धर्मेंद्र ने मान लिया था इस एक्ट्रेस को बेटी, सुपरस्टार के निधन के 5 महीने बाद हुईं इमोशनल, कहा- लस्सी पीते पीते...

धर्मेंद्र को याद करते हुए एक्ट्रेस सोमी अली इमोशनल हो गईं और बताया कि लस्सी के गिलास से उनका पिता-बेटी का रिश्ता शुरू हुआ था. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
धर्मेंद्र ने इस एक्ट्रेस को माना बेटी

हिंदी सिनेमा के ही-मैन धर्मेंद्र हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन कई आइकॉनिक फिल्मों के साथ दर्शकों के दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगे. हेमा मालिनी और ईशा देओल सोशल मीडिया पर अभिनेता को याद करते रहते हैं, लेकिन अब अभिनेत्री सोमी अली ने धर्मेंद्र को याद कर पुरानी यादों को फैंस के सामने रखा है. उन्होंने अभिनेता को अपने पिता समान भी बताया. सोमी अली भले ही हिंदी सिनेमा से दूर हैं, लेकिन सोशल मीडिया के जरिए फिल्मों से जुड़े पुराने किस्से शेयर करती रहती हैं. अब उन्होंने धर्मेंद्र के साथ उनके घर पर हुई मुलाकात का किस्सा शेयर किया है कि कैसे लस्सी पीते-पीते अभिनेता ने उन्हें बेटी मान लिया था और हर बुरे और अच्छे वक्त में उनका साथ दिया था. 

धर्मेंद्र के साथ शेयर की यादें

उन्होंने फिल्म का एक सीन शेयर करते हुए लिखा, "मैं उस शख्स की यादों को संजोकर रख रही हूं, जिन्होंने 1991 में अपने बंगले में पहली बार लस्सी पीते हुए मुझे अपनी बेटी मान लिया था. हम हंसे, भू-राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा की और यह भी कि हम दोनों अपने संवाद उर्दू में पढ़ते थे. एकमात्र ऐसे इंसान जो हमेशा मेरे लिए एक सच्चे पिता की तरह मौजूद रहे."

ये भी पढे़ं- वो फिल्म, जिसने दिया बॉलीवुड को खूंखार विलेन, राज कपूर साहब के तीनों बेटे थे खिलाफ, बनीं साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मूवी

Advertisement

धर्मेंद्र के निधन पर सोमी अली को नहीं हो रहा यकीन 

सोमी अली के लिए अभी तक यकीन करना मुश्किल हो रहा है कि धर्मेंद्र दुनिया में नहीं हैं. वह उन्हें बहुत याद करती हैं. उन्होंने इस बात का भी जिक्र किया कि जब वे अपने बुरे दौर से गुजर रही थीं, तब अभिनेता फोन के जरिए उनके साथ जुड़े रहे थे. उन्होंने आगे लिखा, "मुझे बेहद खुशी है कि मुझे धरम जी के साथ काम करने का सौभाग्य मिला. मैं आपको बहुत याद करती हूं और अभी भी यकीन नहीं होता कि आप चले गए हैं. आपकी आत्मा को शांति मिले और आप जहां भी हों, अपना निःस्वार्थ प्रेम बांटते रहें." 

सलमान खान से था खास रिश्ता

बता दें कि सोमी अली और धर्मेंद्र ने 1996 में आई 'माफिया' में एक साथ काम किया था. फिल्म में धर्मेंद्र अपने भाई और इंस्पेक्टर की मौत का बदला लेने की कोशिश करते हैं, और सोमी अली उनका पूरा साथ देती हैं. जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली रही हैं, जिन्होंने उन पर कई इल्जाम लगाए थे. 

Advertisement

ये भी पढे़ं- 4000 करोड़ की रामायणम् में सीता बनी साउथ की इस एक्ट्रेस ने लिए 12 करोड़, 90s में दीपिका चिखलिया ने सादगी से जीता था दिल, फीस जान चौंक जाएंगे आप

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Featured Video Of The Day
गंगा में स्टंट पड़ा भारी! बीच धारा में फंसी थार, क्रेन से निकाली गई बाहर
Topics mentioned in this article
Dharmendra
Dharmendra Daughter
Somy Ali
Dharmendra Somy Ali