DDLJ का रिजेक्टेड गाना, 4 साल बाद शाहरुख-काजोल की फिल्म में हुआ रिलीज, उदित नारायण-अलका याज्ञनिक की आवाज में कल्ट, फिल्म ने रचा इतिहास

आज हम बताने जा रहे फिल्म के उस गाने के बारे में, जिसे DDLJ में लेने के बाद रिजेक्ट कर दिया गया था. हालांकि 4 साल बाद यह गाना शाहरुख खान की दूसरी फिल्म में रिलीज हुआ और इस गाने ने रिकॉर्ड तोड़ दिया.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
DDLJ का रिजेक्टेड गाना, 4 साल बाद शाहरुख-काजोल की फिल्म में हुआ रिलीज
नई दिल्ली:

Udit Narayan Alka Yagnik Superhit Song : 90 के दशक में कई ऐसी हिट फिल्में आईं, जिन्होंने फैंस के दिलों में खास जगह बना ली.  ये गाने आज भी बेहद लोकप्रिय हैं और आने वाले समय में भी पसंद किए जाएंगे. ऐसा ही एक गाना है डीडीएलजे यानी 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' फिल्म का. शाहरुख खान और काजोल की डीडीएलजे  90 की सुपरहिट फिल्म थी. देश ही नहीं दुनिया भर में इस फिल्म और इसके गानों को खूब पसंद किया गया. 1995 में आई  इस मूवी ने इतिहास रच दिया था. उस दौर में 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई करने वाली यह पहली बॉलीवुड फिल्म थी. आज हम बताने जा रहे फिल्म के उस गाने के बारे में, जिसे फिल्म में लेने के बाद रिजेक्ट कर दिया गया था. हालांकि 4 साल बाद यह गाना शाहरुख खान की दूसरी फिल्म में रिलीज हुआ और इस गाने ने रिकॉर्ड तोड़ दिया. यह फिल्म का हिट गाना बन गया. 90 में इस गाने ने धूम मचा दिया. यह गाना आज भी लवर्स का फेवरेट है.  आइए जानते हैं कौन सा है वो गाना और किस फिल्म में रिलीज हुआ....

'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' क्लट मूवी है. फिल्म के प्रोड्यूसर यश चोपड़ा थे. कहानी आदित्य चोपड़ा ने लिखी थी. डायलॉग जावेद सिद्दीकी ने लिखे थे. म्यूजिक जतिन-ललित ने दिया था. फिल्म की गिनती 100 मस्ट वॉच हिंदी फिल्म में होती है. फिल्म की कहानी, स्टार कास्ट, गीत-संगीत, सिनेमेटोग्राफी सब पसंद किया गया.  डीडीएलजे का म्यूजिक ब्लॉकबस्टर था. फिल्म का निर्देशन आदित्य चोपड़ा ने किया था.  फिल्म का एक भी गाना फ्लॉप नहीं था. आपको बता दें कि इस फिल्म के लिए सिलेक्ट हुआ एक गाना बाद में रिजेक्ट कर दिया गया था. चार साल बाद यह दूसरी फिल्म में रिलीज हुआ तो गाने ने धूम मचा दिया. यह गाना है, तुझे याद ना मेरे आई, किसी से अब क्या कहना.

यह भी पढ़ें- गालिब की शायरी से बना मशहूर गाना, इश्क के जुनून को दिखाने के लिए गुलजार ने इस्तेमाल किया शेर, 28 साल बाद भी कविता-सोनू की आवाज में एवरग्रीन

यह गाना 16 अक्टूबर 1998 को रिलीज हुई ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म 'कुछ-कुछ होता है' में रिलीज हुआ. फिल्म को करण जौहर ने डायरेक्ट किया था. म्यूजिक जतिन-ललित का था. यह गाना पहले डीडीएलजे के लिए रिकॉर्ड किया गया था, हालांकि बाद में इसे फिल्म से निकाल दिया गया. खास बात यह है कि जतिन-ललित ने जब यश चोपड़ा को यह गाना सुनाया तो वहीं बैठे गीतकार आनंद बख्शी की आंखों में आंसू आ गए थे. संगीतकार ललित पंडित ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि यह गाना उनकी दीदी सुलक्षणा पंडित गाया करती थीं.  खास बात यह है कि इस गाने के बोल पंजाबी में थे. 'तैनू याद ना साडी आई, तैनू खत की लिखना, दिल रोया कि अख भर आई, कि खत तैनू की लिखना'. बख्शी साहब ने यह गाना सुनकर कहा था यह गाना दिल के जख्मों को हरा कर देता है. इस गाने के बारे में अलका याज्ञनिक ने एक इंटरव्यू में कहा था, उदित सैड सॉन्ग भी मुस्कुरा कर गाते हैं. जैसे ही उदित ने 'तुझे याद ना मेरी आई...' गाना रोमांटिक अंदाज में गाया तो जतिन-ललित ने उन्हें टोक दिया. कई रीटेक के बाद भी बात नहीं बनी तो जतिन-ललित ने उनका मुखड़ा हटा दिया. फिर उदित नारायण ने अंतरा गाया.

यह भी पढ़ें- मंदाकिनी- मिथुन का 38 साल पुराना गाना, शादियों में बरातियों की फेवरेट लिस्ट में शामिल, अनु मलिक- कविता कृष्णमूर्ति की आवाज में अमर 


Topics mentioned in this article
Kuch Kuch Hota Hai
Kuch Kuch Hota Hai  cast
Kuch Kuch Hota Hai Songs
DDLJ
Ddlj Actress