15 अगस्त पर स्कूलों में खूब होती है इस 20 साल पुराने गाने पर परफॉर्मेंस, काजोल की रोमांटिक फिल्म का देशभक्ति गीत की आज भी है धूम 

Des Rangila Song: 15 अगस्त सेलिब्रेशन के मौकों पर इस 20 साल पुराने देशभक्ति गाने पर अक्सर परफॉर्मेंस देखने को मिल जाती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह एक रोमांटिक फिल्म का गाना है, जिसमें काजोल लीड एक्ट्रेस थीं. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
15 अगस्त सेलिब्रेशन पर काजोल के 20 साल पुराने गाने पर होता है खूब डांस
नई दिल्ली:

15 अगस्त यानी आज पूरा देश तिरंगा फहराते हुए स्वतंत्रता दिवस सेलिब्रेट कर रहा है. इस मौके पर ऑफिस से लेकर स्कूलों में खास परफॉर्मेंस देखने को मिल जाती है. लेकिन आपने इस सेलिब्रेशन में एक गाना बार बार जरुर सुना होगा, जो 20 साल पहले आया था. हालांकि खास बात यह है कि यह फिल्म थी तो रोमांटिक एक्शन. लेकिन देशभक्ति गीत ने फैंस के दिलों में ऐसी जगह बनाई कि अब यह देश के सेलिब्रेशन की शान बन गया. वहीं प्रसून जोशी द्वारा लिखे गए बोल आज पूरी दुनिया में छा गए. वहीं महालक्ष्मी अय्यर द्वारा गाया गया और काजोल पर फिल्माया गया गाना भारत के स्कूलों में शान बन गया.    

हर स्कूल में बच्चे इस देशभक्ति गाने पर करते हैं परफॉर्म

हम बात कर रहे हैं काजोल और आमिर खान की पॉपुलर रोमांटिक फिल्म फना के गाने देश रंगीला रंगीला गाने की, जो हर स्कूल में 26 जनवरी से लेकर 15 अगस्त के सेलिब्रेशन में खूब सुनने को मिलता है. गाने के बोल प्रसून जोशी ने लिखे थे. जबकि महालक्ष्मी अय्यर और अमानत अली ने गाने को अपनी आवाज दी थी. वहीं जतिन ललित ने इस गाने को तैयार किया था. 

ये भी पढे़ं- लता मंगेशकर का आखिरी गाना था बेहद खास, देशभक्ति से भरे इस गीत का पीएम मोदी से भी है कनेक्शन

Advertisement

रोमांटिक फिल्म में देशभक्ति गीत ने जमाया रंग

लोगों को लगता है कि यह फिल्म देशभक्ति वाली होगी. लेकिन यह एक रोमांटिक फिल्म थी, जिसमें यह गाना इमोशनल करने वाला नहीं बल्कि एक्साइटेड डांस करने वाला है. फिल्म में यह एक कालेज परफॉर्मेंस के दौरान फिल्माया गया है, जिसमें काजोल के अलावा शनाया ईरानी और श्रुति सेठ डांस करते हुए नजर आ रहे हैं. 

फना की कहानी

फना की बात करें तो आदित्य चोपड़ा द्वारा प्रोड़यूस की गई और कुणाल कोहली द्वारा डायरेक्ट की गई फिल्म फना की कहानी जूनी की है, जो कश्मीर से दिल्ली आती है. लेकिन वह देख नहीं सकती. जहां उसकी मुलाकात टूर गाइड रेहान कादरी (आमिर खान) से होती है. रेहान बहुत चुलबुला और फ्लर्टी इंसान है. इसके बाद दोनों एक-दूसरे के करीब आते हैं और प्यार हो जाता है. वहीं जूनी की आंखों की सर्जरी होती है ताकि वह रेहान को देख सके. लेकिन सर्जरी के दिन दिल्ली में बम ब्लास्ट होता है और जूनी को बताया जाता है कि रेहान मर गया है. हालांकि वह जिंदा होता है और Independent Kashmir Front (IKF) नाम के आतंकवादी संगठन का सदस्य बन जाता है. लेकिन कई साल बाद जब रेहान एक मिशन पर घायल हो जाता है और भागकर उसी गांव पहुंच जाता है जहां जूनी रहती ह तो उसे पता चलता है कि उसका एक बेटा रेहान भी है. 

Advertisement

ये भी पढे़ं- मल्लिका शेरावत का 19 साल पुराना गाना, एआर रहमान ने मिस्त्र सिंगर से गवाया, तुर्की थीम और बेली डांस की हुई चर्चा

Featured Video Of The Day
Kiren Rijiju Interview: 'दिमागी नक्सल' से वंदे मातरम् तक... किरेन रिजिजू ने किये बड़े खुलासे
Topics mentioned in this article
Fanaa
15th August
Bollywood
Kajol