Entertainment Top 5: धुरंधर 2 की बॉक्स ऑफिस अपडेट से लेकर रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की हनीमून फोटो तक, आज की टॉप-5 खबरें

23 March Entertainment Top 5: आज यानी कि 23 मार्च को धुरंधर 2 के लिए काफी बड़ा दिन था. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का पहला मंडे था. इसके अलावा किन 4 खबरों ने बटोरी सुर्खियां पढ़ें पूरी रिपोर्ट.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
23 March Entertainment Top 5
Social Media
नई दिल्ली:

23 मार्च 2026 को एंटरटेनमेंट की दुनिया में कई खबरों की चर्चा रही. सबसे खास रही धुरंधर 2. हर किसी की नजर इस फिल्म पर थी क्योंकि बॉक्स ऑफिस पर मंडे टेस्ट था. ऐसे में जानना बहुत जरूरी था कि आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म इस परीक्षा में पास हुई भी या नहीं. इस बीच एक और खबर आई कि तमिलनाडु में फिल्म को बैन करने की मांग हुई है. वजह जानने के लिए यहां पढ़ें पूरी खबर.

धुरंधर 2 पर लटकी बैन की तलवार

Dhurandhar 2 ने रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी रफ्तार पकड़ी है. एक तरफ फिल्म को लेकर सॉलिड क्रेज है तो वहीं दूसरी तरफ तमिलनाडु में फिल्म की रिलीज पर रोक की बात हो रही है. आखिर ऐसी क्या बात है जो मद्रास हाईकोर्ट में ये बात उठाई गई और अब इस मामले में एक लिखी अपील दायर की जाएगी. पढ़ें पूरी खबर

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 5

आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी रणवीर सिंह के लीड रोल वाली धुरंधर 2 ने कमाई के मामले में अच्छे अच्छों को पानी पिला दिया है. खान्स और कपूर्स के कमाई के रिकॉर्ड तोड़ते हुए ये फिल्म तेजी से आगे बढ़ रही है और मंडे टेस्ट में भी 100 पर्सेंट नंबरों के साथ आगे बढ़ रही है. एक तरफ तो मंडे इतना भारी दिन होता है. वर्किंग डे है, हफ्ते का पहला दिन होता है जो अमूमन फिल्मों के लिए बॉक्स ऑफिस के लिहाज से काफी हल्का होता है लेकिन यहां मामला धुरंधर 2 का था तो हल्का कैसे पड़ सकता था. पढ़ें 23 मार्च को कैसा रहा धुरंधर 2 का जलवा

दृश्यम 3 की रिलीज खिसकी

मोहनलाल की फिल्म दृश्यम 3 की रिलीज डेट आगे खिसका दी गई है. फैन्स के लिए ये खबर किसी झटके से कम नहीं. लेकिन अब ये फिल्म कब रिलीज होने वाली है और इसे क्यों टाला गया? क्या दृश्यम 3 की रिलीज टालने की वजह धुरंधर 2 थी या कुछ और जानने के लिए पढ़ें ये खबर

Advertisement

हनीमून के लिए थाइलैंड पहुंचे रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने हाल ही में ग्रैंड वेडिंग की. अब दोनों थाईलैंड के कोह समुई में रोमांटिक हनीमून पर हैं. जहां से तस्वीरें वायरल हो रही हैं. लेटेस्ट तस्वीरों में कपल एक-दूसरे पर प्यार लुटाता नजर आया. एक तस्वीर में दोनों सीढ़ी पर खड़ें हैं और एक दूसरे को हग करते दिख रहे हैं. यहां देखें कपल की वायरल फोटो

धुरंधर 2 की टिकट नहीं मिल रही तो बिना पैसे खर्च किए देख डालें ये फिल्में

इस हफ्ते OTT प्लेटफॉर्म्स पर डेयरडेविल का नया सीजन, ओ रोमियो का रोमांस और मर्दानी 3 का एक्शन समेत कई दमदार फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं जो आपके वीकेंड को पूरी तरह एंटरटेनिंग बना देंगी. पढ़ें पूरी लिस्ट और जानिए इस वीकएंड कौनसी सीरीज और फिल्में देख सकते हैं आप.

Advertisement

Featured Video Of The Day
Iran Israel War Update: होर्मुज पास करने का 18 करोड़ टैक्स, Donald Trump की ईरान को बड़ी धमकी