21 days ago

Dhurandhar 2 Collection Live Updates: धुरंधर 2: द रिवेंज बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत के बाद अब वीकडे टेस्ट से गुजर रही है. शुरुआती 5 दिनों में रिकॉर्डतोड़ कमाई करने वाली इस फिल्म ने छठे दिन भी रफ्तार बनाए रखी. बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह का जलवा बरकरार है. आपको बता दें कि पांचवें दिन तक फिल्म 519.12 करोड़ इंडिया नेट और 619.76 करोड़ ग्रॉस कमा चुकी थी, वहीं ओवरसीज में 210 करोड़ की कमाई के साथ इसका वर्ल्डवाइड ग्रॉस 829.76 करोड़ पहुंच गया है. लेटेस्ट आंकड़ों की मानें तो सैकनिल्क के मुताबिक धुरंधर 919 करोड़ रुपये की कलेक्शन कर चुकी है. फाइनल नंबर इससे ज्यादा भी हो सकते हैं. यहां पढ़ते रहें लेटेस्ट अपडेट.

डे वाइज धुरंधर 2 का कलेक्शन 

अगर डे-वाइज कलेक्शन पर नजर डालें तो फिल्म ने Day 0 पर 43 करोड़ (पेड प्रीव्यू), Day 1 पर 102.55 करोड़, Day 2 पर 80.72 करोड़, Day 3 पर 113 करोड़ और Day 4 पर 114.85 करोड़ की जबरदस्त कमाई की थी. कुल मिलाकर, धुरंधर 2 अभी भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से टिकी हुई है, लेकिन असली परीक्षा अब वीकडेज में होगी कि फिल्म कितनी तेजी से 900 करोड़ के क्लब की ओर बढ़ती है. 

छठे दिन भी धुरंधर ने दिखाया कमाल 

आदित्य धर की फिल्म धुरंधर-2 बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है, रिलीज के छठे दिन जो कि नवरात्रि का खास दिन भी था फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल देखने को मिला. गदर 2 का रिकॉर्ड तोड़ने के बाद अब फिल्म बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी कर रही है. उम्मीद है कि यह फिल्म अपने छठे दिन (सभी भाषाओं में) 55-60 करोड़ रुपये की नेट कमाई करेगी. फिलहाल पहले मंगलवार की सबसे बड़ी कमाई का रिकॉर्ड 'बाहुबली 2' के नाम है, जिसने 59 करोड़ रुपये की नेट कमाई की थी. ऐसे में  कितना रहा धुरंधर 2 का छठे दिन का कलेक्शन अब तक और हर घंटे  कितने बदल रहे आंकड़े, आइए एक नजर डालते हैं.

धुरंधर 2 कलेक्शन लाइव अपडेट्स |  Dhurandhar 2 Collection Live Updates

Mar 25, 2026 20:22 (IST)

Dhurandhar 2 Collection Live Updates: धुरंधर 2 Day 7 बॉक्स ऑफिस अपडेट, 8 बजे तक की जानें कमाई

फिल्म धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए हुए है. सातवें दिन फिल्म ने 33.32 करोड़ का लाइव कलेक्शन किया है, जो इसकी मजबूत पकड़ को दर्शाता है. करीब 17,303 शोज के साथ फिल्म की ऑक्यूपेंसी 31.1% दर्ज की गई है. वीकडेज में आमतौर पर गिरावट देखी जाती है, लेकिन इसके बावजूद फिल्म का प्रदर्शन संतोषजनक बना हुआ है. दर्शकों से मिल रही पॉजिटिव प्रतिक्रिया और स्टार कास्ट की दमदार परफॉर्मेंस फिल्म को लगातार सपोर्ट कर रही है. आने वाले वीकेंड में कलेक्शन में फिर उछाल देखने की उम्मीद है.

Mar 25, 2026 17:29 (IST)

Dhurandhar 2 Collection Live Updates: धुरंधर 2 का गाना सुनते ही रो पड़े रणवीर सिंह

फिल्म धुरंधर 2: द रिवेंज को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है. एक्टर रणवीर सिंह ने बुधवार को सोशल मीडिया पर फिल्म का एक इमोशनल गाना शेयर किया, जिसने उन्हें भावुक कर दिया. वीडियो के साथ उन्होंने लिखा, “मैं रोया… क्या आप भी?” रणवीर का ये पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस भी इस गाने की जमकर तारीफ कर रहे हैं. कई यूजर्स ने कमेंट में बताया कि गाना दिल को छू लेने वाला है. फिल्म के इस इमोशनल कनेक्शन ने दर्शकों की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है.

