Dhamaal 4 Trailer: खजाना ढूंढने के चक्कर में मुसीबत में फंसे सितारे, देखें धमाल 4 का ट्रेलर

Dhamaal 4 Trailer:ट्रेलर में धमाल गैंग की वापसी दिखाई गई है, जो अपनी जिंदगी के सबसे बड़े खजाने की तलाश में निकल पड़ती है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Dhamaal 4 Trailer: खजाना ढूंढने के चक्कर में मुताबित में फंसे सितारे
NDTV

Dhamaal 4 Trailer: धमाल दर्शकों की सबसे पसंदीदा कॉमेडी फ्रेंचाइजी में से एक रही है. अब, 10 जुलाई को रिलीज होने वाली इसकी चौथी किस्त के साथ, मेकर्स ने फैंस के उत्साह को बनाए रखने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी है. एक अनोखी पहल करते हुए, मेकर्स ने ट्रेलर लॉन्च को इमैजिका की दुनिया में पहुंचाया, जहां इसे एक शानदार इमर्सिव अनुभव में बदल दिया गया, जो धमाल 4 के भव्य पैमाने, रोमांच और बड़े पर्दे वाले पागलपन को दर्शाता है.

ये भी पढ़ें: सलमान खान की याचिका पर हाईकोर्ट ने काला हिरण फिल्म के निर्माता को जारी किया नोटिस, अगली सुनवाई 19 जून को

सोने के पहाड़ में धमाल की टीम

ट्रेलर में धमाल गैंग की वापसी दिखाई गई है, जो अपनी जिंदगी के सबसे बड़े खजाने की तलाश में निकल पड़ती है. लेकिन सोने का पहाड़ अपने साथ मुसीबतों का पहाड़ भी लेकर आता है. खजाने तक सबसे पहले पहुंचने की इस दौड़ में यह गैंग मजेदार हादसों, अप्रत्याशित मोड़ों और एक के बाद एक आने वाली चुनौतियों के भंवर में फंस जाती है. इन सबमें सबसे चतुर और सबसे भाग्यशाली कौन साबित होगा, यह रहस्य 10 जुलाई को पर्दे पर खुलने वाला है. तब तक एक बात की गारंटी है, बेशुमार हंसी और नॉन-स्टॉप धमाल!

फिल्म की स्टार कास्ट

हर उम्र के दर्शकों के लिए हंसी से भरपूर मनोरंजन का वादा करती धमाल 4 में एक दमदार स्टारकास्ट देखने को मिलेगी, जिसमें अजय देवगन, अरशद वारसी, रितेश देशमुख, जावेद जाफरी और संजय मिश्रा के साथ ईशा गुप्ता, संजीदा शेख, अंजलि आनंद, उपेंद्र लिमये, विजय पाटकर और रवि किशन शामिल हैं. कलाकारों की यह शानदार टोली दर्शकों के लिए भरपूर मस्ती, कॉमिक अराजकता और ठहाकों का तड़का लेकर आ रही है.

Advertisement

किस दिन रिलीज होगी फिल्म

गुलशन कुमार और टी-सीरीज प्रस्तुत, देवगन फिल्म्स के सहयोग से, टी-सीरीज फिल्म्स, मारुति इंटरनेशनल और पैनोरमा स्टूडियोज प्रोडक्शन की फिल्म धमाल 4 का निर्देशन इंद्र कुमार ने किया है. फिल्म का निर्माण अजय देवगन, भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, अशोक ठकेरिया, इंद्र कुमार, आनंद पंडित और कुमार मंगत पाठक ने किया है. धमाल 4 10 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

Featured Video Of The Day
वैभव सूर्यवंशी करेंगे अंतरराष्ट्रीय करियर का आगाज, आखिर मिली इंडिया कैप
Topics mentioned in this article
Dhamaal 4
Bollwyood
Entertaiment
Ajay Devgn