कृति सेनन की हल्दी रस्म में लहूलूहान होकर पहुंचे धनुष, 'तेरे इश्क में' का टीजर कर देगा इमोशनल

फिल्मी दुनिया में जब भी कोई बड़ा नाम और नया प्रोजेक्ट सामने आता है, तो दर्शकों की उम्मीदें अपने आप बढ़ जाती हैं. खासतौर पर जब ये नाम आनंद एल रॉय का हो, जिन्होंने सिनेमा को 'रांझणा' जैसी यादगार फिल्म दी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
'तेरे इश्क में' का टीजर कर देगा इमोशनल
नई दिल्ली:

फिल्मी दुनिया में जब भी कोई बड़ा नाम और नया प्रोजेक्ट सामने आता है, तो दर्शकों की उम्मीदें अपने आप बढ़ जाती हैं. खासतौर पर जब ये नाम आनंद एल रॉय का हो, जिन्होंने सिनेमा को 'रांझणा' जैसी यादगार फिल्म दी. आनंद एल रॉय फिर से अपनी नई फिल्म के जरिए पर्दे पर जादू बिखेरने के लिए तैयार हैं. वह 'तेरे इश्क में' नामक फिल्म लेकर आ रहे है. इस फिल्म में उन्होंने दो बड़े सितारों धनुष और कृति सेनन को कास्ट किया है. इस फिल्म को देखने के लिए दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. मेकर्स ने बुधवार को फिल्म का टीजर जारी किया. 

ये भी पढ़ें: सनी देओल की इस फिल्म में 1000 लोगों ने किया था काम, एक न्यूज पर लिख पूरी कहानी, ना ये बॉर्डर और ना ही गदर

'तेरे इश्क में' में एक ऐसी प्रेम कहानी है जो आनंद एल रॉय की पिछली फिल्मों से थोड़ी अलग है. धनुष इस फिल्म में 'शंकर' नाम के किरदार में नजर आएंगे, जो वायुसेना में अधिकारी है. उनकी भूमिका को देखकर लगता है कि फिल्म में देशभक्ति के साथ-साथ प्यार की एक नई कहानी पेश की जाएगी. वहीं कृति सेनन 'मुक्ति' के रोल में दिखेंगी, जो इस कहानी का दूसरा बड़ा हिस्सा हैं. इस जोड़ी की केमिस्ट्री पर लोगों की नजरें टिकी हैं, क्योंकि दोनों ही कलाकार अपने दमदार अभिनय के लिए जाने जाते हैं.

फिल्म का टीजर रोमांस और भावनाओं से भरपूर है. टीजर की शुरुआत में शादी का माहौल दिखाया जाता है, जिसमें कृति सेनन की हल्दी रस्म होती है. इस रस्म में मौजूद सभी लोग नाच-गाने कर रहे होते हैं और कृति को हल्दी लगाते हैं. इस बीच सामने से धनुष घायल अवस्था में चलते हुए आते है, जिसे देख कृति हैरान रह जाती है.

Advertisement

कृति के पास आकर धनुष कहते है, 'नई जिंदगी शुरू कर रही है, पुराने पाप को धो ले.' इसके बाद वह उनके चेहरे पर गंगाजल डाल देते हैं. इसके बाद अरिजीत सिंह की आवाज में फिल्म के टाइटल ट्रैक की कुछ लाइनें सुनाई देती हैं.'तेरे इश्क में' फिल्म 28 नवंबर को हिंदी और तमिल भाषा में सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Featured Video Of The Day
चंदा चोरी के बहाने वोट की राजनीति? राम मंदिर से UP चुनाव का प्लान सेट!
Topics mentioned in this article
Tere Ishq Mein
Movie Tere Ishq Mein
Tere Ishq Mein Trailer
Dhanush
Kriti Sanon