क्या धुरंधर द रिवेंज को मिले सेंसर सर्टिफिकेट का सच, वायरल कॉपी से फैला कंफ्यूजन

एक सेंसर बोर्ड (CBFC) सर्टिफिकेट तेजी से वायरल हो रहा है. जिसे लेकर दावा किया जा रहा है कि ये ‘धुरंधर: द रिवेंज’ यानी फिल्म के दूसरे पार्ट का है. लेकिन अब इस पूरे मामले पर बड़ा खुलासा हुआ है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
क्या धुरंधर द रिवेंज को मिले सेंसर सर्टिफिकेट का सच

धुरंधर मूवी की जबरदस्त कामयाबी ये जाहिर करती है कि उसे फैन्स का कितना प्यार मिला. और, वही प्यार फिलहाल इंतजार में बदला हुआ है जो धुरंधर 2 के लिए है. ऐसे में जब सिक्वेल का सेंसर सर्टिफिकेट वायरल हुआ तो फैन्स को लगा कि बस फिल्म रिलीज होने ही वाली है. लेकिन इस सर्टिफिकेट में एक ट्विस्ट भी था. जिसने जाहिर तौर पर फैन्स को निराश किया होगा. चलिए आपको बताते हैं वायरल हो रहे सर्टिफिकेट का सच और क्यों उसे देखकर कंफ्यूजन फैल गया.

वायरल सर्टिफिकेट से फैला कन्फ्यूजन

एक सेंसर बोर्ड (CBFC) सर्टिफिकेट तेजी से वायरल हो रहा है. जिसे लेकर दावा किया जा रहा है कि ये ‘धुरंधर: द रिवेंज' यानी फिल्म के दूसरे पार्ट का है. लेकिन अब इस पूरे मामले पर बड़ा खुलासा हुआ है. सोशल मीडिया पर जो सर्टिफिकेट 9 फरवरी की तारीख के साथ वायरल हो रहा है. वो असल में ‘धुरंधर: द रिवेंज' का नहीं है. उस सर्टिफिकेट पर सिर्फ ‘धुरंधर' लिखा है. जिससे साफ है कि वो पहली फिल्म से जुड़ा है. सीक्वल को आधिकारिक तौर पर ‘धुरंधर: द रिवेंज' टाइटल से सर्टिफाई किया जाएगा. जैसा कि पहले टीजर क्लियरेंस सर्टिफिकेट में भी देखा गया था. इतना ही नहीं, मेकर्स ने अभी तक दूसरे पार्ट को सेंसर बोर्ड के पास जमा ही नहीं किया है. फिल्म की शूटिंग पिछले हफ्ते तक चल रही थी. ऐसे में ये साफ है कि ‘धुरंधर 2' को अभी सर्टिफिकेशन मिलना बाकी है.

टीवी वर्जन में बदला रनटाइम और रेटिंग

पहली ‘धुरंधर' फिल्म को शुरुआत में 214 मिनट (करीब साढ़े तीन घंटे) की लंबाई के साथ सर्टिफिकेट मिला था. बाद में कुछ डायलॉग्स पर आपत्ति आने के बाद फिल्म को एडिट किया गया और इसका रनटाइम घटाकर 208 मिनट 56 सेकंड कर दिया गया. अब टीवी प्रीमियर के लिए इसे थोड़ा और छोटा करके 208 मिनट का कर दिया गया है. साथ ही, फिल्म की रेटिंग भी ‘A' से बदलकर ‘UA 16+' कर दी गई है. ऐसा इसलिए क्योंकि ‘A' सर्टिफाइड फिल्में सीधे टीवी पर नहीं दिखाई जा सकतीं. टीवी प्रसारण के लिए कुछ सीन हटाए गए हैं और कुछ आपत्तिजनक शब्दों को म्यूट किया गया

है.

Featured Video Of The Day
नितेश राणे बोले- आमिर खान लव जिहाद के ब्रांड एंबेसडर तो नहीं बन गए? AIMIM नेता ने घेरा
Topics mentioned in this article
Dhurandhar The Revenge
Dhurandhar 2
Movie Dhurandhar The Revenge
Ranveer Singh
Arjun Rampal