Dhurandhar 2 Advance Booking: 15 लाख बिके धुरंधर 2 के टिकट, रणवीर सिंह की फिल्म अब तक कमा चुकी है इतने करोड़

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2: द रिवेंज रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर आग लगा रही है. यह स्पाई थ्रिलर सीक्वल 19 मार्च को थिएटर्स में रिलीज हो रही है, जिसमें पेड प्रीमियर शो 18 मार्च शाम से शुरू होंगे.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Dhurandhar 2 Advance Booking: 15 लाख बिके धुरंधर 2 के टिकट

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2: द रिवेंज रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर आग लगा रही है. यह स्पाई थ्रिलर सीक्वल 19 मार्च को थिएटर्स में रिलीज हो रही है, जिसमें पेड प्रीमियर शो 18 मार्च शाम से शुरू होंगे. फिल्म ने एडवांस बुकिंग में जबरदस्त कमाई की है और कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने भारत में ओपनिंग वीकेंड के लिए 15 लाख से ज्यादा टिकट बेच दिए हैं. पेड प्रीमियर शो से करीब 35-40 करोड़ रुपये की कमाई हो चुकी है, जो पिछले रिकॉर्ड से काफी ज्यादा है. 

ये भी पढ़ें: मुंबई के इस फ्लैट में हुई थी हॉरर फिल्म की शूटिंग, 23 साल से पड़ा है सुनसान, कोई रहने को तैयार नहीं

धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

रेगुलर पहले दिन के शो के लिए एडवांस बुकिंग में 20-22 करोड़ रुपये और जुड़ गए हैं. कुल मिलाकर भारत में प्री-रिलीज कलेक्शन 60 करोड़ रुपये के आसपास पहुंच गया है. ओवरसीज में भी जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है, जहां नॉर्थ अमेरिका में ओपनिंग वीकेंड के लिए 4-5 मिलियन डॉलर (करीब 40-50 करोड़ रुपये) की बुकिंग हो चुकी है. ग्लोबली एडवांस सेल्स 100-130 करोड़ रुपये तक पहुंच गई हैं.

कई थिएटर्स में मिडनाइट शो

फिल्म की डिमांड इतनी ज्यादा है कि कई थिएटर्स में मिडनाइट शो और पोस्ट-मिडनाइट (2 बजे तक) स्क्रीनिंग शुरू हो गई हैं. मुंबई जैसे शहरों में 24 घंटे शो चलाने की तैयारी है. यहां तक कि आइकॉनिक माराठा मंदिर थिएटर में DDLJ का क्लासिक स्लॉट भी शिफ्ट करना पड़ा है, क्योंकि फिल्म की लंबाई लगभग 3 घंटे 50 मिनट है और क्राउड को हैंडल करने के लिए एक्स्ट्रा शो जरूरी हो गए हैं. पहली फिल्म 'धुरंधर' ने 2025 में ग्लोबली 1300 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था, जिससे रणवीर सिंह का कैरेक्टर फैंस का फेवरेट बन गया. अब सीक्वल में रणवीर के साथ आर. माधवन, संजय दत्त और अर्जुन रामपाल जैसे बड़े स्टार हैं. डायरेक्टर आदित्य धर ने एक्शन से भरपूर एपिक बनाई है, जो पांच भाषाओं में रिलीज हो रही है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran Israel War | 'वे लगातार हवाई हमले कर रहे' NDTV से बोले ईरानी उप विदेश मंत्री | EXCLUSIVE