धुरंधर 2 एक्टर पर पड़ी महंगाई की मार, फिल्म से मिली पूरी फीस हुई खर्च, फिल्म में भारत के खिलाफ बोले थे जहरीले डायलॉग

धुरंधर और धुरंधर 2 के कई कलाकार अपनी किरदारों को लेकर सुर्खियों में है. इस फिल्म में कई कलाकारों ने अपनी एक्टिंग से दर्शकों के दिलों को जीता है. उनमें से एक कलाकार विवेक सिन्हा भी हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
धुरंधर 2 एक्टर पर पड़ी महंगाई की मार, फिल्म से मिली पूरी फीस हुई खर्च

धुरंधर और धुरंधर 2 के कई कलाकार अपनी किरदारों को लेकर सुर्खियों में है. इस फिल्म में कई कलाकारों ने अपनी एक्टिंग से दर्शकों के दिलों को जीता है. उनमें से एक कलाकार विवेक सिन्हा भी हैं. उनकी फीस को लेकर मीडिया पर अलग-अलग तरह की खबरें चल रही है. जिसमें पर विवेक सिन्हा ने खुद चुप्पी तोड़ी है. विवेक सिन्हा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर अपनी फीस को लेकर चल रही अफवाहों पर साफ-साफ जवाब दिया है. उन्होंने बताया कि फिल्म के लिए उन्हें एक करोड़ रुपये जैसी बड़ी रकम नहीं मिली, जैसा कुछ इंस्टाग्राम पेजों पर दावा किया जा रहा था. 

क्या बोले विवेक सिन्हा

विवेक सिन्हा ने कहा, "भाई, इतना पैसा नहीं मिला है, कसम से. ये सब मत डालो." उन्होंने आगे बताया कि धुरंधर से उन्हें अच्छा पैसा जरूर मिला, जो उनकी उम्मीद के मुताबिक था. लेकिन अफवाहों में बताए गए 60 लाख, 80 लाख या 1 करोड़ रुपये जैसी राशि उन्हें नहीं मिली. अभिनेता ने खुलासा किया कि जो पैसा उन्हें मिला था, वह अब खत्म हो चुका है. मुंबई में रहने के खर्चे बहुत ज्यादा हैं, इसलिए सारा पैसा खर्च हो गया. विवेक ने कहा, "मुंबई में रहता हूं भाई, और बहुत खर्चे हैं यहां. तो धुरंधर वाला सारा पैसा खत्म हो चुका है."

ये भी पढ़ें: दीपिका कक्कड़ के लिवर में फिर से सिस्ट, एक्ट्रेस को बेटे के साथ नहीं रहने का सता रहा गम

Advertisement

विवेक सिन्हा का रोल

इस वीडियो में विवेक ने फैंस को धन्यवाद भी दिया. उन्होंने बताया कि इन अफवाहों की वजह से कई लोग उनसे मदद मांगने के लिए मैसेज कर रहे हैं. अंत में उन्होंने फैंस से प्रार्थना करने की अपील की कि भविष्य में अगर उन्हें ज्यादा कमाई हो, तो वे दूसरों की मदद कर सकें. धुरंधर पार्ट 1 और 2 में विवेक सिन्हा ने आतंकवादी का रोल निभाया था. छोटे रोल के बावजूद उनका परफॉर्मेंस काफी चर्चा में रहा. फिल्म रणवीर सिंह और आदित्य धर के साथ जुड़ी हुई है. इससे पहले भी विवेक को अपने डायलॉग को लेकर सोशल मीडिया पर काफी आलोचना झेलनी पड़ा था, जिस पर उन्होंने स्पष्ट किया था कि वे पाकिस्तानी या आतंकवादी नहीं हैं, बल्कि सिर्फ एक किरदार निभा रहे थे.
 

Featured Video Of The Day
राम मंदिर ट्रस्ट पर सवाल, SIT जांच तेज! महंत धर्मदास ने क्या कहा?
Topics mentioned in this article
Vivek Sinha
Dhurandhar
Dhurandhar 2
Vivek Sinha Fees
Dhurandhar Actor Vivek Sinha