धुरंधर 2 के बड़े साहब को रोल के लिए पूरा दिन भूखा रहता था ये एक्टर, चॉकलेट, जूस था इसका लंच-डिनर

धुरंधर 2 की रिलीज से पहले एक किरदार चर्चा में था. ये किरदार था बड़े साहब का किरदार जिसे लेकर एक्साइटमेंट ये थी कि किरदार कर कौन रहा है और ये किस तरह का होगा. अब गुत्थी सुलझ चुकी है और किरदार आपके सामने है लेकिन बड़े साहब बनना एक्टर दानिश इकबाल के लिए बिल्कुल भी आसान नहीं था.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
धुरंधर 2 के एक्टर से जानिए बड़े साहब बानने में लगता था कितना समय
Social Media
नई दिल्ली:

'धुरंधर: द रिवेंज' में बड़े साहब यानी भारत के मोस्ट वॉन्टेड गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम का किरदार निभाकर दानिश इकबाल सुर्खियों में छाए हुए हैं. क्या आप जानते हैं कि बड़े साहब का किरदार निभाना इनके लिए आसान नहीं था. मेकअप ही अपने आप में इतना मुश्किल था कि इसमें ही घंटों लग जाते थे और इसके बाद खाना-पीना भी मुश्किल हो जाता था. दानिश ने खुद बताया कि इस किरदार के लिए प्रोस्थेटिक ट्रांसफॉर्मेशन से गुजरना पड़ा था. इसे पर्दे पर लाना बिल्कुल भी आसान नहीं था. दानिश ने बताया कि दाऊद के किरदार के लिए उन्होंने अपना ज्यादातर समय मेकअप रूम में बिताया ताकि वे अपने किरदार में जान डाल सकें.

मेकअप लगवाने और हटवाने में लगते थे 16 घंटे

दानिश इकबाल ने बताया कि 'बड़े साहब' के किरदार को बड़े पर्दे पर बेहतरीन तरीके से पेश करने के लिए उन्हें किन-किन मुश्किलों का सामना करना पड़ा. इससे पता चलता है कि वे अपने किरदार को जीवंत बनाने के लिए कितना डिसिप्लेन फॉलो करते थे. दानिश को अपना प्रोस्थेटिक लुक तैयर करने के लिए मेकअप की कुर्सी पर करीब 9 से 10 घंटे बिताने पड़ते थे. इसके बाद ये मेकअप हटवाने में भी 3 से 4 घंटे लगते थे.

यह भी पढ़ें: धुरंधर 2 देखने के बाद सेंसर बोर्ड पर फूटा दर्शक का गुस्सा, सीधे मंत्रालय से की शिकायत बोला- बहन-बेटियों के साथ देख पाएंगे ये फिल्म?

दानिश इकबाल ने बताया कि 'बड़े साहब' का रोल निभाना बहुत मुश्किल था, क्योंकि उनके ट्रांसफॉर्मेशन में ही 12 घंटे लग जाते थे. दानिश इकबाल ने बताया कि 'बड़े साहब' के रोल में पूरी तरह ढलने में उन्हें लगभग 12 घंटे लगते थे. प्रोस्थेटिक्स हटवाने में चार घंटे से ज्यादा घंटे का समय लगता था. इसका मतलब है कि एक्टर को प्रोस्थेटिक मेकअप लगवाने और हटवाने में ही दिन के 16 घंटे देने पड़ते थे. 'बड़े साहब' के किरदार में पूरी आने के लिए उन्हें अपना पूरा दिन डेडिकेट करना पड़ता था.

भारी मेकअप के साथ मुश्किल था डायलॉग बोलना

दानिश ने बताया, "शूटिंग के दिनों में भी मैं थोड़ा परेशान रहता था (यह सोचकर) कि यह कैसा दिखेगा. लेकिन हां मुझे इस पूरे प्रोसेस में बहुत मजा आया और वे (डायरेक्टर) बहुत ही शानदार डायरेक्टर, विनम्र इंसान और एक बेहतरीन इंसान हैं. वे बहुत अच्छी तरह जानते हैं कि अपने एक्टर्स को कैसे कम्फर्टेबल महसूस कराया जाए. इस किरदार को निभाना सच में बहुत मुश्किल था. यह सिर्फ एक्टिंग की बात नहीं थी. अगर आप प्रोस्थेटिक्स और मेकअप देखें तो इसमें बहुत भारी प्रोस्थेटिक्स का इस्तेमाल किया गया था. कुछ सीन ऐसे भी थे जिनमें मुझे बहुत सारे डायलॉग बोलने पड़ते थे. उस भारी मेकअप के साथ एक्टिंग करना बहुत ही मुश्किल काम था." दानिश ने कहा, यह एक चैलेंज थे लेकिन मेरे लिए एक लाइफटाइम वाला मौका भी था. मुझे बहुत खुशी है कि दर्शकों को मेरा किरदार पसंद आया और इसे प्यार दिया जा रहा है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: Entertainment Top 5: कमाई से लेकर कंट्रोवर्सी तक धुरंधर 2 के नाम रहा 22 मार्च, पढ़ें रंग में कहां पड़ा भंग

मेकअप करने के बाद खाना होता था मुश्किल

दानिश ने बताया कि मेकअप हो जाने के बाद वह खाना नहीं खा पाते थे. उन्हें पूरे दिन जूस और डार्क चॉकलेट पर बिताना पड़ता था यह सिर्फ इसलिए ताकि एनर्जी बनी रहे. 

Advertisement
Featured Video Of The Day
Mathura Gau Rakshak Case: 'फरसा वाले बाबा' पर मथुरा में संग्राम! Baba Bageshwar ने क्या कहा? |