Dhurandhar 2 OTT Release: धुरंधर 2 इस साल की बड़ी फिल्मों में से एक है. फिल्म ने सिनेमाघरों में जमकर कमाई की थी. धुरंधर 2 ने कमाई के मामले में कई बॉक्स रिकॉर्ड भी तोड़े. अब धुरंधर 2 का ओटीटी पर रिलीज होने का इंतजार हो रहा है. इस बीच रणवीर सिंह, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन, राकेश बेदी और सारा अर्जुन की इस फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. जो 'धुरंधर 2' का इंतजार कर रहे फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा देगा. दरअसल रणवीर सिंह की यह फिल्म एक नहीं बल्कि दो ओटीटी पर रिलीज होने वाली है.
ये भी पढ़ें; महाभारत का वो रोल, जिसे करने से कांप गई थी बड़ी-बड़ी एक्ट्रेस, 22 साल की लड़की ने लिया चैलेंज, अमर कर दिया किरदार
दो ओटीटी पर रिलीज होगी धुरंधर 2
रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' अब विदेशी दर्शकों के लिए नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध हो गई है. 14 मई को अमेरिका और कनाडा में फिल्म का 'रॉ एंड अनकट' वर्जन रिलीज हुआ है. यह वर्जन थिएटर में दिखाए गए वर्जन से अलग है, जिसमें ज्यादा रॉ और अनसेंसर्ड सीन शामिल हैं. सिर्फ नेटफ्लिक्स पर ही नहीं जियोहॉटस्टार पर भी धुरंधर 2 का रॉ एंड अनकट वर्जन रिलीज किया जाएगा. हालांकि यह वर्जन 4 जून को रिलीज होगा.
धुरंधर 2 का कलेक्शन
वहीं बात करें फिल्म 'धुरंधर 2' की ओटीटी रिलीज की तो यह जियोहॉटस्टार पर 5 जून को रिलीज होगी. यह फिल्म एक्शन और स्पाई थ्रिलर है. इसमें रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म का निर्देशन आदित्य धर ने किया है. 'धुरंधर 2' ने कमर्शियल तौर पर अच्छा प्रदर्शन किया है. पूरी फ्रैंचाइजी ने दुनिया भर में 3000 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया है. संगीत शश्वत सचदेव का है, जो डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी पसंद किया जा रहा है. फिल्म की लोकप्रियता सिर्फ भारत तक सीमित नहीं है. जापान में 10 जुलाई को थिएटर रिलीज होने वाली है. नई पोस्टर के साथ इसकी घोषणा की गई.