रणवीर सिंह की 'धुरंधर-2' ने बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा दिया है क्योंकि हर बढ़ते दिन के साथ फिल्म की कमाई का स्तर बढ़ रहा है. जहां फिल्म को रिलीज हुए एक सप्ताह पूरा हो चुका है और फिल्म 1000 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी है. वहीं इस एक हफ्ते में ही 'पठान' और 'कल्कि 2898 एडी' का रिकॉर्ड को तोड़ कर रख दिया है. इतना ही नहीं नौंवे दिन भी स्त्री 2, जवान और छावा के लाइफटाइम कलेक्शन को धुरंधर 2 ने पछाड़ दिया है. वहीं इन 9 दिनों में धुरंधर 2 ने 9 रिकॉर्ड कायम कर लिए हैं.
धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 9
बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, फ्राइडे को धुरंधर 2 ने 41.55 करोड़ की कमाई नौवें दिन हासिल की है, जिसके बाद भारत में फिल्म को कलेक्शन 715.72 करोड़ नेट कलेक्शन हो गया है. वहीं इंडिया ग्रॉस 854.99 करोड़ पहुंचा है. जबकि 274 करोड़ ओवरसीज कलेक्शन के साथ वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1128.99 करोड़ जा पहुंचा है. जबकि पहले हफ्ते 624.47 करोड़ की कमाई फिल्म ने हासिल की थी.
1000 करोड़ पार हुई धुरंधर 2
आदित्य धर के बी62 स्टूडियो ने फिल्म के आधिकारिक आंकड़े हाल ही में जारी किए. बी62 स्टूडियो के मुताबिक, फिल्म ने विश्व भर में कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 1088 करोड़ रुपये का कर लिया. फिल्म ने भारत में सभी भाषाओं में ग्रॉस कलेक्शन 814 करोड़ रुपये का किया. जबकि ओवरसीज आंकड़े 274 करोड़ रुपये हुआ है. इंडिया के कुल नेट कलेक्शन की बात करें तो फिल्म एक हफ्ते में 690 करोड़ कमा चुकी है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म का बजट 250-300 करोड़ रुपये है.
धुरंधर 2 के 9 दिनों में 9 रिकॉर्ड
1. सबसे तेज 1000 करोड़ वर्ल्डवाइड क्लब में एंट्री
2. पहले हफ्ते (7 दिन) में इंडिया में 600 करोड़ नेट कलेक्शन करने वाली फिल्म
3. जवान स्त्री 2 (674 करोड़) के लाइफटाइम रिकॉर्ड से ज्यादा कमाई
4. पठान (1069 करोड़) का वर्ल्डवाइड कलेक्शन छोड़ा पीछे
5. हिंदी भाषा में सबसे ज्यादा ओपनिंग कलेक्शन के साथ पुष्पा 2, पठान, केजीएफ के रिकॉर्ड्स को तोड़ा
6. विक्की कौशल की छावा का लाइफटाइम कलेक्शन छोड़ा पीछे
7. सबसे बड़ी ओपनिंग और सबसे ज्यादा पेड प्रीव्यू कमाई हासिल करने वाली फिल्म
8. राम नवमी पर सबसे ज्यादा कमाई
9. धुरंधर 2 और धुरंधर की कमाई 2500 करोड़ के पहुंची करीब
ये भी पढ़ें- स्लम में रहने वाली शाहिदा अंसारी कौन है? फराह खान के लिए बनाया खाना, प्रॉपर्टी में भी मांग लिया हिस्सा
धुरंधर 2 तोड़ेगी इन दो फिल्मों का रिकॉर्ड
धुरंधर-2 अभी 'दंगल' और 'बाहुबली-2' का आंकड़ा छूने में काफी पीछे है। 'दंगल' ने 2070 करोड़ रुपये का वर्ल्ड वाइल्ड कलेक्शन किया था, जबकि भारत में कुल नेट कलेक्शन 388 करोड़ रहा. 'धुरंधर-2' कुल नेट कलेक्शन के मामले में फिल्म को पछाड़ चुकी है, लेकिन ग्लोबल स्तर पर टक्कर देने के लिए फिल्म को और मेहनत करनी पड़ेगी. वहीं 'बाहुबली-2' ने वर्ल्ड वाइल्ड कलेक्शन 1788 करोड़ का किया और भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन 1030 करोड़ रहा.