Mar 25, 2026 15:51 (IST)

Dhurandhar 2 Collection Live Updates: धुरंधर 2’ का दबदबा जारी, सातवें दिन 3 बजे तक कमाए 14.19 करोड़

फिल्म ‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा जारी है, हालांकि सातवें दिन इसकी कमाई में गिरावट देखने को मिली है. शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने Day 7 पर अब तक 14.19 करोड़ का लाइव कलेक्शन कर लिया है. फिल्म देशभर में 10,821 शोज में चल रही है और ऑक्यूपेंसी 24.3% दर्ज की गई है. वीकडेज का असर कलेक्शन पर साफ नजर आ रहा है, लेकिन इसके बावजूद फिल्म स्थिर प्रदर्शन बनाए हुए है. पहले हफ्ते में शानदार कमाई के बाद अब सभी की नजरें वीकेंड पर टिकी हैं, जहां कलेक्शन में फिर उछाल आने की उम्मीद है.

Mar 25, 2026 12:31 (IST)

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 6 Live Updates: रणवीर सिंह की फिल्म भारत में 575 करोड़ के पार

Dhurandhar 2 Collection Day 6: रणवीर सिंह की धुरंधर 2 ने भारत में 575 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. इस तरह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पूरी रफ्तार के साथ दौड़ रही है. रणवीर सिंह और आदित्य धर की फिल्म के सामने फिलहाल के लिए कोई चुनौती नजर नहीं आ रही है. 

Advertisement
Mar 25, 2026 11:53 (IST)

Dhurandhar 2 Collection Live Updates: जानें अभी तक धुरंधर 2 की बिक चुकी हैं कितनी टिकटें

धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी भरा सफर जारी है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रुपये की तरफ तेजी से कदमताल कर रही है. हम आपको बताते हैं कि बुकमायशो (BookMyshow) पर धुरंधर द रिवेंज की किस दिन कितनी टिकटें बिकी हैं. 

धुरंधर द रिवेंज डे 1, 1.64 मिलियन

धुरंधर द रिवेंज डे 2, 1.57 मिलियन

धुरंधर द रिवेंज डे 3, 1.60 मिलियन

धुरंधर द रिवेंज डे 4, 1.04 मिलियन

धुरंधर द रिवेंज डे 5, 8 लाख 30 हजार

धुरंधर द रिवेंज डे 6, 6 लाख 80 हजार

Mar 25, 2026 10:22 (IST)

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 6 Live Updates: धुरंधर 2 का केरल बॉक्स ऑफिस पर धमाल: 6 दिन में 11.32 करोड़ की कमाई

रणवीर सिंह-स्टारर फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' ने केरल बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है. रिलीज के 6 दिनों (प्रीमियर सहित) में फिल्म ने 11.32 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई कर ली है, जिसमें नेट कलेक्शन 9.39 करोड़ रुपये है. छठे दिन (मंगलवार) अकेले 1.01 करोड़ रुपये की कमाई हुई. यह केरल में किसी हिंदी फिल्म का पहला रिकॉर्ड है, जिसमें लगातार 6 दिनों तक एक करोड़ रुपये से ज्यादा सिंगल डे ग्रॉस हुआ. डिस्ट्रीब्यूटर शेयर करीब 5.15 करोड़ रुपये पहुंच गया. पहले 'धुरंधर' ने 6 दिनों में सिर्फ 1.17 करोड़ कमाए थे, जबकि 'धुरंधर 2' ने 10 गुना ज्यादा कमाई की. ऑल टाइम हाईएस्ट हिंदी फिल्मों में 'धुरंधर 2' तीसरे स्थान पर पहुंच गई है. जवान (13.40 करोड़) और पठान (13.10 करोड़) के बाद तीसरा नंबर. फिल्म दूसरे वीकेंड तक केरल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बनने को तैयार है.

Advertisement
Mar 25, 2026 09:22 (IST)

धुरंधर 2 ने 24 मार्च को रात 8 बजे तक कमाए इतने करोड़

ट्रेड ट्रैकर Sacnilk के अनुसार, रणवीर सिंह स्टारर 'धुरंधर: द रिवेंज' ने मंगलवार 24 मार्च, रात 8 बजे तक करीब 40.14 करोड़ रुपये की कमाई की है.

