धुरंधर 2 ने जीरो बजट में रिलीज से पहले कमा डाले 58 करोड़, पुष्पा 2 को दी धोबी पछाड़

भारत की टॉप 3 म्यूजिक डील्स की बात करें तो ये आंकड़े किसी को भी चौंका सकते हैं. लेट्स सिनेमा नाम के सोशल मीडिया हैंडल ने अब तक की सबसे महंगी म्यूजिक डील से जुड़े कुछ आंकड़े शेयर के हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
रिलीज से पहले धुरंधर 2 ने कमा डाले 58 करोड़ रुपये

बॉलीवुड और साउथ सिनेमा में म्यूजिक हमेशा से फिल्मों की जान रहा है. लेकिन अब ये सिर्फ दिलों की धड़कन नहीं, बल्कि करोड़ों का बिजनेस भी बन चुका है. हाल के दिनों में भारत में म्यूजिक राइट्स को लेकर जो बड़ी डील्स सामने आई हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है. खास बात ये है कि इन टॉप डील्स में एक ही नाम बार बार उभरकर आया है. वो है टी सीरीज. सुपरस्टार्स, मेगा बजट फिल्में और चार्टबस्टर गानों की ताकत ने टी सीरीज को तो पहचान दिलाई ही है. ऐसी डील्स भी करवाई हैं जिनका अमाउंट चौंकाने वाला है.

ये भी पढ़ें: सलमान खान की इस जैकेट की कीमत में आ जाएंगी दो फॉर्च्यूनर कार, बूट और पेंट की कीमत भी कर देगी शॉक्ड

करोड़ों की म्यूजिकल डील

भारत की टॉप 3 म्यूजिक डील्स की बात करें तो ये आंकड़े किसी को भी चौंका सकते हैं. लेट्स सिनेमा नाम के सोशल मीडिया हैंडल ने अब तक की सबसे महंगी म्यूजिक डील से जुड़े कुछ आंकड़े शेयर के हैं. जिनमें सबसे ऊपर है धुरंधर 2, जिसके म्यूजिक राइट्स टी सीरीज ने पूरे 58 करोड़ रु. में खरीदे हैं. माना जा रहा है कि इस फिल्म का म्यूजिक बड़े लेवल पर पैन इंडिया अपील रखता है और मेकर्स को पूरा भरोसा है कि गाने रिलीज होते ही चार्ट्स पर छा जाएंगे. दूसरे नंबर पर है पुष्पा 2. जिसे पहले पार्ट की रिकॉर्डतोड़ कामयाबी के बाद जबरदस्त बज मिला. इस फिल्म के म्यूजिक राइट्स 55 करोड़ रु में टी सीरीज ने खरीदे. तीसरे नंबर पर है जन नायकन. इसके भी म्यूजिक राइट्स 36 करोड़ में टी सीरीज ने ही हासिल किए.

Advertisement

म्यूजिक इंडस्ट्री का सबसे बड़ा खिलाड़ी

टी सीरीज आज सिर्फ एक म्यूजिक लेबल नहीं, बल्कि एक ब्रांड बन चुका है. चाहे बॉलीवुड हो या साउथ सिनेमा, कंपनी हर बड़े प्रोजेक्ट के म्यूजिक पर दांव लगाने से नहीं हिचकती. इसका सबसे बड़ा कारण है डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर इसकी जबरदस्त पकड़. यूट्यूब, स्ट्रीमिंग ऐप्स और सोशल मीडिया पर टी सीरीज के गानों की पहुंच करोड़ों लोगों तक है. यू ट्यूब पर सबसे ज्यादा सब्सक्राइबर होने का खिताब भी इसी कंपनी के नाम पर दर्ज है. इतना ही नहीं टी सीरीज कई नए सिंगर्स और म्यूजिक कंपोजर्स को भी अपना टैलेंट दिखाने का पूरा मौका देता है.

Featured Video Of The Day
चंपत राय को सब पता था? पुलिस के सामने उगले सारे राज़!
Topics mentioned in this article
Dhurandhar 2
Ranveer Singh
Dhurandhar 2 Music Rights
Pushpa 2
Pushpa 2 Film