Dhurandhar 2 Day 8 Collection Live: धुरंधर 2 ने पुष्पा 2, जवान, पठान, केजीएफ सबके तोड़े रिकॉर्ड, 8 दिनों में 1100 करोड़ पार!

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 8: धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर केवल 8 दिनों में कई रिकॉर्ड तोड़े हैं, जिसमें पुष्पा 2 से लेकर केजीएफ शामिल है. वहीं अब दूसरे वीकेंड की शुरुआत से पहले आठवें दिन फिल्म ने बंपर कमाई हासिल की है. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 8 LIVE: धुरंधर 2 बॉक्स ऑऱफिस कलेक्शन डे 8
नई दिल्ली:

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 8: धुरंधर 2 यानी धुरंधर द रिवेंज का बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ का आंकड़ा दुनियाभर में केवल 7 दिनों में क्रॉस हो गया था. वहीं यह खिताब हासिल करने वाली सबसे जल्दी हासिल करने वाली फिल्म रणवीर सिंह की फिल्म बन गई. वहीं अब दूसरा वीकेंड शुरू होने से पहले धुरंधर 2 ने 1100 करोड़ का आंकड़ा बॉक्स ऑफिस पर पार 8 दिनों में कर लिया है. जबकि भारत में यह आंकड़ा 674.17 हो गया है, जिसके चलते बॉक्स ऑफिस पर पुष्पा 2, केजीएफ 2, सालार, दंगल, जवान और पठान के रिकॉर्ड टूट गए हैं. 

धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 8

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, आठवें दिन धुरंधर 2 ने 49.70 करोड़ का कलेक्शन किया था, जिसके बाद भारत में प्री शोज मिलाकर फिल्म का कलेक्शन 674.17 करोड़ हो गया है. वहीं इंडिया ग्रॉस 805.32 करोड़ पहुंचा है. जबकि वर्ल्डवाइड आंकड़ा 8 दिनों में 1100 करोड़ की ओर बढ़ गया है. इसी के साथ फिल्म ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर की गिनती में आ गई है. 

ये भी पढ़ें- 26/11 को आता है धुरंधर 2 के अर्जुन रामपाल का बर्थडे, मुंबई अटैक में पार्टी करने जा रहे थे ताज होटल, कहा- मैंने वह आवाज सुनी 

धुरंधर 2 के 8 दिनों में तोड़े गए रिकॉर्ड

Pushpa 2 के साथ सबसे तेजी से 7 दिन में 1000 करोड़ का पड़ाव पार करने वाली फिल्म धुरंधर 2 बन गई है. 

Advertisement
  • 7 दिनों में भारत में 745 करोड़ की कमाई सबसे जल्दी करने वाली बॉलीवुड फिल्म धुरंधर 2 हो गई है. 
  • विदेशों में 262 करोड़ कमाई करने वाली भारतीय फिल्म धुरंधर 2 है. 
  • 587 करोड़ नेट के साथ हिंदी में पहले हफ्ते की सबसे ज्यादा कमाई करते हुए Pushpa 2 के Hindi Net रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है. 
  • वर्ल्डवाइड की कुल कमाई    1000 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली फिल्मों में 10वीं भारतीय फिल्म धुरंधर 2 है.  
  • पठान, जवान, धुरंधर, दंगल के बाद धुरंधर 2  भी 100 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली लिस्ट में शामिल हो गई है.

ये भी पढ़ें: दूरदर्शन का वो 32 साल पुराना शो, जिसे 'धुरंधर' के जमील जमाली ने बनाया 90s सुपरहिट, 'भाबीजी घर पर हैं' का है ओरिजनल वर्जन 

Featured Video Of The Day
ईरान की चेतावनी से हिली दुनिया, होर्मुज नाकेबंदी से क्यों डरा है अमेरिका | US Iran War