Mar 25, 2026 08:20 (IST)

रणवीर सिंह का पीछा नहीं छोड़ रहे 'पुराने पाप'

कांतारा मिमिक्री विवाद को लेकर अभिनेता रणवीर सिंह की याचिका पर मंगलवार (24 मार्च) को कर्नाटक हाई कोर्ट में सुनवाई हुई. याचिका में रणवीर सिंह ने फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1' में एक दैवीय चरित्र के बारे में कथित अपमानजनक टिप्पणियों को लेकर दर्ज शिकायत और एफआईआर को खारिज करने की मांग की है. जस्टिस एम. नागप्रसन्ना की एकलपीठ ने मामले की सुनवाई करते हुए आपत्तियां दर्ज करने में हुई देरी पर सवाल उठाया और कहा कि सार्वजनिक हस्तियों को अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए. पढ़ें पूरी रिपोर्ट

Mar 25, 2026 06:58 (IST)

धुरंधर 2 एक्टर आर माधवन ने मांगी माफी, पढ़ें क्या है मामला

आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म 'धुरंधर 2' का धमाल जारी है. बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता के साथ ही फिल्म विवादों के घेरे में भी फंस गई. फिल्म पर एक सीन के जरिए सिख समुदाय की भावनाओं को आहत करने का आरोप है. इस बीच आर माधवन ने विवादित सीन पर स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि उन्होंने जानबूझकर किसी की भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचाई.  आर माधवन ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट करते हुए सिख समुदाय से माफी मांगी और स्पष्ट किया कि यह एक गलतफहमी है.

Mar 25, 2026 06:32 (IST)

सात समंदर पार बजा धुरंधर का डंका

आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' को ज्यादातर लोगों ने सिनेमाघरों में जाकर देख ही ली है, और जिन्होंने नहीं देखी, उन्होंने इसका फेमस टाइटल ट्रैक 'ना दिल दे परदेसी नू' तो जरूर सुना होगा. फिल्म की वैश्विक लोकप्रियता से तो ज्यादातर लोग वाकिफ थे, लेकिन अब इस गाने ने वैश्विक स्तर पर नई लोकप्रियता हासिल कर ली है. दरअसल, हाल ही में अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को शहर में एनबीए मैच के दौरान फिल्म का टाइटल ट्रैक 'ना दिल दे परदेसी नू' बजाया गया. मैच शुरू होने से ठीक पहले मशहूर डांस ग्रुप 'भांगड़ा एम्पायर' ने इसी गाने पर शानदार परफॉर्मेंस दी.

Advertisement
Mar 25, 2026 06:11 (IST)

धुरंधर 2 बनने जा रही ऑल टाइम ब्लॉक बस्टर, अब तोड़ा कंतारा चैप्टर-1 का रिकॉर्ड, जानें कितनी हुई कमाई

एक और दिन...और 'धुरंधर: द रिवेंज' ने बॉक्स ऑफिस पर एक और रिकॉर्ड तोड़ दिया. आदित्य धर के डायरेक्सन में बनी यह फिल्म सीरीज अब बॉलीवुड की पहली ऐसी सीरीज बन गई है, जिसने अपनी कुल कमाई (धुरंधर और धुरंधर 2) के साथ 2,000 करोड़ रुपये के क्लब में एंट्री की है.

'बाहुबली' और 'पुष्पा' सीरीज के बाद, यह अचीवमेंट हासिल करने वाली यह तीसरी फिल्म सीरीज है. हालांकि यह एकमात्र ऐसी सीरीज है जिसकी दोनों फिल्में एक ही भाषा में 500 करोड़ रुपये के नेट क्लब में शामिल हैं, जो 'धुरंधर' को भारतीय सिनेमा में एक सच्चा गेम-चेंजर बनाती है. ट्रेड वेबसाइट Sacnilk के मुताबिक इस सीक्वल ने दुनिया भर में 919 करोड़ रुपये की कमाई की है और अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों की लिस्ट में ऊपर चढ़ते हुए, 'कांतारा चैप्टर 1' के 852.36 करोड़ रुपये के आंकड़े को पीछे छोड़ दिया है.

Mar 24, 2026 21:55 (IST)

Dhurandhar 2 Collection Live Updates: अब तक बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर 2 की 47.19 करोड़ की ताबड़तोड़ कमाई

धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर लगातार मजबूत प्रदर्शन कर रही है. फिल्म ने छठे दिन रात करीब 9:45 बजे तक 47.19 करोड़ की शानदार कमाई कर ली है. करीब 19,258 शोज के साथ फिल्म को सिनेमाघरों में अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है, जबकि औसत ऑक्यूपेंसी 35.4% दर्ज की गई है. वीकडे होने के बावजूद फिल्म की पकड़ बनी हुई है, जो इसकी मजबूत कहानी और स्टार कास्ट का असर दिखाती है. ट्रेड एक्सपर्ट्स मान रहे हैं कि फिल्म आने वाले दिनों में भी इसी तरह कमाई का सिलसिला जारी रख सकती है.

