धुरंधर 2 के आलम भाई ने मां से भी छिपाकर रखा था कर रहे हैं कौन सा रोल, फिल्म देखने के बाद आया चौंकाने वाला रिएक्शन

निर्देशक आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 2 में गौरव गेरा ने ‘आलम भाई’ का किरदार निभाया है. एक ऐसा शख्स जो पर्दे के पीछे रहकर बड़े खेल को संचालित करता है. उनका किरदार सिर्फ एक सपोर्टिंग रोल नहीं, बल्कि कहानी की रीढ़ की हड्डी जैसा है.

विज्ञापन
Read Time: 5 mins
धुरंधर 2 के आलम भाई ने मां से भी छिपाकर रखा था कर रहे हैं कौन सा रोल
नई दिल्ली:

धुरंधर रिलीज होने के बाद धमाल मचा रही है. फैंस के बीच फिल्म का क्रेज खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है. हालांकि  फ्रेंचाइजी को लेकर मेकर्स ने शुरुआत से ही सख्त गोपनीयता नीति अपनाई थी. फिल्म से जुड़े हर कलाकार और तकनीकी सदस्य ने NDAs (नॉन-डिस्क्लोजर एग्रीमेंट) साइन किए थे, ताकि कहानी, किरदारों और प्लॉट ट्विस्ट से जुड़ी कोई भी जानकारी समय से पहले लीक न हो.  यही वजह रही कि फिल्म रिलीज से पहले इसके बारे में बहुत कम जानकारी सामने आई. यही सस्पेंस फिल्म की सबसे बड़ी ताकत बनीं. 

गौरव गेरा यानी आलम भाई ने एक दिलचस्प वाक्या शेयर किया.  वह एक ‘अनइंटेंशनल स्लिप' का शिकार हो सकते थे. हालांकि, यह किसी बड़े खुलासे में नहीं बदला, लेकिन इसने दर्शकों की जिज्ञासा जरूर बढ़ा दी. NDTV के साथ एक खास इंटरव्यू में एक्टर ने उस पल को याद किया जब वे अमृतसर में 'धुरंधर' और 'कोहरा 2' की शूटिंग कर रहे थे और उनकी मुलाकात अपनी दोस्त, एक्ट्रेस मोना सिंह से हुई थी. गौरव गेरा  'जस्सी जैसी कोई नहीं' के दिनों से ही मोना सिंह के दोस्त हैं. उन्होंने बताया कि वे 'कोहरा 2' की स्टार मोना सिंह को अपना 'आलम भाई' वाला लुक दिखाते-दिखाते रह गए थे. 

मोना सिंह को दिखाया था आलम भाई की लुक 
उन्होंने याद किया, "मैं मोना से अमृतसर में मिला था, जब हम शूटिंग कर रहे थे. वह 'कोहरा 2' पर काम कर रही थी और मैं 'धुरंधर' की शूटिंग कर रहा था. वह मेरे होटल आई और हमने एक फोटो भी खिंचवाई, जिसमें मेरी दाढ़ी भी है."जब मैं मोना से मिला और कहा, 'इस फोटो को देखो और इसे भी', तो उसने कहा, 'तुमने NDA साइन किया है. तुम इस बारे में बात नहीं कर सकते.' और, मुझे लगा, 'ओह हां!' वह मुझसे उम्र में छोटी है, लेकिन पूरी तरह से प्रोफेशनल है और उसने मुझसे ज्यादा काम किया है. उसने मुझे सलाह दी, 'इस बारे में बात मत करना'." गौरव गेरा ने 'धुरंधर' फिल्म पर लगभग दो साल तक काम किया, जिसके लिए उन्हें बैंकॉक और अमृतसर की यात्रा करनी पड़ी. लेकिन इस पूरे समय उन्हें चुप रहना पड़ा. यहां तक कि उनके परिवार को भी ठीक-ठीक पता नहीं था कि वह किस प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं.

