धुरंधर 2 में नहीं नजर आएगा ये एक्टर, पहले पार्ट में ही कट गया पत्ता, फैंस को रिलीज से पहले ही खलने लगी कमी

धुरंधर 2 रिलीज से पहले जबरदस्त चर्चा में है लेकिन पहले पार्ट में खत्म हो चुके एक दमदार किरदार की गैरमौजूदगी फैन्स को साफ महसूस हो रही है, जिससे सीक्वल थोड़ा अधूरा लग रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
धुरंधर-2 में इस बार नहीं नजर आएगा ये चेहरा
Social Media
नई दिल्ली:

19 मार्च को रिलीज होने वाली धुरंधर 2 का लोगों को बेसब्री से इंतजार है. रिलीज से पहले ही फिल्म एडवांस बुकिंग के साथ कई रिकॉर्ड तोड़ती नजर आ रही है. ट्रेलर आते ही सोशल मीडिया पर इसका जबरदस्त बज बन गया है. ट्रेलर में रणवीर सिंह, संजय दत्त और अर्जुन रामपाल अपने-अपने दमदार किरदारों में कहानी को आगे बढ़ाते दिख रहे हैं. एक्शन, इमोशन और टकराव से भरी झलकियां फिल्म को बड़े स्तर की बनाती हैं. लेकिन फैन्स को जिस किरदार की सबसे ज्यादा कमी महसूस हो रही है, वो है अक्षय खन्ना का रहमान डकैत. पहले पार्ट में किरदार की मौत हो चुकी है, इसलिए वो इस बार नजर नहीं आएंगे.

अक्षय खन्ना का दमदार असर अब भी कायम

पहले पार्ट में रहमान डकैत का किरदार लोगों के दिल और दिमाग पर छा गया था. अक्षय खन्ना ने इस रोल को इतने शानदार तरीके से निभाया कि उनका अंदाज फैन्स भुला नहीं पाए. उनका शांत लेकिन खौफ पैदा करने वाला स्टाइल अलग ही लेवल पर था. तीखे डायलॉग और मजबूत स्क्रीन प्रेजेंस ने इस किरदार को बेहद खास बना दिया था. कई दर्शकों के लिए फिल्म की सबसे बड़ी ताकत वही थे. यही वजह है कि सीक्वल में उनकी गैरमौजूदगी सीधी महसूस हो रही है.

यह भी पढ़ें: धुरंधर के फैन हुए फिनलैंड के राष्ट्रपति, बेटे के कहने पर देखी फिल्म और धुरंधर 2 को लेकर कही ये बात

सीक्वल की बड़ी दुनिया लेकिन अधूरा एहसास

धुरंधर 2 का ट्रेलर साफ बताता है कि इस बार कहानी का दायरा काफी बड़ा कर दिया गया है. बड़े सेट, हाई लेवल एक्शन और तेज रफ्तार कहानी फिल्म को ज्यादा भव्य बनाते हैं. हर किरदार के बीच टकराव और ड्रामा देखने लायक लग रहा है. नए चेहरे कहानी में नई एनर्जी लाते हैं. फिर भी रहमान डकैत जैसा मजबूत विलेन ना होना फैन्स को खटक रहा है. हो सकता है कि बड़े साहब इस विलेन गेम को अलग लेवल पर लेकर जाएं. अब ये तो फिल्म रिलीज होने पर ही पता चल पाएगा.

सिर्फ विलेन नहीं कहानी की जान था रहमान

रहमान डकैत कोई आम खलनायक नहीं था बल्कि पूरी कहानी की धुरी था. फिल्म के बड़े मोड़ उसी के आसपास घूमते थे. उसकी एंट्री होते ही स्क्रीन पर अलग ही माहौल बन जाता था. क्लाइमैक्स तक उसका दबदबा बना रहता था. दर्शक उससे डरते भी थे और उसे देखने का इंतजार भी करते थे. यही किसी यादगार किरदार की असली पहचान होती है.

नए किरदार संभालेंगे मोर्चा लेकिन कमी रहेगी

सीक्वल में हमजा अली मजारी, एसपी चौधरी, मेजर इकबाल और जमाल जमीली जैसे किरदार नजर आएंगे. कहानी में सस्पेंस और रोमांच भरपूर रहने वाला है. फिल्म पूरी तरह मसाला एंटरटेनर बनने की तैयारी में है. इसके बावजूद अक्षय खन्ना के फैन्स थोड़े मायूस जरूर हैं. रहमान डकैत भले इस बार हिस्सा ना हो, लेकिन उसका जादू अब भी कायम है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: The Kerala Story 2 Box Office Day 11: घिसट-घिसट कर 50 करोड़ के करीब भी नहीं पहुंची द केरल स्टोरी 2, ना किसी से टक्कर ना कोई क्लैश फिर भी नहीं हुआ फायदा

Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | Iran Israel War: ईरान के परमाणु ठिकाने कब्जाने की तैयारी में इजरायल और अमेरिका?