1300 करोड़ कमाकर भी शोले को टक्कर नहीं दे पाई धुरंधर, 50 साल पुरानी फिल्म इस मामले में अब भी नंबर-1

धुरंधर ने ताबड़तोड़ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के साथ कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़े. अब रिलीज के दो महीने बाद इस फिल्म के नाम एक नई उपबल्बधि जुड़ी है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के अलावा धुरंधर के नाम नया रिकॉर्ड
Social Media
नई दिल्ली:

धुरंधर को रिलीज हुए दो महीने होने को हैं लेकिन इस फिल्म को लेकर क्रेज खत्म नहीं हो रहा है. बॉक्स ऑफिस पर कमाई के रिकॉर्ड तो बन ही रहे हैं साथ ही साथ एक नए रिकॉर्ड की खबर ने सभी को हैरान कर दिया है. खबर है कि धुरंधर ने पूरे भारत में 40 मिलियन (4 करोड़) से ज्यादा फुटफॉल का एक बड़ा माइलस्टोन पार कर लिया. इसका मतलब ये है कि इस फिल्म के करीब 4 करोड़ टिकट बिक चुके हैं. इसके साथ ही धुरंधर भारतीय सिनेमा के पूरे इतिहास में यह अचीवमेंट हासिल करने वाली 19 फिल्मों में से एक बन गई है.

धुरंधर ने 4 करोड़ फुटफॉल पार किए

रणवीर सिंह-स्टारर धुरंधर 5 दिसंबर, 2025 को रिलीज हुई और इसे 30 करोड़ की ओपनिंग मिली. इसे इतना बड़ा तो नहीं कहा जा सकता लेकिन हां एक अच्छी शुरुआत थी. हालांकि आने वाले दिनों में फिल्म माउथ पब्लिसिटी से बढ़ी और धीरे-धीरे सिंगल-डे बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ने लगी. इससे जनवरी में सिनेमाघरों में अपने 7वें हफ्ते के आखिर तक इसने 800 करोड़ से ज्यादा नेट (1,000 करोड़ ग्रॉस) कमाए. 250 के एवरेज टिकट प्राइस को देखते हुए, ट्रेड इनसाइडर्स का अंजाजा है कि धुरंधर ने इस हफ्ते भारत में 4 करोड़ फुटफॉल पार कर लिए हैं. यह 24 साल में इस मुकाम तक पहुंचने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म है, गदर के बाद, जिसने 2001 में 5 करोड़ फुटफॉल दर्ज किए थे.

यह भी पढ़ें: सनी देओल के ढाई किलो के हाथ से रहमान डकैत को मिलेगी कसाईनुमा मौत? इक्का का टीजर देख फैन्स कह रहे अक्षय खन्ना से धुरंधर नहीं निकला

धुरंधर ने ऑल-टाइम हिट्स को पछाड़ा

धुरंधर डोमेस्टिक मार्केट में 4 करोड़ फुटफॉल वाली 19वीं भारतीय फिल्म है. टॉप चार पर शोले, बाहुबली 2, मुगल-ए-आजम, और मदर इंडिया है. सभी ने 10 करोड़ से ज्यादा टिकट बेचे हैं. भले ही धुरंधर उन नंबरों को चुनौती ना दे पाए, फिर भी इसने अपने रन के दौरान कई ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर को पीछे छोड़ दिया है. आदित्य धर की फिल्म डोमेस्टिक फुटफॉल में आमिर खान की दंगल (3.7 करोड़) और पीके (3.5 करोड़), सनी देओल की बॉर्डर (3.7 करोड़), शाहरुख खान की कुछ कुछ होता है (3.5 करोड़) और कभी खुशी कभी गम (3.1 करोड़) से ज्यादा है. इसने देव आनंद की CID (3.1 करोड़) और राजकुमार की लैला मजनू (3.6 करोड़) जैसी कुछ पुरानी क्लासिक्स को भी पीछे छोड़ दिया है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: Dhurandhar 2 Teaser: धुरंधर 2 का टीजर बोले तो खोदा पहाड़ निकली चुहिया, नए टीजर के नाम पर फैन्स से ठगी

धुरंधर 2 कब आएगी ?

आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी धुरंधर एक स्पाई थ्रिलर है जिसमें रणवीर सिंह पाकिस्तान में एक भारतीय जासूस के किरदार में हैं. इस फिल्म में अक्षय खन्ना, आर माधवन, संजय दत्त और अर्जुन रामपाल लीड रोल में हैं. यह फिल्म अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों में से एक रही है, जिसने दुनिया भर में 1303 करोड़ की कमाई की है. इसका सीक्वल धुरंधर: द रिवेंज - 19 मार्च को रिलीज होगा.
 

Advertisement
Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Trump Pilot Rescue: American Pilot को मौत के मुंह से कैसे निकाला था Trump ने? | Iran