Dhamaal 4 Song Chutney : धमाल 4 में भोजपुरी का तड़का, 57 साल पुराने लोकगीत का हुआ इस्तेमाल

चटनी के बारे में बात करते हुए गायक नीलकमल सिंह ने कहा, “फुलौरी बिना चटनी कैसे बनी एक ऐसा गाना है, जो हमेशा से दर्शकों के दिलों से जुड़ा रहा है. जब हमें पता चला कि धमाल 4 बन रही है, तो हमें तुरंत महसूस हुआ कि इस गाने की ऊर्जा फिल्म के किरदारों और उसकी दुनिया के साथ पूरी तरह मेल खाएगी,

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
धमाल 4 में भोजपुरी का तड़का
नई दिल्ली:

अपने हंसी से भरपूर ट्रेलर के साथ दर्शकों को नॉस्टैल्जिया की सैर कराने के बाद धमाल 4 ने उत्साह को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया है. इस उत्साह को और बढ़ाते हुए मेकर्स ने अब चटनी रिलीज कर दिया है — एक हाई-एनर्जी, लोक-संगीत से प्रेरित गाना, जो भोजपुरी संगीत की ऊर्जा को फ्रेंचाइजी की मस्ती और पागलपन भरी दुनिया में लेकर आता है. “फुलौरी बिना चटनी कैसे बनी” जैसी आइकॉनिक पंक्तियों पर आधारित यह गाना आकर्षक बीट्स और थिरकने पर मजबूर कर देने वाली धुनों से भरपूर है, जो इसे फिल्म की हंसी और धमाल से भरी दुनिया के लिए एकदम परफेक्ट बनाता है.

भोजपुरी का तड़का 

यह गाना कलाकारों के बीच की शानदार केमिस्ट्री और उस खास मस्तीभरे पागलपन को बखूबी दर्शाता है, जो धमाल फ्रेंचाइजी की पहचान बन चुका है. इसमें अरशद वारसी, रितेश देशमुख, जावेद जाफरी, अंजलि आनंद और रवि किशन नजर आ रहे हैं. ट्रैक में मनोरंजन से भरपूर कई मजेदार पल हैं, जबकि रवि किशन अपने खास भोजपुरी अंदाज से इस हाई-एनर्जी गाने में चार चांद लगा देते हैं. इस गाने को नीलकमल सिंह और ममता शर्मा ने अपनी आवाज दी है. इसके जोशीले बोल धीरज बबुआन ने लिखे हैं, जबकि थिरकने पर मजबूर कर देने वाला संगीत नीलकमल सिंह और आदित्य देव ने तैयार किया है. इस धमाकेदार गाने की कोरियोग्राफी राहुल शेट्टी ने की है.

यह भी पढ़ें- रणवीर सिंह की धुरंधर 2 ने राजामौली की आरआरआर को पछाड़ा, बनी सबसे ज्यादा देखी जाने वाली भारतीय फिल्म

चटनी के बारे में बात करते हुए गायक नीलकमल सिंह ने कहा, “फुलौरी बिना चटनी कैसे बनी एक ऐसा गाना है, जो हमेशा से दर्शकों के दिलों से जुड़ा रहा है. जब हमें पता चला कि धमाल 4 बन रही है, तो हमें तुरंत महसूस हुआ कि इस गाने की ऊर्जा फिल्म के किरदारों और उसकी दुनिया के साथ पूरी तरह मेल खाएगी, क्योंकि यह मस्ती, मनोरंजन और जश्न से भरपूर है. इस गाने पर काम करना हमारे लिए बेहद मजेदार अनुभव रहा और मुझे पूरा विश्वास है कि दर्शकों को इसे सुनने और इस पर झूमने में उतना ही मजा आएगा.”

ममता शर्मा ने कहा, “धमाल मेरी पसंदीदा फ्रेंचाइज़ियों में से एक है, इसलिए इसके एक गाने को अपनी आवाज देना मेरे लिए बेहद खास रहा. चटनी पहले से ही दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय है और धमाल 4 के लिए उसकी उसी ऊर्जा को फिर से जीवंत करना रोमांचक और संतोषजनक अनुभव था. धमाल 4 में अजय देवगन, अरशद वारसी, रितेश देशमुख, जावेद जाफरी और संजय मिश्रा जैसे दमदार कलाकारों के साथ ईशा गुप्ता, संजीदा शेख, अंजलि आनंद, उपेंद्र लिमये, विजय पाटकर और रवि किशन भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे.

Advertisement

यह भी पढ़ें- राम चरण- उपासना कोनिडेला ने मनाई 14वीं वेडिंग एनिवर्सरी, दिखाई ट्विंस शिवराम और अनवीरा की पहली झलक, फोटो वायरल

धमाल 4 को गुलशन कुमार और टी-सीरीज द्वारा, देवगन फिल्म्स के सहयोग से प्रस्तुत किया जा रहा है. धमाल 4 का निर्देशन इंद्र कुमार ने किया है और इसका निर्माण अजय देवगन, भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, अशोक ठकेरिया, इंद्र कुमार, आनंद पंडित और कुमार मंगत पाठक ने किया है. धमाल 4 10 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

Featured Video Of The Day
'लाल टोपी' पर चढ़ रहा है नया रंग! अखिलेश के समाजवाद की नई पैकेजिंग!
Topics mentioned in this article
Dhamaal 4
Dhamaal 4 Clash
Dhamaal 4 Cast
Dhamaal 4 First Poster
Dhamaal 4 News