शाहरुख को तो पछाड़ दिया क्या आमिर खान को पछाड़ पाएंगे रणवीर सिंह,'धुरंधर 2' के सामने ये तीन फिल्में हैं चुनौती

आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर' इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ाए हुए है. अगर हम ये कहें कि धुरंधर के पहले पार्ट और दूसरे पार्ट के आसपास जो भी फिल्म रिलीज हुईं वो बुरी तरह पिटीं, तो गलत नहीं होगा. आलम ये है कि ‘धुरंधर 2' की रिलीज के दिन ही साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक' रिलीज होने वाली थी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
शाहरुख को तो पछाड़ दिया क्या आमिर खान को पछाड़ पाएंगे रणवीर सिंह

आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर' इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ाए हुए है. अगर हम ये कहें कि धुरंधर के पहले पार्ट और दूसरे पार्ट के आसपास जो भी फिल्म रिलीज हुईं वो बुरी तरह पिटीं, तो गलत नहीं होगा. आलम ये है कि ‘धुरंधर 2' की रिलीज के दिन ही साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक' रिलीज होने वाली थी, लेकिन ‘धुरंधर' के तूफान से ‘टॉक्सिक' के मेकर्स भी डर गए और उन्होंने अपनी फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी. रणवीर सिंह स्टारर ‘धुरंधर 2' अब तक तमाम बिग बजट फिल्मों को पीछे छोड़ चुकी हैं जैसे शाहरुख खान की ‘पठान' ‘जवान', रणबीर कपूर की ‘एनिमल', सनी देओल की ‘बॉर्डर 2', लेकिन अब भी कुछ फिल्म हैं जिन्हें पछाड़ पाना ‘धुरंधर 2' के लिए भी मुश्किल साबित हो रहा है. चलिए हम बताते हैं कौन सी हैं वो फिल्में.

शाहरुख को तो पछाड़ दिया, आमिर को कैसे पछाड़ेंगे?

बात अगर किसी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म की हो रही हो और दंगल का जिक्र ना आए ऐसा तो हो ही नहीं सकता. 2016 में रिलीज हुई आमिर खान स्टारर 'दंगल' ने बॉक्स ऑफिस पर अलग ही इतिहास लिख दिया है. इतने सालों बाद भी इस फिल्म को पीछे छोड़ पाना कई बिग बजट फिल्मों के लिए भी बहुत मुश्किल साबित हो रहा है. लोग ये कयास लगा रहे हैं कि शायद ‘धुरंधर 2' वो कमाल कर जाए लेकिन ऐसा मुश्किल ही नजर आ रहा है. कलेक्शन की बात करें तो ‘दंगल' ने वर्ल्ड वाइड 2070.3 करोड़ का कलेक्शन किया था, हालांकि ‘धुरंधर 2' ने 8 दिन में ही 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. अब देखना होगा कि रणवीर सिंह की फिल्म आमिर खान की फिल्म को मात दे पाती है या नहीं. 

इन दो फिल्मों को मात देना भी है चुनौती

रणवीर सिंह के सामने केवल आमिर खान की 'दंगल' ही नहीं बल्कि साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2' और प्रभास की ‘बाहुबली 2' भी है. दोनों ही फिल्मों ने वर्ल्डवाइड शानदार कलेक्शन किया था. ‘बाहुबली 2' ने दुनियाभर में 1,788.06 करोड़ कमाए थे और ‘पुष्पा 2' ने 1,742 करोड़ की कमाई की थी. अब देखना होगा कि ‘धुरंधर 2' इन्हें मात दे पाती है या नहीं.

Featured Video Of The Day
BJP के खिलाफ हल्लाबोल में जो थे सबसे आगे, वही तृणमूल छोड़ सबसे पहले भागे
Topics mentioned in this article
Dhurandhar 2
Dhurandhar 2 Box Office Collection
Pathaan
Jawan
Dangal