Dhurandhar 2 Advance Booking Box Office Collection Day 6: धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस विस्फोट, छठे दिन बाहुबली 2 का रिकॉर्ड करेगी ध्वस्त

यह फिल्म अब वीक डेज में भी जबरदस्त कमाई कर रह है. पहले सोमवार को ऐतिहासिक कमाई करने के बाद, यह बड़ी फिल्म अब पहले मंगलवार को भी ज़बरदस्त कमाई का लक्ष्य बना रही है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Dhurandhar 2 Advance Booking Day 6: टूटने वाला है बाहुबली 2 का रिकॉर्ड

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) का जलवा बरकरार है. इसमें ओपनिंग डे से ही बॉक्स ऑफिस पर आग लगा रखी है. ओपनिंग वीकेंड के रिकॉर्ड बनाने के बाद, यह फिल्म अब वीक डेज में भी जबरदस्त कमाई कर रह है. पहले सोमवार को ऐतिहासिक कमाई करने के बाद, यह बड़ी फिल्म अब पहले मंगलवार को भी जबरदस्त कमाई का लक्ष्य बना रही है. आइए फिल्म के छठे दिन की एडवांस बुकिंग और कमाई के बारे में जानते हैं. ओपनिंग वीकेंड के दौरान 21,000 से ज्यादा शोज चले. वहीं वीक डेज में शो की संख्या 20,000 से नीचे आ गई है, लेकिन फिल्म का क्रेज अब भी बना हुआ है. पहले मंगलवार के लिए शो की संख्या 18,400 के शानदार आंकड़े पर है.

धुरंधर 2 छठे दिन की एडवांस बुकिंग

धुरंधर 2 पूरे देश भर के थियेटर्स में धूम मचा रही है और आज भी यह सिलसिला जारी है. पहले मंगलवार को रणवीर सिंह की इस फिल्म के भारत में 7.3 लाख से ज़्यादा टिकट (ब्लॉक की गई सीटों को छोड़कर) बिके. वीकडेज में इस तरह के प्री-सेल्स फिल्म को लेकर दर्शकों के क्रेज को दिखा रहा है. कमाई के मामले में Dhurandhar 2 ने छठे दिन की एडवांस बुकिंग के जरिए भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 30.68 करोड़ की जबरदस्त ग्रॉस कमाई की है. नेट कलेक्शन में, यह 26 करोड़ के बराबर है. एडवांस में ही इतनी कमाई के साथ यह फिल्म एक जबरदस्त मंगलवार की ओर बढ़ रही है.

टूटेगा 'बाहुबली 2' का रिकॉर्ड

प्री-सेल्स और काउंटर पर टिकटों की जबरदस्त बिक्री की उम्मीद को देखते हुए यह बॉलीवुड स्पाई एक्शन थ्रिलर फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस पर पहले मंगलवार की सबसे बड़ी कमाई का रिकॉर्ड बनाने का लक्ष्य रख रही है. उम्मीद है कि यह फिल्म अपने छठे दिन (सभी भाषाओं में) 55-60 करोड़ रुपये की नेट कमाई करेगी. फिलहाल पहले मंगलवार की सबसे बड़ी कमाई का रिकॉर्ड 'बाहुबली 2' के नाम है, जिसने 59 करोड़ रुपये की नेट कमाई की थी.

यह भी पढ़ें: 'भायोपिक' बनती जा रही मातृभूमि, सलमान खान के हाथ से निकली बैटल ऑफ गलवान?

धुरंधर के मामले में हमने देखा था कि हर मंगलवार को फिल्म की कमाई में बढ़ोतरी हुई थी, भले ही टिकटों की कीमतों में कोई छूट न दी गई हो. धुरंधर 2 के साथ भी ऐसा ही ट्रेंड देखने को मिल सकता है. अगर किसी तरह यह फिल्म 60 करोड़ रुपये की नेट कमाई का आंकड़ा छू लेती है, तो 'बाहुबली 2' का रिकॉर्ड टूट जाएगा. 

Advertisement
Featured Video Of The Day
VIDEO: यूपी के किसान का कमाल, खेत में उगा दी 5 फीट लंबी मूली