‘धुरंधर घटिया फिल्म है…’, आदित्य धर की फिल्म पर बरसे हॉट मेल के को-फाउंडर सबीर भाटिया

जहां एक तरफ लोगों के सिर से अभी तक धुरंधर का हैंगओवर उतरा नहीं है, वहीं दूसरी तरफ कोई हैं जिन्होंने फिल्म को घटिया बताया है और जमकर भड़ास निकाली है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
आदित्य धर की फिल्म धुरंधर पर बरसे हॉट मेल के को-फाउंडर सबीर भाटिया
नई दिल्ली:

साल 2025 की सबसे बड़ी फिल्म ‘धुरंधर', जिसने ना सिर्फ अपने देश में बल्कि बाहरी देश में भी खूब तारीफें बटोरीं. देश से लेकर विदेश तक में हर किसी ने फिल्म की जमकर सराहना की, अब लोगों को इसके दूसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार है. इसी बीच हॉट मेल के को-फाउंडर सबीर भाटिया ने ‘धुरंधर' पर जमकर अपनी भड़ास निकाली है. उन्होंने फिल्म को घटिया तक कह डाला. सबिर का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. सबीर भाटिया के वीडियो पर कमेंट कर कुछ लोग उनकी बात पर सहमति जता रहे हैं तो कुछ उनकी आलोचना कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: बॉबी देओल की फिल्म को ऑफर हुई 215 करोड़ की OTT डील, मेकर्स ने कह दिया NO

जानें सबीर ने फिल्म को लेकर क्या-क्या कहा

सबीर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ‘धुरंधर' का एक वीडियो रिव्यू पोस्ट किया, जिसके कैप्शन में लिखा है, ‘आजकल की फिल्में आपको इमोशनली मजबूत करने के लिए नहीं बनाई जातीं. वो आपको ट्रिगर करने के लिए बनाई जाती हैं, सावधान रहें!” वीडियो में वो कहते हैं, ‘हे दोस्तों, मैंने अभी ‘धुरंधर' फिल्म देखी, इमोशनली चार्ज्ड, सेंसेशनल, ड्रामा. लेकिन इसमें इंटेलेक्चुअल हिस्सा कहां है? ये सिर्फ बदला और नफरत का मैसेज फैला रही है. यह घिनौना है'. सबीर को फिल्म क्यों नहीं पसंद आई इस बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, ‘हम नहीं चाहते कि हमारे बच्चे इमोशनल होकर रिएक्ट करें. हम चाहते हैं कि नई पीढ़ी लॉजिकल सोच वाली हो, जीरो क्रिएटिविटी. मुझे पता है कि ये सिर्फ एक फिल्म है, लेकिन मुझे नहीं लगता कि बेमतलब की हत्याएं, बदला देखने में कोई एंटरटेनमेंट है. यह एक तरह की सोच को बढ़ावा देती है जो बहुत बुरी है'.

क्या है धुरंधर की कहानी

‘धुरंधर' की कहानी भारत में हुए 26/11 हमले से जुड़ी है जिसे पाकिस्तानी आतंकी कसाब ने अंजाम दिया है. फिल्म में रणवीर सिंह एक स्पाई के रोल में हैं जिसका नाम है हमजा. रणवीर के अलावा फिल्म में अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर माधवन, सारा अर्जुन, दानिश, अर्जुन रामपाल ने लीड रोल निभाया था. फिल्म का दूसरा पार्ट 19 मार्च को रिलीज होने वाला है. लेकिन इस बार आदित्य की फिल्म के सामने यश की फिल्म ‘टॉक्सिक' भी चुनौती बनकर खड़ी होगी.

Advertisement

Featured Video Of The Day
खामेनेई के जनाजे में रो-रोकर लोगों ने दी अंतिम विदाई!
Topics mentioned in this article
Dhurandhar
Dhurandhar Review
Sabeer Bhatia
Aditya Dhar
Hotmail Founder Sabeer Bhatia