Dhamaal 4 Box Office Collection Day 1: 'धमाल 4' ने सिनेमाघरों में दस्तक दे डाली है. इस फिल्म में एक बार फिर से अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी, जावेद जाफरी, संजय मिश्रा दर्शकों को खूब हंसाते नजर आ रहे हैं. वहीं इन कलाकारों का साथ रवि किशन, अंजलि आनंद, संजीदा शेख, ईशा गुप्ता, विजय पाटकर और उपेंद्र लिमये ने भी दिया है. 'धमाल 4' का दर्शकों लंबे समय से इंतजार कर रहे थे. फिल्म को एडवांस बुकिंग में भी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. अब 'धमाल 4' के पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ गया है.
ये भी पढ़ें: सिद्धार्थ शुक्ला की वो फिल्म जिसने बॉक्स ऑफिस पर मचाया था गदर, 33 करोड़ की फिल्म ने कमाए थे 119.58 करोड़
धमाल 4 का पहले दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' का निर्देशन इंद्र कुमार ने किया है. सैकनिल्क के शाम तक के मिले आंकड़ों के मुताबिक 'धमाल 4' ने अपने पहले दिन ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर लगभग 5.10 करोड़ रुपये की कमाई की है. भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन बढ़कर 7.64 करोड़ रुपये हो गया है. हालांकि यह अभी फिल्म के अनुमानित आंकड़े है, जिनमें कल सुबह तक बदलाव होने की संभावना है. मौजूदा ट्रेंड को देखते हुए उम्मीद है कि 'धमाल 4' की ओपनिंग 11-12 करोड़ रुपये के बीच यानी डबल-डिजिट में होगी.
पेड्डी को पछाड़ा
सुबह के शो के दौरान, 'धमाल 4' की कुल ऑक्यूपेंसी लगभग ऑक्यूपेंसी 9.3% थी और दोपहर की शुरुआत में यह लगभग 10% के करीब थी. लगभग 13% की ऑक्यूपेंसी दर के साथ, उत्तर प्रदेश में अब तक सबसे अच्छा रिस्पॉन्स मिला है; इसके बाद महाराष्ट्र (लगभग 9%) और एनसीआर में (11%) रही है. 'धमाल 4' ने पूरे भारत में 8,319 शो चल रहे हैं. 'धमाल 4' ने राम चरण की फिल्म 'पेड्डी' के हिंदी वर्जन को पहले दिन ही पीछे छोड़ दिया है. 'पेड्डी' ने हिंदी बेल्ट में ओपनिंग डे पर सिर्फ 3 करोड़ रुपये की कमाई की थी, जबकि 'धमाल 4' इससे आगे निकल गई.