धुरंधर से मुकाबला करने चला था पाकिस्तान, मेरा ल्यारी रिलीज होते ही ढेर, बिके सिर्फ 22 टिकट, थियेटर से भी उतरी

धुरंधर की रिलीज के बाद पाकिस्तान की तरफ से बड़ा शोर आया था कि इसके जवाब में वहां से एक फिल्म आ रही है लेकिन जब फिल्म आई तो चारों खाने चित्त हो गई.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
धुरंधर को पाकिस्तान का जवाब भी निकला फर्जीवाड़ा!
Social Media
नई दिल्ली:

आदित्य धर की धुरंधर कमाई के मामले में भी धुरंधर साबित हुई और स्टार कास्ट की परफॉर्मेंस के मामले में भी ये फिल्म एक नंबर निकली. इस फिल्म के दोनों पार्ट ना केवल देश बल्कि वर्ल्डवाइड पसंद किए गए लेकिन एक देश था जहां ये फिल्म बैन थी और यहां के कुछ लोगों को इस फिल्म से बड़ी मिर्ची भी लगी. दिल में जल रही आग इस तरह भड़की कि यहां तक कह दिया गया कि अब धुरंधर का जवाब दिया जाएगा. फिल्म का नाम था मेरा ल्यारी. कहा गया कि ये फिल्म धुरंधर के लिए पाकिस्तान का जवाब होगा. लेकिन जब असलियत सामने आई तो पता चला कि खेल तो कुछ और ही निकला.

स्पाई एक्शन थ्रिलर नहीं स्पोर्ट्स ड्रामा निकली मेरा ल्यारी

डायरेक्टर अबू अलीहा के डायरेक्शन में बनी मेरा ल्यारी में आयशा ओमर, दानानीर मोबीन, सामिया मुमताज और ट्रिनेट ल्यूकस जैसे पॉपुलर नाम शामिल हैं. ये फिल्म 8 मई को थियेटर्स में रिलीज हुई थी. रिलीज पर सामने आया कि ये एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है जो कि महिला फुटबॉलरों की बात करती है. लेकिन पाकिस्तान में सिंद्ध प्रांत के मंत्री शरजील मेमन इसे कुछ और ही बता रहे थे. उनका कहना था कि ये फिल्म 'भारत के नेगेटिव प्रोपेगेंडा' का करारा जवाब है. उनका कहना था कि ये फिल्म ल्यारी की असलियत दिखाएगी जो किसी शांति, समृद्धि और गर्व से भरी है.

एक दिन भी थियेटर में नहीं टिक सकी मेरा ल्यारी

पाकिस्तान की सिटी मैगजीन में छपी रिपोर्ट के मुताबिक थियेटरों में आई मेरा ल्यारी के केवल 22 टिकट बिके. हालात ऐसे थे कि फिल्म को पहले दिन ही थियेटर से हटा दिया गया. पाकिस्तानी सिनेमा पर नजर रखने वाले सोशल मीडिया यूजर्स की मानें तो ये फिल्म लो बजट, हल्की प्रेजेंटेशन और पॉपुलर मसाले की कमी के चलते दर्शकों का ध्यान नहीं खींच पाई.   

यह भी पढ़ें: 53 साल की उम्र में तीसरी बार मां बनी एक्ट्रेस, सोशल मीडिया पर हुई ट्रोल, बोलीं- मैं लोगों के तानों से हैरान थी

Advertisement
Featured Video Of The Day
क्या कांग्रेस का राष्ट्रीय एजेंडा राहुल की मौजूदगी से ही होता है तय, छुट्टी से लौटते ही फुल स्पीड
Topics mentioned in this article
Dhurandhar Pakistan Reaction
Mera Lyari Movie
Pakistani Film Flop
Ranveer Singh Dhurandhar
Lyari Karachi Movie