टेलीग्राम पर बेची गई रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2, महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने दर्ज की FIR

आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' के सोशल मीडिया पर लीक होने के मामले में महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
टेलीग्राम पर बेची जा रही थी फिल्म धुरंधर 2

आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' के सोशल मीडिया पर लीक होने के मामले में महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है. फिल्म को अवैध रूप से टेलीग्राम पर शेयर करने और पैसे लेकर बेचने का आरोप है. इस मामले में पुलिस ने कॉपीराइट एक्ट की धारा 51 के तहत मामला दर्ज किया है. साइबर पुलिस के अनुसार, कुछ लोगों ने टेलीग्राम पर एक ग्रुप बनाया हुआ था, जिसमें फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' की कॉपी डिमांड पर भेजी जाती थी. ग्रुप एडमिन इच्छुक लोगों से 50 रुपए तक वसूलकर फिल्म की लिंक या फाइल भेज रहे थे. यह सिलसिला काफी समय से चल रहा था.

जल्द ही पकड़े जाएंगे आरोपी 

महाराष्ट्र साइबर सेल ने अब इन टेलीग्राम ग्रुप्स को चलाने वालों की पहचान शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी व्यक्तियों को पकड़ लिया जाएगा. बता दें कि फिल्म पाइरेसी न सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री के लिए बड़ा आर्थिक नुकसान है, बल्कि इससे फिल्म के प्रोड्यूसर्स, डायरेक्टर्स, और कलाकारों को भी काफी नुकसान होता है. पाइरेसी के कारण फिल्म की बॉक्स ऑफिस कमाई पर सीधा असर पड़ता है और मेहनत से बनी फिल्म का असली मूल्य नहीं मिल पाता. 'धुरंधर द रिवेंज' एक बड़ी बजट वाली फिल्म है, जिसका इंतजार दर्शक लंबे समय से कर रहे थे.

यह भी पढ़ें: जब अमिताभ-विनोद में छिड़ी थी जंग, 70s का यह एक्टर बना 'साइलेंट सुपरस्टार', चुपके से तहस-नहस किया बॉक्स ऑफिस

आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म को अवैध रूप से शेयर किए जाने पर फिल्म प्रोडक्शन टीम ने महाराष्ट्र साइबर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी. साइबर पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया है और पाइरेसी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया है. पुलिस की टीम टेलीग्राम ग्रुप एडमिन्स और फिल्म लीक करने वाले अन्य लोगों की डिजिटल फुटप्रिंट्स का पता लगा रही है.
 

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Iran Israel War | ईरान की कयामत की रात, बमों कीबौछार! कोमा में Mojtaba Khamenei? | War