Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 19: धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर उड़ाया गर्दा, 18वें दिन कमाए इतने करोड़

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 19: आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी धुरंधर 2 ने इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाई हुई है. जानें 19 दिन में कितना कमा गई रणवीर सिंह की फिल्म.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 19
Social Media
नई दिल्ली:

Dhurandhar 2 Box Office Collection: धुरंधर 2: द रिवेंज बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छा परफॉर्म कर रही है. रविवार (5 अप्रैल) को तीसरे हफ्ते के आखिर तक फिल्म का नेट कलेक्शन भारत में 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर गया और यह यह रिकॉर्ड बनाने वाली पहली हिंदी फिल्म बन गई. इस फिल्म को लेकर क्रेज अभी खत्म होता नहीं दिख रहा है. लगातार सेलेब्स से भी पॉजिटिव रिव्यू मिल रहे हैं और रिकॉर्ड का तो आप पूछिए मत. सारे आंकड़े आपके सामने हैं. आप देखकर अंदाजा लगा सकते हैं कि धुरंधर 2 की धूम किस लेवल पर है.

धुरंधर ने तीसरे वीकेंड में की इतनी कमाई

अपने तीसरे वीकेंड के आखिर तक फिल्म ने भारत में 1000 करोड़ का बड़ा नेट कलेक्शन करके एक नया रिकॉर्ड बनाया है और अब तक की सबसे बड़ी भारतीय ब्लॉकबस्टर फिल्म बन गई है. दुनिया भर में ₹1,622 करोड़ की शानदार कमाई के साथ, इस फिल्म ने एक ग्लोबल फेनोमिना के तौर पर अपनी जगह और मजबूत कर ली है, और अलग-अलग बाजारों में भारतीय सिनेमा के दायरे और पहुंच को एक नई पहचान दी है.

यह भी पढ़ें: धुरंधर 2 के 1000 करोड़ भी इस फिल्म के आगे हैं जीरो, भारत की पहली ब्लॉक बस्टर, आजादी से पहले हुई थी रिलीज, हीरो थे दादा मुनि

धुरंधर 2 की अबतक की कमाई

पहले दो हफ्तों की जबरदस्त सफलता के बाद फिल्म ने तीसरे वीकेंड में भी अपनी शानदार परफॉर्मेंस जारी रखी. शुक्रवार, शनिवार और रविवार (3,4,5 अप्रैल) को फिल्म ने अच्छी कमाई की जिससे एक बार फिर यह साबित हो गया कि भारत और विदेशों में दर्शकों के बीच इस फिल्म की मांग लगातार बनी हुई है. Dhurandhar The Revenge ने यह खास अचीवमेंट हासिल की है कि यह पहली ऐसी भारतीय फिल्म है जिसने उत्तरी अमेरिका में 25 मिलियन डॉलर और जर्मनी में 1 मिलियन यूरो से ज्यादा की कमाई की है. 

Advertisement

ब्रेक-अप (भारत)
वीक 1 कुल (8 दिन) - 690.00 करोड़
वीक 2 कुल - 271 करोड़

तीसरा वीकेंड
डे 16 – शुक्रवार – 23 करोड़
डे 17 – शनिवार – 27 करोड़
डे 18 – रविवार – 30 करोड़
तीसरा वीकेंड कुल – 80 करोड़

भारत NBOC – 1041.00 करोड़
भारत GBOC – 1,228.00 करोड़

विदेश – 394.00 करोड़

कुल बॉक्स ऑफिस दुनिया भर में - ₹1,622.00 करोड़

यह भी पढ़ें: धुरंधर 2 की फैन हुईं मौसमी चटर्जी, 4 घंटे की फिल्म देखने के बाद ये था 77 साल की सीनियर एक्ट्रेस का रिएक्शन

Advertisement
Featured Video Of The Day
Syed Suhail | अमेरिकी सेना ने कैसे बचाए अपने पायलट, पूरा 'ऑपरेशन'! Bharat Ki Baat Batata Hoon