धुरंधर 2 ने रिलीज के पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई की. फिल्म का जलवा 19वें दिन भी बरकरार है. फिल्म ने भारत में 1,000 करोड़ कमा लिए हैं. हालांकि रणवीर सिंह की फिल्म तीसरे सोमवार को धीमी पड़ती दिखी. 19वें दिन धुरंधर 2: द रिवेंज ने 13,736 शो में 10 करोड़ का नेट कलेक्शन किया, जिससे अब तक का कुल कलेक्शन 1,225.72 करोड़ हो गया है.
Sacnilk के ताजा आंकड़ों के मुताबिक दुनिया भर में फिल्म का कुल कलेक्शन 1,622.72 करोड़ है. पहले हफ्ते में धुरंधर 2 ने जबरदस्त कमाई करते हुए 674.17 करोड़ कमाए. दूसरे हफ्ते में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 263.65 करोड़ कमाए. लंबे वीकेंड का पूरा फायदा उठाते हुए 'धुरंधर 2' ने 19 मार्च को 102.55 करोड़ के साथ बॉक्स ऑफिस पर अपनी शुरुआत की. पहले हफ्ते के दौरान, दूसरे वीकेंड में एंट्री करने से पहले कलेक्शन 40 करोड़ से 60 करोड़ के बीच रहा. दूसरे हफ्ते में आंकड़े 20-30 करोड़ के बीच रहे.
यह भी पढ़ें - 'बॉर्डर 2' के बाद अब सनी देओल करेंगे बॉक्स ऑफिस पर धमाका, 'एंटनी' में ताबड़तोड़ एक्शन करेंगे सनी पाजी
ओवरसीज में हुआ इतना कलेक्शन
ओवरसीज में फिल्म ने 19वें दिन 5.00 करोड़ कमाए, जिससे इसका कुल ओवरसीज ग्रॉस अब तक 397.00 करोड़ हो गया है. इससे दुनिया भर का कुल ग्रॉस कलेक्शन बढ़कर 1,622.72 करोड़ हो गया है. Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबित इस कमाई को और भी ज्यादा खास बनाती है इसकी पूरे भारत में परफॉर्मेंस. तमिल और तेलुगु में डब किए गए वर्जन भले ही कुल कमाई में छोटा हिस्सा रखते हों, लेकिन उन्होंने कुल कमाई को 1,000 करोड़ के नेट आंकड़े के पार पहुंचाने में मदद की है.
यह भी पढ़ें - 'धुरंधर' की पत्नी 'बिग बॉस' के इस कंटेस्टेंट के साथ हुई थीं रोमांटिक, घर- घर पसंद किया गया था यह 16 साल पुराना शो, IMDb पर 8.4 रेटिंग
'धुरंधर 2' के बारे में
दिसंबर 2025 में रिलीज हुई 'धुरंधर', उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म और एक ही भाषा में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई. वहीं धुरंधर 2 ने सिर्फ 11 दिनों में ही 'धुरंधर' की पूरी कमाई को पीछे छोड़ दिया. फिल्म में रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन और संजय दत्त लीड रोल में थे.