Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 1: पहले ही दिन 200 करोड़ क्लब में पहुंचेगी धुरंधर 2? एडवांस बुकिंग में हुई बंपर कमाई

आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज' का इंतजार खत्म होने को है, फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में आ रही हैं. इसके पहले 18 मार्च यानी आज शाम 5 बजे से पेड प्रीव्यू रखे गए हैं. फिल्म के पेड प्रीव्यू और ओपनिंग डे की एडवांस बुकिंग के आंकड़े चौंकाने वाले हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
पहले ही दिन 200 करोड़ क्लब में पहुंचेगी धुरंधर 2?

आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज' का इंतजार खत्म होने को है, फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में आ रही हैं. इसके पहले 18 मार्च यानी आज शाम 5 बजे से पेड प्रीव्यू रखे गए हैं. फिल्म के पेड प्रीव्यू और ओपनिंग डे की एडवांस बुकिंग के आंकड़े चौंकाने वाले हैं.  ब्लॉक सीट्स के साथ फिल्म ने 130 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. फिल्म पेड-प्रीव्यू से 37 करोड़ रुपये की शुरुआत कर चुकी है. इसके साथ ही 'धुरंधर 2' की एडवांस बुकिंग से होने वाली कमाई ने ओपनिंग वीकेंड के लिए 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है.

ये भी पढ़ें: राजपाल यादव को चेक बाउंस केस में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, जानें एक्टर ने चुकाए कितने पैसे

200 करोड़ पार!

एडवांस बुकिंग अब भी जारी है, ऐसे में हो सकता है कि पहले ही दिन धुरंधर 2, 200 करोड़ के आंकड़े को धू ले. 'धुरंधर: द रिवेंज' 200 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग के साथ, आरआरआर, पुष्पा 2, बाहूबली 2 और लियो जैसी फिल्मों की लीग में शामिल होने वाली पहली मुख्य रूप से हिंदी फिल्म बन गई है. एडवांस बुकिंग अब भी जारी है, ऐसे में आंकड़ा और भी बढ़ सकता है और ऐसा लग रहा है कि कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड्स खतरे में हैं.

एडवांस बुकिंग में कमाएं इतने करोड़

सैकनिल्क के अनुसार, धुरंधर ने पहले दिन के लिए एडवांस बुकिंग से 42.71 करोड़ का कारोबार किया है. वहीं, यह कलेक्शन ब्लॉक सीट्स के साथ 47.91 करोड़ रुपये है. अब तक कुल 99 लाख 5 हजार टिकट्स बिक चुके हैं. साथ ही 12 हजार से अधिक शोज फुल हो चुके हैं. एडवांस बुकिंग की आंकड़ों को देखें तो हिंदी में फिल्म 40 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर चुकी है. वहीं, तेलुगु से 1 करोड़ के आसपास की कमाई हुई है. जिन राज्यों में फिल्म को एडवांस बुकिंग में सबसे अच्छा रिस्पांस मिला हैं वो हैं, महाराष्ट्र- 10.57 करोड़ रुपये, गुजरात- 3.11 करोड़, आंध्र प्रदेश- 1.13 करोड़, कर्नाटक- 7.04 करोड़, केरल और मध्य प्रदेश- 1.19 करोड़ और दिल्ली- 7.58 करोड़ रुपये है. रिलीज़ से पहले ही, धुरंधर 2 ने अपने ओपनिंग डे और पेड प्रीव्यू के लिए देश भर के मल्टीप्लेक्स चेन में लगभग 6 लाख टिकट बेच दिए हैं. 

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran Israel War: Hormuz पर ट्रंप का हाहाकार या हार? Netanyahu | Mojtaba Khamenei | Trump | US