिल्म का क्रेज हर भाषा में बना हुआ है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
VIDEO: जब मजिस्ट्रेट ने हटवाई MLA प्रतिनिधि की गाड़ी का हूटर और काली फिल्म, फिर क्या हुआ...