'सपने उन्हीं के पूरे होते है, जो हौसलों को पूरा करने का दम रखते है...यह डायलॉग दिल्ली की प्रमिती राणा (pramiti Rana) पर बिल्कुल फिट बैठती है. बचपन से हवाओं से बाते करने का ख्वाब देखान और महज बीस साल की उम्र में उसे हकीकत में बदल देना अपने आप में एक बड़ी मिसाल है. द्वारका सेक्टर-14 की रहने वाली प्रमिती अब कड़ेअनुशासन के बाद ग्लेमर की दुनिया में धमाकेदार एंट्री मार चुकी हैं. वह मिस यूनिवर्स दिल्ली 2026 का खिताब जीत कर अब देश के सबसे बड़े ब्यूटी पेजेंट मिस यूनिवर्स इंडिया ( Miss Universe india) का हिस्सा बनने जा रही हैं.
हवा में उड़ान और रैंप पर वॉक
प्रमिती सिर्फ एक खूबसूरत चेहरा नहीं हैं. वह इंडिगो एयलाइन ( Indigo Airlines) में केबिन अटेंडेंट के साथ आसामान की सैर भी कर रही हैं, साथ ही पायलट की कमान संभालने की ट्रैनिंग भी ले रही हैं. इसी बीच उन्होंने अपने दूसरे सपने की तरफ कदम बढ़ा दिया है. उनका मिस यूनिवर्स दिल्ली 2026 के लिए सिलेक्शन हो गया हैं. इसके बाद अब 23 अगस्त को नई दिल्ली में होने वाले इसके ग्रैड फिनाले पर सबती नजरें टिकी है. जहां देशभर से 52 प्रतियोगियों के साथ वह इस ब्यूटी कॉनटेस्ट में हिस्सा लेंगी. दिल्ली की इस कुड़ी ने अगर यहां बाजी मारी तो तो नवंबर 2026 में सीधा सैन जुआन, प्यूर्टो रिको के जोस मिगुएल एग्रेलोट कोलिज़ियम (José Miguel Agrelot Coliseum) में दुनिया भर की 130 से 135 सुंदरियां को टक्कर देने उतरेंगी.
मेहनत का फल मीठा होता है
मिस यूनिवर्स दिल्ली की इस रेस में शामिल होने के बाद प्रमिती ने बेहद फिल्मी और भावुक अंदाज़ में अपनी ख़ुशी ज़ाहिर की.उन्होंने कहा:
ये मुकाम उनके कई सालों की कड़ी मेहनत, लगन और आत्मविश्वास का नतीजा है. यह जीत उनके इस मुश्किल सफर का एक अहम पड़ाव है.
बचपन से रहा है डांंस और एक्टिंग का शौक
प्रमिती राणा का झुकाव बचपन से ही परफॉर्मिंग आर्ट्स की ओर रहा है. उन्हें डांस और एक्टिंग का काफी शौक है. उन्होंने पांच अलग-अलग तरह के डांस की ट्रेनिंग ली है. उनका मानना है कि अलग अलग तरीके के हुनर को सीखना खुद में आत्मविश्वास बढ़ाता है. फलिहाल मिस यूनिवर्स इंडिया की तैयारी के साथ साथ प्रमिती कई नामी ब्रांड्स के साथ कोलैब कर कमर्शियल और रनवे मॉडलिंग में एक्टिव रही हैं.
यह भी पढ़ें: आमिर खान ने शादी में क्यों पहनी थी पायल? इससे पहले नाक में नोजपिन पहनकर भी किया था फैन्स को हैरान