Advertisement
Mar 24, 2026 21:41 (IST)

Dhurandhar 2 Collection Live Updates: अमीषा पटेल ने ‘धुरंधर 2’ को बताया ‘आंखें खोलने वाली फिल्म’

अमीषा पटेल ने हाल ही में फिल्म धुरंधर 2 की खुलकर तारीफ की है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए इसे ‘आंखें खोलने वाली’ फिल्म बताया. अमीषा ने लिखा कि इंडस्ट्री को समझना चाहिए कि आदित्य धर ने एक ‘फिल्म’ बनाई है, कोई प्रोजेक्ट नहीं. उन्होंने यह भी कहा कि फिल्म में असली एक्टर्स को कास्ट किया गया है, न कि सिर्फ ट्रेंड करने वाले इंस्टाग्रामर्स को. अमीषा के इस बयान को इंडस्ट्री के लिए एक बड़ा संदेश माना जा रहा है.

Mar 24, 2026 20:03 (IST)

Dhurandhar 2 Collection Live Updates: छठे दिन भी बरकरार ‘धुरंधर 2’ की रफ्तार, 8 बजे तक कमाए 35.49 करोड़

रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार मजबूत पकड़ बनाए हुए है. छठे दिन रात 8 बजे तक फिल्म ने 35.49 करोड़ की शानदार कमाई कर ली है. हालांकि पहले वीकेंड की तुलना में कलेक्शन में हल्की गिरावट देखी जा रही है, लेकिन वीकडे में भी फिल्म का प्रदर्शन काबिले-तारीफ है. करीब 15,601 शोज के साथ फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. एक्शन और दमदार कहानी की वजह से ‘धुरंधर 2’ दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में सफल हो रही है. अब नजर फिल्म के आने वाले दिनों के कलेक्शन पर बनी हुई है.

Mar 24, 2026 19:07 (IST)

Dhurandhar 2 Collection Live Updates: धुरंधर 2 के राकेश बेदी ने सलमान खान को बताया करीबी दोस्त

फिल्म धुरंधर 2 की सफलता के बीच एक्टर राकेश बेदी ने सलमान खान को लेकर दिल खोलकर बात की है. ANI को दिए इंटरव्यू में उन्होंने सलमान को अपना करीबी दोस्त बताया और उनके साथ काम करने के अनुभव को शानदार कहा. राकेश बेदी ने कहा कि सलमान खान न सिर्फ बड़े स्टार हैं, बल्कि सेट पर बेहद सहयोगी और सहज इंसान भी हैं. उन्होंने बताया कि सलमान के साथ काम करना हमेशा यादगार रहता है क्योंकि वह अपने को-स्टार्स को पूरा सम्मान देते हैं. राकेश बेदी के इस बयान के बाद फैंस के बीच दोनों की दोस्ती को लेकर चर्चा तेज हो गई है.

Mar 24, 2026 17:57 (IST)

Dhurandhar 2 Collection Live Updates: ‘धुरंधर 2’ को मिल रहे प्यार पर आर माधवन का रिएक्शन, विवाद पर भी तोड़ी चुप्पी

फिल्म धुरंधर 2 को मिल रहे जबरदस्त रिस्पॉन्स के बीच एक्टर आर माधवन ने फैंस का धन्यवाद किया है. फिल्म में अजय सान्याल का किरदार निभाने वाले माधवन ने कहा कि दर्शकों का प्यार उनके लिए बेहद खास है. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर फैंस का आभार जताया और फिल्म की सफलता का श्रेय पूरी टीम को दिया. साथ ही, फिल्म के एक सीन को लेकर चल रहे विवाद पर भी उन्होंने प्रतिक्रिया दी. माधवन ने साफ किया कि उस सीन को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है और इसका मकसद किसी की भावनाएं आहत करना नहीं था.

Mar 24, 2026 17:38 (IST)

Dhurandhar 2 Collection Live Updates: Day 6 पर ‘धुरंधर 2’ ने दिखाया दम, शाम 5 बजे तक 27.98 करोड़ की कमाई

धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर वीकडे में भी अच्छी पकड़ बनाए हुए है. छठे दिन यानी Day 6 पर फिल्म ने शाम 5 बजे तक 27.98 करोड़ का लाइव कलेक्शन कर लिया है. फिल्म 14,073 शोज में चल रही है और कुल ऑक्यूपेंसी 33.1% दर्ज की गई है. भाषा के हिसाब से देखें तो हिंदी वर्जन ने 25.99 करोड़ की कमाई की है, जबकि तमिल में 0.48 करोड़ और तेलुगू में 1.51 करोड़ का कलेक्शन हुआ है. हालांकि वीकडे होने की वजह से गिरावट देखी जा रही है, लेकिन फिर भी फिल्म की कमाई मजबूत बनी हुई है. ट्रेड एक्सपर्ट्स मान रहे हैं कि आने वाले दिनों में फिल्म 900 करोड़ के क्लब की ओर तेजी से बढ़ सकती है.

Featured Video Of The Day
ईरान का ऑपरेशन 'लगान'? हिट लिस्ट में वो 5 कौन, जिसका तेहरान ने दे दिया ऑर्डर