Dhurandhar 2 Worldwide Collection: जियो स्टूडियोज और बी62 स्टूडियोज की आदित्य धर निर्देशित फिल्म 'धुरंधर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है. यह ग्लोबल इंडियन ब्लॉकबस्टर बन चुकी है, जिसने अनप्रेसिडेंटेड ओपनिंग वीकेंड के साथ दुनिया भर के टेरिटरी में नये रिकॉर्ड कायम कर दिए हैं. असाधारण एडवांस बुकिंग्स, हर सर्किट में सोल्ड आउट शो और फ्रैंचाइजी के अगले चैप्टर को लेकर बेमिसाल उत्साह के दम पर फिल्म ने घरेलू और ओवरसीज दोनों जगह दिन-ब-दिन ऑल टाइम हाईएस्ट कलेक्शन दिया है. इससे भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे बड़ा ओपनिंग वीकेंड (घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों स्तर पर) दर्ज हो गया है.
यह भी पढ़ें: लुधियाना का गांव बना पाकिस्तान तो बैंकॉक Ogjमें बसाया गया लियारी टाउन, दो देश, आठ लोकेशन पर शूट हुई धुरंधर, धुरंधर 2
यह शानदार शुरुआत 2025 की आइकॉनिक फिल्म ‘धुरंधर' (सबसे बड़ा ग्लोबल हिंदी ब्लॉकबस्टर) के बाद आई है. सीक्वल ने फ्रैंचाइजी को नई ऊंचाई दी है, हाईएस्ट पेड प्रीव्यूज, सबसे बड़ा ओपनिंग डे, सबसे बड़ा सैटरडे, सबसे बड़ा संडे और दुनिया भर में किसी भी भारतीय फिल्म का सबसे बड़ा ओपनिंग वीकेंड रिकॉर्ड बनाया है. ओपनिंग वीकेंड अकेले में ही 761 करोड़ वर्ल्डवाइड ग्रॉस के साथ फिल्म ने ग्लोबल स्टेज पर भारतीय सिनेमा के लिए नया बेंचमार्क स्थापित कर दिया है.
धुरंधर 2 डे वाइज ब्रेक अप
पेड प्रीव्यूज प्लस डे 1 (गुरुवार): 145 करोड़ भारत (नेट), 52 करोड़ ओवरसीज
डे 2 शुक्रवार: 83 करोड़ भारत (नेट), 46 करोड़ ओवरसीज
डे 3 शनिवार: 117 करोड़ भारत (नेट, 58 करोड़ ओवरसीज
डे 4, रविवार: 121 करोड़ भारत (नेट), 56 करोड़ ओवरसीज
धुरंधर 2 ओपनिंग वीकेंड टोटल
भारत: 466 करोड़ (नेट)
भारत: 550 करोड़ (ग्रॉस)
ओवरसीज: 211 करोड़