Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 5: धुरंधर 2 की दहाड़ से टूट रहे रिकॉर्ड के पहाड़, मंडे टेस्ट में अव्वल, कमाई 500 पार

Dhurandhar 2 Box Office Collection: धुरंधर ने मंडे टेस्ट में काफी शानदार पारी खेली है. अब तक के आंकड़े जो नजारा दे रहे हैं उससे साफ है कि आज फिल्म देश में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 6
Social Media
नई दिल्ली:

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 5: आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी रणवीर सिंह के लीड रोल वाली धुरंधर 2 ने कमाई के मामले में अच्छे अच्छों को पानी पिला दिया है. खान्स और कपूर्स के कमाई के रिकॉर्ड तोड़ते हुए ये फिल्म तेजी से आगे बढ़ रही है और मंडे टेस्ट में भी 100 पर्सेंट नंबरों के साथ आगे बढ़ रही है. एक तरफ तो मंडे इतना भारी दिन होता है. वर्किंग डे है, हफ्ते का पहला दिन होता है जो अमूमन फिल्मों के लिए बॉक्स ऑफिस के लिहाज से काफी हल्का होता है लेकिन यहां मामला धुरंधर 2 का था तो हल्का कैसे पड़ सकता था.

धुरंधर 2 ने मंडे टेस्ट में मारी बाजी

ट्रेड ट्रैकर Sacnilk के मुताबिक रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने सोमवार 23 मार्च को शाम 8 बजकर 7 मिनट बजे तक लगभग 38.71 करोड़ रुपये की कमाई की है. इसी के साथ भारत में फिल्म का कुल कलेक्शन अभी 492.83 करोड़ रुपये है. ये आंकड़े शाम सात बजे तक के थे इसके आगे की अपडेट के साथ इस कमाई के पांच सौ करोड़ के करीब पहुंचने की पूरी उम्मीद है. फिर वर्ल्डवाइड कलेक्शन का तो आप पूछिए ही मत जो भी अभी 22 मार्च के आंकड़ों के साथ 761 करोड़ था उसमें अब मंडे के नंबर जुड़ेंगे तो रिकॉर्ड तो टूटेंगे ही.

यह भी पढ़ें: Dhurandhar 2 को प्रोपेगेंडा फिल्म बता रहे लोगों को राम गोपाल वर्मा की दो टूक, जिन्हें लग रहा है गलत है उन्हें...

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 6

19 मार्च को रिलीज हुई धुरंधर 2 ने पेड प्रीव्यू से ही काफी अच्छी शुरुआत की थी. ऐसे में फिल्म के आने वाले हफ्ते को लेकर भी ट्रेड एक्सपर्ट काफी पॉजिटिव हैं और इसकी एक हिंट आज यानी मंडे 23 मार्च से मिल गई है. धुरंधर 2 की तूफानी स्पीड से ऐसा लग रहा है कि ये भारत की सबसे बड़ी फिल्म का खिताब अपने नाम कर सकती है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: धुरंधर 2 पर लटकी बैन की तलवार, बंपर कमाई के बीच क्या इस राज्य में बैन हो जाएगी रणवीर सिंह की फिल्म?

Featured Video Of The Day
US Iran Peace Talks Failed in Pakistan, America की Unreasonable Demands से Iran ने किया इनकार?