धुरंधर 2 की चर्चा के बीच रहमान डकैत बना असुर गुरु शुक्राचार्य, अक्षय खन्ना के 51वें जन्मदिन पर अनदेखी तस्वीर वायरल, फैंस बोले- बॉलीवुड के बाद साउथ पर राज

धुरंधर में रहमान डकैत के किरदार के बाद अब अक्षय खन्ना 'महाकाली' में असुर गुरु शुक्राचार्य का किरदार निभाते हुए नजर आने वाले हैं.  

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
महाकाली के सेट से अक्षय खन्ना की फोटो वायरल
नई दिल्ली:

धुरंधर 2 की चर्चा हर तरफ है, जिसमें रणवीर सिंह और राकेश बेदी की परफॉर्मेंस को काफी पसंद किया जा रहा है. जबकि धुरंधर में रहमान डकैत के किरदार में अक्षय खन्ना ने खूब वाहवाही बटोरी थी, जिसके चलते वह काफी चर्चा में रहे. लेकिन अब उनके 51वें बर्थडे पर अपकमिंग फिल्म की चर्चा शुरू हो गई है, जिसके जरिए वह तेलुगु सिनेमा में कदम रखेंगे. यह फिल्म है 'महाकाली', जिसमें अक्षय खन्ना असुर गुरु शुक्राचार्य की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे. हाल ही में एक्टर के 51वें बर्थडे पर फिल्म से उनका बीटीएस लुक वायरल हो रहा है और फैंस रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं.   

अक्षय खन्ना का दिखा अलग अवतार

जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि यह फिल्म प्रशांत वर्मा के बनाए हुए प्रशांत वर्मा सिनेमेटिक यूनिवर्स (पीवीसीयू) का हिस्सा है. पिछले दिनों फिल्म का पोस्टर रिलीज किया गया था, जिसमें अक्षय खन्ना का अलग अवतार देखने को मिला था. वहीं अब फिल्म के डायरेक्टर ने अक्षय खन्ना की महाकाली के सेट से एक बीटीएस तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह साधु के पहनावे में नजर आ रहे हैं. लंबे सफेद बाल, दाढ़ी, गहरी और चमकदार आंखों के साथ उनका रहमान डकैत से बिल्कुल अलग लुक दिख रहा है. 

ये भी पढ़ें- सिक्योरिटी गार्ड ने ऐसे गाया धुरंधर 2 का नुसरत फतेह अली का दिल पे जख्म गाना, बार-बार वीडियो देख रहे लोग, बोले- प्रोफेशनल सिंगर से कम नहीं लग रहा

Advertisement

प्रशांत वर्मा ने लिखा स्पेशल मैसेज

अक्षय खन्ना के बर्थडे पर तस्वीर के साथ प्रशांत वर्मा ने कैप्शन में लिखा, जन्मदिन की शुभकामनाएं अक्षय खन्ना सर, एक सच्चे एक्टर, जो यह साबित करते हैं कि असली टैलेंट को शोर-शराबे की जरूरत नहीं होती. उनकी सहज स्क्रीन प्रेजेंस, दमदार परफॉर्मेंस और बेजोड़ अंदाज हमेशा सबसे अलग नजर आते हैं. आपके साथ काम करना मेरे लिए सचमुच गर्व की बात है. दुनिया को यह दिखाने का अब और इंतजार नहीं कर सकता कि हमने मिलकर क्या कमाल किया है! जल्द ही और अपडेट्स आएंगे! #Mahakali #Adhira #JaiHanuman. इस पोस्ट को देखने के बाद फैंस भी अक्षय खन्ना का अलग अवतार देखने के लिए एक्साइटेड हो गए हैं. 

महाकाली के बारे में 

बता दें कि शुक्राचार्य हिंदू पौराणिक कथाओं में एक अत्यंत सम्मानित गुरु माने जाते हैं, जो असुरों के मार्गदर्शक हैं. उनके पास मृता-संजिवनी मंत्र है, जिसे जीवन वापस लाने की शक्ति कहा जाता है. जबकि महाकाली के मेकर्स ने बताया कि यह फिल्म एक महिला सुपरहीरो की कहानी है, जो एक मजबूत महिला नायक के इर्द-गिर्द घूमती है, जो बुराई को खत्म करने का साहस रखती है.  

Advertisement

ये भी पढ़ें- धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस पर रौद्र रूप, 10 दिनों में इन 1000 करोड़ी फिल्मों को दी पटखनी, अब नंबर वन बनने की राह में हैं ये दो फिल्में

Featured Video Of The Day
Iran Attacks Israel: Tel Aviv पर ईरान ने जहां दागे क्लस्टर बम, वहां से NDTV की Ground Report