1 hour ago

Dhurandhar 2 Teaser Live: धुरंधर अपनी ऐतिहासिक सफलता के साथ थिएटर्स में धमाल मचा रही है और ओटीटी पर भी इसका जलवा कायम हो चुका है. अब निर्माताओं जियो स्टूडियोज और बी62 स्टूडियोज ने बहुप्रतीक्षित दूसरे पार्ट 'धुरंधर द रिवेंज' का पहला पोस्टर और टाइटल अनाउंस कर दिया है, धुरंधर: द रिवेंज. पोस्टर में रणवीर सिंह का एकदम ट्रांसफॉर्म्ड लुक देखने को मिला है. यह इमेज बेहद इंटेंस, खतरनाक और विस्फोटक है, जो अगले चैप्टर में और ज्यादा हाई स्टेक्स, क्रूर एक्शन और रिवेंज की कहानी का संकेत देती है. इसके साथ ही 3 फरवरी को फिल्म का टीजर भी रिलीज हो रहा है.

अदित्य धर निर्देशित धुरंधर अब तक की सबसे बड़ी हिंदी फिल्म बन चुकी है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़े और पॉप-कल्चर में अपनी जगह बना ली है. फिल्म ने 1300 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. अब 'धुरंधर: द रिवेंज' के साथ यह सागा और भी बड़ा, बोल्ड और भयंकर सिनेमैटिक यूनिवर्स बनने जा रहा है. 

फिल्म 19 मार्च 2026 को थिएटर्स में रिलीज होगी, जो ईद, गुड़ी पड़वा और उगादी के साथ मेल खाती है. यह हिंदी के अलावा तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में भी रिलीज होगी, दक्षिण भारत में भारी डिमांड को देखते हुए यह स्ट्रैटेजिक फैसला है. धुरंधर: द रिवेंज एक हाई-ऑक्टेन स्पाई-एक्शन थ्रिलर है, जिसे लिखा, निर्देशित और प्रोड्यूस किया है अदित्य धर ने. ज्योति देशपांडे और लोकेश धर भी प्रोड्यूसर हैं. यह फिल्म 19 मार्च 2026 से सिनेमाघरों में तूफान मचाने को तैयार है. आइए जानते हैं धुरंधर 2 से जुड़े लेटेस्ट अपडेट हैं क्या...

Dhurandhar 2 Teaser Live | धुरंधर 2 टीजर लाइव

Feb 03, 2026 12:13 (IST)

Dhurandhar The Revenge Teaser Live: जसकिरत सिंह रांगी कैसे बना हमजा अली मजारी?

धुरंधर 2 के टीजर में दिखाया गया है कि रणवीर सिंह उर्फ ​​जसकिरत सिंह रांगी, कैसे हमजा बनता है. यह उन रोमांचक घटनाओं की ओर इशारा करता है जो उसे सबसे खूंखार गिरोहों में घुसपैठ करने के लिए मजबूर करती हैं, जहां वह अपने देश की रक्षा करते हुए बदला लेने के लिए सब कुछ दांव पर लगा देता है. उसकी पिछली कहानी ही 'धुरंधर: द रिवेंज' का भावनात्मक केंद्र है.

Feb 03, 2026 12:13 (IST)

Dhurandhar The Revenge Teaser Live Updates: रणवीर सिंह की धुरंधर द रिवेंज का टीजर रिलीज

रणवीर सिंह की फिल्म 2025 की सबसे बड़ी हिट फिल्म धुरंधर के पार्ट 2 धुरंधर द रिवेंज का टीजर रिलीज हो गया है. एक बार फिर रणवीर सिंह का धांसू अंदाज देखने को मिला है. आप भी देखें टीजर और बताएं कैसा लगा... 

Feb 03, 2026 12:13 (IST)

Dhurandhar OTT: धुरंधर का ओटीटी पर धमाल, नेटफ्लिक्स पर टॉप ट्रेंडिंग

रणवीर सिंह की धुरंधर ओटीटी पर रिलीज हो गई है. इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है. फिल्म को 30 जनवरी 2025 को ओटीटी पर रिलीज किया गया था. ये तब से टॉप 10 ट्रेंडिंग फिल्मों की लिस्ट में टॉप पर बनी हुई है. यही नहीं, फिल्म का पाकिस्तान में भी ओटीटी पर हल्ला बोल है. 

Feb 03, 2026 11:15 (IST)

Dhurandhar Box Office Collection Day 59: रणवीर सिंह की धुरंधर ने 59वें दिन कमाए कितने करोड़

रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' बॉक्स ऑफिस पर अब भी कमाल दिखा रही है. अदित्य धर निर्देशित यह एक्शन थ्रिलर 59वें दिन पर भी अच्छी कमाई कर रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने दिन 59 पर भारत में करीब 45 लाख रुपये नेट कलेक्शन किया है. अब तक भारत में इसका कुल नेट कलेक्शन 893.12 करोड़ रुपये पहुंच गया है.

Feb 03, 2026 11:06 (IST)

Dhurandhar 2 Live Updates: पैन इंडिया होगी धुरंधर द रिवेंज, धुरंधर 2 को लेकर मेकर्स का धांसू ऐलान

साल 2025 की ब्लॉकबस्टर फिल्म धुरंधर को हिंदी में रिलीज किया गया था. ये फिल्म हिंदी की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई थी. लेकिन अब मेकर्स  इसे पैन इंडिया लेकर जा रहे हैं. फिल्म को 19 मार्च को हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज किया जाएगा. क्या मेकर्स इस बार 2000 करोड़ रुपये पर निशाना लगाए हुए हैं. 

Feb 03, 2026 11:03 (IST)

Dhurandhar The Revenge Teaser Live Updates: धुरंधर 2 के डायरेक्टर की पोस्ट पर पत्नी यामी गौतम का रिएक्शन

धुरंधर द रिवेंज उर्फ धुरंधर 2 के टीजर और रिलीज डेट ऐलान को लेकर आदित्य धर ने एक पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर की. उन्होंने लिखा कि अब बिगाड़ने का वक्त आ गया है. धुरंधर द रिवेंज सिनेमाघरों में दुनियाभर में 19 मार्च 2026 को रिलीज होगी. इसे हिंदी, तेलुगू, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में एक साथ रिलीज किया जाएगा. इस पर उनकी पत्नी और एक्ट्रेस यामी गौतम ने इमोजी के साथ रिएक्शन दिया है. #DhurandharTheRevenge

Advertisement
Feb 03, 2026 10:59 (IST)

Dhurandhar The Revenge Teaser: आदित्य धर ने कहा, 'अब बिगाड़ने का वक्त आ गया है'

'धुरंधर द रिवेंज' उर्फ धुरंधर 2 को लेकर सोशल मीडिया पर एकदम से सरगर्मियां तेज हो गई हैं. 3 फरवरी को 12 बजकर 12 मिनट पर फिल्म का टीजर रिलीज किया जा रहा है. इसे लेकर फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की है और लिखा है कि अब बिगाड़ने का वक्त आ गया है. उन्होंने बताया है कि धुरंधर द रिवेंज सिनेमाघरों में दुनियाभर में 19 मार्च 2026 को रिलीज होगी. इसे हिंदी, तेलुगू, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में एक साथ रिलीज किया जाएगा

Featured Video Of The Day
Budget Session | 'Rahul Gandhi की वजह से हुआ सत्यानाश...' सदन की कार्यवाही पर Kiren Rijiju