धुरंधर 2 की रिलीज का आज 20 दिन हैं. आज तीन हफ्ते बाद भी फिल्म को लेकर फैंस के बीच क्रेज कम नहीं हुआ है. आदित्य धर की स्पाई थ्रिलर धुरंधर: द रिवेंज अपनी गति से आगे बढ़ रही है और कमाई कर रही है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बाहुबली 2 को पीछे छोड़ दिया है. घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ का नेट कलेक्शन करने वाली पहली हिंदी फिल्म बनने के बाद धुरंधर 2 अब भारतीय सिनेमा के इतिहास में दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है.
यह भी पढ़ें - पाकिस्तान भी था 90s की इस एक्ट्रेस का दीवाना, करगिल युद्ध के दौरान आया इसका नाम, फिर भारत ने यूं दिया मुहंतोड़ जवाब
धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस अपडेट
Sacnilk के ताजा अपडेट के मुताबिक, धुरंधर 2 ने अपनी रिलीज के 20वें दिन 10.10 करोड़ का कलेक्शन किया है. हालांकि, हफ्ते के बीच में कलेक्शन में थोड़ी गिरावट जरूर आई है, लेकिन हल्की गिरावट के बाद भी यह फिल्म SS राजामौली की बाहुबली 2: द कंक्लूजन (जिसका कुल इंडिया कलेक्शन 1,030.42 करोड़ है) को पीछे छोड़ रही है. धुरंधर 2 का कुल इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 1,237.21 करोड़ है, जबकि इसका कुल इंडिया नेट कलेक्शन अब तक 1,033.37 करोड़ रहा है.
धुरंधर को अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बनने के लिए अल्लू अर्जुन स्टारर तेलुगू फिल्म पुष्पा 2: द राइज़ (1,234.10 करोड़) के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ना होगा. इस रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए फिल्म को अगले कुछ दिनों तक अपनी रफ्तार बनाए रखनी होगी. अब तक, इसने KGF: Chapter 2 (859.70 करोड़), RRR (782.20 करोड़), और Kalki 2898 AD (646 करोड़) जैसी फिल्मों के भारत में लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है.
यह भी पढ़ें - Jio Hotstar पर इस हफ्ते टॉप 10 में छाई ये फिल्में और सीरीज, तीसरे नंबर वाली इस Series की हर तरफ हो रही चर्चा, क्या आपने देखी ?
Dhurandhar: The Revenge के बारे में
Aditya Dhar के निर्देशन में बनी यह फिल्म 2025 की ब्लॉकबस्टर फिल्म Dhurandhar का सीक्वल है. जहां पहली फिल्म में Ranveer का किरदार Hamza पाकिस्तान की राजनीत में घुसपैठ करता दिखाया गया है, वहीं इस सीक्वल में उसके असली रूप Jaskirat Singh Rangi के बारे में बताया गया है. वह पाकिस्तान में आतंकी नेटवर्क को खत्म करने के बाद ल्यारी का सरगना बन जाता है. फिल्म में R Madhavan, Arjun Rampal, Rakesh Bedi और Sanjay Dutt भी अहम रोल में हैं.