साउथ में क्या है धुरंधर 2 का हाल, शो हो रहे कैंसल!

Dhurandhar 2 Box Office: धुरंधर 2 को हिंदी में काफी जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. लेकिन साउथ की ऑडियंस ने फिल्म को नकार दिया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Dhurandhar 2 Box Office Collection
Social Media
नई दिल्ली:

Dhurandhar 2 South Collection: रणवीर सिंह के लीड रोल वाली फिल्म धुरंधर 2: द रिवेंज बॉक्स ऑफिस पर अपनी धमाकेदार कमाई जारी रखे हुए है. 13वें दिन (दूसरे मंगलवार) को महावीर जयंती की छुट्टी का फायदा मिला, जिससे फिल्म ने अच्छा परफॉर्म किया. भारत में फिल्म ने इस दिन लगभग 27.75 करोड़ रुपये की नेट कमाई की, जो पिछले दिन की तुलना में करीब 9.7 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्शाती है. कुल मिलाकर भारत में नेट कलेक्शन 899.92 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है, जबकि ग्रॉस कलेक्शन 1,077 करोड़ रुपये के आसपास है. वहीं अगर वर्ल्डवाइड मार्केट की बात करें तो वहां से भी 8 करोड़ रुपये की कलेक्शन हुई है. इसे मिलाकर धुरंधर 2 की कुल कमाई 1,435 करोड़ रुपये से ऊपर पहुंच गई है.

धुरंधर 2 के पूरे देश में करीब 17,883 शो चल रहे हैं और ऑक्यूपेंसी रेट 26.1 प्रतिशत रही, जो पिछले दिन से बेहतर है. एडवांस बुकिंग में भी चार लाख से ज्यादा टिकट बिके थे, जिसने दिन की कमाई को मजबूती दी.

Photo Credit: Dhurandhar 2

साउथ में कैसा परफॉर्म कर रही है धुरंधर 2

शुरुआत में ऐसा लग रहा था कि धुरंधर 2 को पैन इंडिया रिलीज का फायदा मिलने वाला है और कमाई में बंपर उछाल देखने को मिल सकता है लेकिन ऐसा कुछ भी होता नहीं दिख रहा है. हिंदी के मुकाबले तो इसमें काफी बड़ा अंतर दिखा है. फिल्म के तेलुगु वर्जन ने ने 78 लाख रुपये तो वहीं तमिल वर्जन ने 40 लाख रुपये की कमाई की. 

यह भी पढ़ें: धर्मेंद्र थे बॉलीवुड के असली लवर बॉय, हेमा मालिनी के करीब जाने के लिए स्टाफ को 20-20 रुपये देते थे रिश्वत

Advertisement

आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी इस स्पाई थ्रिलर में रणवीर सिंह के अलावा सारा अर्जुन, संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी और दूसरे कलाकार अहम किरदारों में हैं. फिल्म पहले ही पहले हफ्ते में 674 करोड़ रुपये से ज्यादा कमा चुकी थी और अब 900 करोड़ क्लब में दस्तक दे रही है.

यह शानदार परफॉर्मेंस फिल्म को बाहुबली 2 जैसे रिकॉर्ड्स की तरफ ले जा रहा है, हालांकि साउथ में कमजोर पकड़ के चलते कुल आंकड़ों में हिंदी का योगदान सबसे बड़ा है. ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि फिल्म अगले कुछ दिनों में और मजबूत हो सकती है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: पाकिस्तानी पुलिस अफसर बनने के लिए कैसे की रिसर्च? धुरंधर 2 एक्टर आदित्य उप्पल ने शेयर की बिहाइंड द सीन कहानी

Featured Video Of The Day
Fox News का बड़ा दावा, आसिम मुनीर ‘Red Flag’, पाकिस्तान पर अमेरिका को शक