धुरंधर 2 की नहीं मिल रही टिकट, बॉर्डर 2 को OTT पर नहीं देखना चाहते तो जरुर देखें सनी देओल की वाइफ की क्राइम थ्रिलर सीरीज

बॉर्डर 2 के नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने के बाद क्राइम थ्रिलर कोहरा सीजन 2 ने सस्पेंस का नया दौर शुरू कर दिया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
नेटफ्लिक्स पर मिस ना करें सनी देओल की ऑनस्क्रीन वाइफ की सीरीज
नई दिल्ली:

बॉर्डर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने के बाद ओटीटी पर दस्तक दे दी है. सनी देओल की सुपरहिट फिल्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है. लेकिन सनी पाजी की ऑनस्क्रीन वाइफ यानी एक्ट्रेस मोना सिंह की सीरीज की भी खूब चर्चा हो रही है, जिसमें वह पुलिस की जिम्मेदारी संभालती हुई नजर आ रही हैं. इस सीरीज को पिछले दिनों काफी पसंद किया गया. वहीं धुरंधर 2 की सिनेमाघरों में रिलीज और ओटीटी पर बॉर्डर 2 की चर्चा के बीच मोना सिंह की सीरीज कोहरा का सीजन 2 फैंस के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसे आप वीकेंड पर देख सकते हैं. 

ओटीटी पर सनी देओल की ऑन स्क्रीन वाइफ

बॉर्डर 2 में सनी देओल की वाइफ बनी मोना सिंह कोहरा 2 में अहम रोल में हैं. पहले सीजन की जबरदस्त कामयाबी के बाद ये सीरीज फिर से दर्शकों को सर्द, धुंध भरे पंजाब के माहौल में ले गई. इस बार कहानी और भी ज्यादा पर्सनल, इमोशनल और मिस्टीरियस है. कोहरा सीजन 2 की कहानी पंजाब के एक गांव डलेरपुरा से शुरू होती है, जहां एक महिला की लाश उसके ही भाई के खलिहान में मिलती है. बस यहीं से शुरू होता है सस्पेंस और शक का सिलसिला. शक की सुई सबसे पहले महिला के पति पर जाती है. लेकिन कोहरा की दुनिया में चीजें जितनी दिखती हैं, उतनी सीधी नहीं होतीं.

ये भी पढ़ें- बॉर्डर 2 में सनी देओल की हीरोइन बनीं मोना सिंह, जानें कौन हैं उनके रियल लाइफ हस्बैंड, की दो शादी, एक बच्चे के हैं पिता

कब और कहां देखें ये धांसू क्राइम थ्रिलर?

Advertisement

अगर आप सोच रहे हैं कि ये सीरीज कहां देख सकते हैं, तो बता दें कि कोहरा सीजन 2 सिर्फ नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है. 11 फरवरी 2026 को इसके सभी एपिसोड एक साथ रिलीज कर दिए गए थे, यानी आप इसे आराम से बिंज वॉच कर सकते हैं. इस सीजन का निर्देशन खुद सुदीप शर्मा ने फैसल रहमान के साथ मिलकर किया है. पहले सीजन की तरह इस बार भी सिनेमैटोग्राफी और स्टोरीटेलिंग काफी दमदार है. बरुण सोबती के साथ मोना सिंह की एंट्री कहानी में नया जोश भरती है. सपोर्टिंग कास्ट में अनुराग अरोड़ा, पूजा भामराह और प्रयारक मेहता भी अहम भूमिकाओं में नजर आते हैं.

ये भी पढ़ें- 'बॉर्डर 2' के लिए सनी देओल ने ली मोटी फीस, जानें दिलजीत दोसांझ और वरुण धवन के हाथ क्या आया

Advertisement
Featured Video Of The Day
Mathura Controversy: कैसे हुई फरसा वाले बाबा की मौत? जिससे मथुरा में कट रहा बवाल! | Yogi | UP Police
Topics mentioned in this article