1987 में सुपरहिट था ये गाना, 1300 करोड़ी फिल्म में गाने के लिए पाकिस्तानी सिंगर को मिले 4600000 रुपए, फैंस का जीता दिल

फिल्म में संजय दत्त की एंट्री पर ये गाना बजता है और थियेटर में लोग खूब सीटियां बजाते हैं. लेकिन क्या आप जानते है कि ये गाना मूल रूप से पाकिस्तान का है. हाल में गाने के सिंगर ने इसका खुलासा किया और ये भी बताया कि उन्हें इसके लिए फिल्ममेकर ने कितने रुपए दिए.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
धुरंधर के गाने ‘हवा-हवा’ के लिए इस पाकिस्तानी सिंगर को मिले 4600000 रुपए
नई दिल्ली:

रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर जबरदस्त हिट रही और अब फिल्म की दूसरा पार्ट धुरंधर 2, 19 मार्च को रिलीज होने जा रहा है. धुरंधर के एक गाने को लेकर इन दिनों चर्चा है जिसे मूल रूप से एक पाकिस्तानी सिंगर ने गाया था. 1987 के हिट गाने 'हवा हवा' को फिल्म धुरंधर में लिया गया है. फिल्म में संजय दत्त की एंट्री पर ये गाना बजता है और थियेटर में लोग खूब सीटियां बजाते हैं. लेकिन क्या आप जानते है कि ये गाना मूल रूप से पाकिस्तान का है. हाल में गाने के सिंगर ने इसका खुलासा किया और ये भी बताया कि उन्हें इसके लिए फिल्ममेकर ने कितने रुपए दिए.

सिंगर हसन जहांगीर का खुलासा

पाकिस्तानी पॉप सिंगर हसन जहांगीर ने 1987 में अपने एल्बम के लिए 'हवा हवा' गाना गाया था. जो काफी पॉपुलर हुआ और बाद में इस धुन पर कई भाषाओं में गाने भी बने. हसन जहांगीर के इस मूल गाने को फिल्म धुरंधर में लिया गया है. फिल्म में संजय दत्त की एंट्री सीन में गाना चलता है. ARY Digital के रमजान स्पेशल शो 'शान-ए-सहर' में होस्ट निदा यासिर के साथ हाल ही में हुई बातचीत में, जहांगीर ने अपने गाने की ज़बरदस्त सफलता और फिल्म को उनके गाने को लिए जाने पर खुलकर बातचीत की और चौंकाने वाले खुलासे भी किए.

ये भी पढ़ें- रणवीर सिंह नहीं पवन कल्याण के आसपास, फ्लॉप फिल्म ने भी 150 करोड़ पार की ओपनिंग, अब धुरंधर 2 VS उस्ताद भगत सिंह

Advertisement

गाने के लिए मिले 50000 डॉलर

जब यासिर ने पूछा कि क्या लोग अपनी फ़िल्मों में उनके गानों का इस्तेमाल करने के लिए उन्हें पैसे देते हैं, तो जहांगीर ने हां में सिर हिलाया. जहांगीर बोले, "एक फिल्म जो हाल ही में 300 करोड़ रुपये के बजट में बनी थी और जिसने 1,100 करोड़ रुपये कमाए थे, उसने मेरे गाने को फ़ीचर करने के लिए मुझे 50,000 डॉलर दिए हैं. अब जब भी मेरे गानों का इस्तेमाल किसी फिल्म में होता है, तो मुझे पैसे मिलते हैं. पहले ऐसा नहीं था. दुनिया में कोई ठीक-ठाक कॉपीराइट सिस्टम नहीं था. लेकिन अब, जो भी मेरे गानों का इस्तेमाल करता है, वह पहले मुझसे इजाज़त लेता है."

आगे उन्होंने साफ तौर पर बताया कि फिल्म धुरंधर में उनके गाने को इस्तेमाल करने के लिए फिल्ममेकर ने उसके परमिशन ली और उन्हें इसके लिए 50 हजार डॉलर की रकम दी. यानी इंडियन करेंसी में देखें तो इस गाने के लिए फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर ने हसन जहांगीर को करीब 45-46 लाख दिए. 

Advertisement

ये भी पढ़ें- राजपाल यादव की ये फ्लॉप फिल्म है वन डे में 14797 रन बनाने वाले खिलाड़ी की फेवरिट, मैच से पहले जरूर देखते हैं ये मूवी

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Iran Israel War के बीच Kim Jong Un ने कहां दागे रॉकेट? Netanyahu की मौत का सच क्या?
Topics mentioned in this article