धुरंधर 2 पर लगे सिख समुदाय की धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप, पगड़ी पहनकर हाथ में सिगरेट...

Dhurandhar 2 को लेकर एक नया विवाद सामने आया है. अब फिल्म पर सिख समुदाय की धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगा है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
धुरंधर 2 पर लगे सिख समुदाय की भावनाएं आहत करने के आरोप
Social Media
नई दिल्ली:

Dhurandhar 2 hurt religious sentiments: रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म 'धुरंधर 2' को लेकर सिख समुदाय में नाराजगी है. सिखों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में फिल्म के निर्माता और अभिनेता के खिलाफ मुंबई के मुलुंड पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत की गई है. 'सिख इन महाराष्ट्र' संगठन के अध्यक्ष सरदार गुरज्योत सिंह ने फिल्म के एक पोस्टर पर कड़ा ऐतराज जताया है.  शिकायत के अनुसार, पोस्टर में एक पात्र को सिखों का पारंपरिक पहनावा और पगड़ी पहनकर हाथ में सिगरेट पीते हुए दिखाया गया है. संगठन का कहना है कि यह दृश्य सिख मर्यादाओं के खिलाफ है और इसमें सिखों के साथ-साथ गुरु गोविंद सिंह जी का भी अपमान किया गया है. “सिख्स इन महाराष्ट्र” संगठन ने फिल्म "धुरंधर 2" के पोस्टर को लेकर मुंबई पुलिस से प्रमुख मांगें की हैं: पुलिस अधिकारी इस मामले को गंभीरता से लें और तुरंत इस पर ध्यान दें.

संबंधित फिल्म अधिकारियों को निर्देश दिया जाए कि वे विवादित पोस्टर का प्रसार तुरंत रोकें, हटाएं और जब तक सुधारात्मक कार्रवाई न हो, तब तक फिल्म की स्क्रीनिंग पर भी रोक लगाई जाए. सिख समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए जिम्मेदार व्यक्तियों (निर्देशक, निर्माता और अभिनेता रणवीर सिंह) के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई शुरू की जाए. चिट्ठी में कहा गया है कि पोस्टर में अभिनेता को पगड़ी, लंबी दाढ़ी और कड़ा सिख धर्म के पवित्र प्रतीक के साथ हाथ में सिगरेट लिए दिखाया गया है, जो सिख मर्यादा का अपमान है.

यह भी पढ़ें: धुरंधर 2 की टिकट होने वाली है सस्ती? बैन की मांग के बीच फिल्म को लेकर उठ रही ऐसी डिमांड

बता दें कि एक तरफ फिल्म को लेकर शिकायत की गई है वहीं दूसरी तरफ फिल्म की बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा. 22 मार्च शाम 6 बजे तक सामने आए आंकड़ों पर ध्यान दें तो फिल्म 5 दिन में ही 500 करोड़ की बॉक्स ऑफिस कलेक्शन करती नजर आ रही है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
AI से MSME तक... बदलते हुए भारत की नई परिभाषा
Topics mentioned in this article
Dhurandhar 2
Dhurandhar 2 Controversy
Complaint Against Dhurandhar 2
Dhurandhar 2 News
Dhurandhar 2 Collection