Dhurandhar 2 : नबील गबोल नहीं, ये पाक नेता है असली जमील जमाली, यालीना जैसी है बेटी, 'सारे जहां से अच्छा' गाते वीडियो वायरल

पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, अल्ताफ हुसैन ने तब शादी की थी जब वह 48 साल के थे और उनकी पत्नी 20 साल की थीं. इस राजनेता की भी एक बेटी है जो 20 साल की है, बिल्कुल यालिना की तरह.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
ये पाक नेता है असली जमील जमाली
नई दिल्ली:

धुरंधर फ्रैंचाइजी में एक विशाल स्टार कास्ट को एक साथ लाने और बड़े पैमाने पर एक ब्लॉकबस्टर फ़िल्म बनाने को लेकर निर्देशक आदित्य धर खासे चर्चा में आ गए हैं.  चाहे वह सच्ची घटनाएं हों या असल लोग, फिल्म निर्माता ने अपने आस-पास की दुनिया से प्रेरणा लेकर एक बड़े कैनवस पर ऐसी तस्वीर उकेरी है जैसी पहले कभी नहीं देखी गई.  धुरंधर के रिलीज के बाद पाक के चालाक नेता जमील जमाली का किरदार, जिसे राकेश बेदी ने निभाया था. चर्चा में आ गया. उस समय सोशल मीडिया यूजर्स के एक तबके ने जमील जमाली और मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट (MQM) के पाकिस्तानी राजनेता नबील गबोल (जो पहले पाकिस्तान पीपल्स पार्टी - PPP में थे) के बीच समानताएं बताई थीं.

क्लाइमेक्स में खुला राज 

 धुरंधर 2 की रिलीज होने के बाद जमील जमाली को सोशल मीडिया पर एक नया सम्मान मिला, जब फिल्म के जबरदस्त क्लाइमेक्स में यह खुलासा हुआ कि वह असल में एक भारतीय इंटेलिजेंस एजेंट हैं. फिल्म के इस क्लाइमेक्स के बाद इंटरनेट को अब यह विश्वास नहीं रहा कि जमील जमाली के पीछे नबील गबोल थे. सोशल मीडिया यूजर्स का एक तबका अब कह रहा है कि जमील जमाली का किरदार एक और पाकिस्तानी राजनेता अल्ताफ हुसैन पर आधारित था, जो UK में निर्वासन में रह रहे हैं और उसी पार्टी से ताल्लुक रखते हैं जिससे नबील गबोल हैं.

जमील जमाली और अल्ताफ हुसैन के बीच की समानताएं

आदित्य राज कौल, जिन्होंने 'धुरंधर' पर रिसर्च कंसल्टेंट के तौर पर भी काम किया था. उन्होंने जमील जमाली और अल्ताफ हुसैन के बीच की समानताओं की ओर इशारा किया. अगर आपको 'धुरंधर' का पहला भाग याद है, तो यालिना जमाली (सारा अर्जुन) ने हमजा अली मजारी (रणवीर सिंह) को बताया था कि उनका जन्म तब हुआ था जब उनके पिता जमील जमाली 45 साल के थे. उन्होंने यह भी बताया था कि उनके पिता ने उनकी मां से शादी तब की थी, जब उनकी मां की उम्र उनके पिता की उम्र से आधी थी.

लोगों ने कहा, हमें पहले से पता था 

पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, अल्ताफ हुसैन ने तब शादी की थी जब वह 48 साल के थे और उनकी पत्नी 20 साल की थीं. इस राजनेता की भी एक बेटी है जो 20 साल की है, बिल्कुल यालिना की तरह. अल्ताफ हुसैन के कुछ वीडियो भी मौजूद हैं, जो पाकिस्तान की मुत्तहिदा कौमी मूवमेंट (MQM) पार्टी के संस्थापक हैं. इन वीडियो में वह लंदन में भारत का देशभक्ति गीत 'सारे जहां से अच्छा' गाते हुए नजर आ रहे हैं. एक पुराने इंटरव्यू में पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने दावा किया था कि किसी ने उन्हें बताया था कि भारतीय खुफिया एजेंसी RAW ने साल 2003 में पूरे भारत में अल्ताफ हुसैन के पोस्टर लगवा दिए थे. इसके बाद, कुछ ऐसे यूजर्स भी थे, जिन्होंने कहा कि उन्हें हमेशा से पता था कि जमील जमाली का किरदार अल्ताफ हुसैन पर ही आधारित है. अल्ताफ हुसैन की पार्टी MQM ने दशकों तक कराची की राजनीति पर अपना दबदबा बनाए रखा.

Advertisement

ये भी पढ़ें:  

Dhurandhar 2 box office News: पहले हफ्ते की तुलना में धीमी पड़ी 'धुरंधर-2' की रफ्तार, वीकेंड पर इतनी हुई कमाई

Advertisement

अनिल कपूर कपूर बने नाना, बेटी सोनम कपूर के दूसरे बच्चे के जन्म पर बयां की दिल की बात, बोले-'दिल खुशियों से भर गया'

Featured Video Of The Day
'मुझे अचानक फोन आया...' : बांकीपुर से BJP उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा
Topics mentioned in this article
Altaf Hussain
Altaf Hussain Dhurandhar 2
Jameel Jamali
Jameel Jamali Dhurandhar 2
Jameel Jamali Character Controversy