परिवार को भी नहीं था पता 
उन्होंने कहा, "बहुत से लोगों ने मुझसे पूछा, 'तुम क्या कर रहे हो?' मैं बस यही कहता था, 'मैं एक फिल्म कर रहा हूं.' मेरी मां भी अब कहती हैं, 'तुमने हमें कभी बताया ही नहीं. तुमने तो कहा था कि तुम बस एक जूसवाला का रोल कर रहे हो.' मैंने कहा, 'मैं जूसवाला का ही तो रोल कर रहा था, इसमें और क्या बताता?' 'धुरंधर' के कई एक्टर्स, जिनमें सौम्या टंडन और दानिश पांडोर शामिल हैं, इस बारे में बताया कि उन्हें फिल्म की पूरी स्क्रिप्ट नहीं दी गई थी. उन्हें फिल्म के अहम कैमियो रोल्स के बारे में नहीं बताया गया था, लेकिन गौरव गेरा कास्ट के उन कुछ खुशनसीब सदस्यों में से एक थे, जिनके पास हमेशा फिल्म की पूरी स्क्रिप्ट मौजूद रहती थी. "मेरे पास पूरी स्क्रिप्ट थी. मेरे पास दो कॉपियां थीं. एक में सिर्फ मेरे सीन थे ताकि आसानी से रेफरेंस मिल सके, लेकिन दूसरी कॉपी में पूरी स्क्रिप्ट थी." उन्होंने बताया कि फिल्म की पूरी शूटिंग के दौरान वह सोशल मीडिया से दूर रहे.  

Advertisement

दमदार रोल में थे गौरव गेरा
निर्देशक आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 2 में गौरव गेरा ने ‘आलम भाई' का किरदार निभाया है. एक ऐसा शख्स जो पर्दे के पीछे रहकर बड़े खेल को संचालित करता है. उनका किरदार सिर्फ एक सपोर्टिंग रोल नहीं, बल्कि कहानी की रीढ़ की हड्डी जैसा है. आलम भाई पाकिस्तान में भारतीय जासूस जसकिरत सिंह रांगी यानी रणवीर सिंह के हैंडलर के रूप में काम करता है. यह वह  कड़ी है जो जमीनी ऑपरेशन और रणनीतिक फैसलों के बीच संतुलन बनाती है.

गौरव गेरा की परफॉर्मेंस को खास इसलिए भी माना जा रहा है, क्योंकि उन्होंने इस किरदार को सतही तरीके से नहीं निभाया, बल्कि उसमें कई लेयर्स जोड़ीं. उनके चेहरे के एक्सप्रेशन, डायलॉग डिलीवरी और सिचुएशन के हिसाब से बदलता उनका रवैया यह दिखाता है कि आलम भाई सिर्फ एक ऑपरेशनल अधिकारी नहीं, बल्कि एक ऐसा व्यक्ति है जो हर पल जोखिम और जिम्मेदारी के बीच जी रहा है. फिल्म में जहां रणवीर सिंह का किरदार एक फील्ड एजेंट के रूप में एक्शन और इमोशन दोनों को सामने लाता है, वहीं गौरव गेरा का शांत, नियंत्रित और रणनीतिक अप्रोच कहानी को बैलेंस करता है.  

Advertisement

यह भी पढ़ें - अमिताभ बच्चन नहीं, रेखा इन स्टार्स को मानती हैं सबसे रोमांटिक, बिग बी को 10वें नंबर पर भी नहीं दी जगह

Featured Video Of The Day
FIFA में फ्रांस का जलवा! मोरक्को को कुचलकर सेमीफाइल में ली धमाकेदार एंट्री!
Topics mentioned in this article
Gaurav Gera
Gaurav Gera Dhurandhar
Gaurav Gera Dhurandhar 2
Gaurav Gera Dhurandhar Role
Gaurav Gera Exclusive Interview