दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे (DDLJ) की छुटकी यानी एक्ट्रेस पूजा रूपारेल अब 44 साल की हैं. वहीं सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. इसी बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह रोती हुईं नजर आ रही हैं. इसकी वजह मुंबई के नाना नानी पार्क में पेड़ों का कटना है, जिसमें एक पुराना बरगद का पेड़ भी शामिल है. इसे लेकर एक्ट्रेस पूजा रूपारेल और दीया मिर्जा ने विरोध जताया है और इमोशनल रिएक्शन दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
पूजा रूपारेल ने शेयर किया वीडियो
जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने वर्सोवा-भायंदर कोस्टल रोड प्रोजेक्ट के लिए एक इंटरचेंज बनाने के वास्ते हरियाली को हटाना शुरू कर दिया है. स्थानीय निवासियों के बार-बार विरोध के बावजूद, 18 नवंबर से पेड़ों को काटना शुरू किया गया, जिसके बाद एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर अपना रिएक्शन दिया. पूजा रूपारेल ने इंस्टाग्राम पर कुछ वीडियो शेयर किए, जिनमें पार्क में पेड़ों की कटाई को दिखाया गया. वहीं इस दौरान वह इमोशनल हो गईं और रोती हुईं नजर आईं. इतना ही नहीं वह अधिकारियों से सवाल कर रही हैं कि एक पुराने बरगद के पेड़ को क्यों काटा गया. पूजा ने इसे 'विरासत वाला पेड़' बताते हुए आरोप लगाया कि नगर निगम के कर्मचारियों ने इसे हटाने को सही ठहराने के लिए इसकी उम्र के बारे में गलत जानकारी दी. वहीं वीडियो में वह कटे हुए पेड़ों को गले लगाते हुए भी नजर आईं.
ये भी पढ़ें- पवन सिंह का रोमांटिक गाना, खुशी कक्कड़ ने की साड़ी की डिमांड, शानदार केमिस्ट्री ने जीता फैंस का दिल
वीडियो में वह कहती हैं, यह हमारा पेड़ है. उनके काटने के लिए नहीं है. वह ऐसा नहीं कर सकते. यह गैरकानूनी हैं. इसके अलावा अन्य पोस्ट में उन्होंने सवाल किया कि पेड़ों के नुकसान को कैसे सही ठहराया जा सकता है, जबकि वे जीवन, साफ हवा और पर्यावरण के लिए बहुत जरूरी हैं? वहीं उन्होंने अधिकारियों से जवाब मांगने की अपील भी की.
इसके अलावा एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने भी एक्स पर इस रिएक्शन दिया और फोटो शेयर करते हुए अफसोस जताते हुए लिखा, हमारा दिल चीर दिया है. उन्होंने लगातार काटे जा रहे हैं पेड़ और 'सस्टेनेबिलिटी' (पर्यावरण-अनुकूलता) को लेकर बढ़ती चर्चा पर सवाल उठाते हुए पेड़ों को "जीवन और प्रकाश के वाहक" बताया. उन्होंने अपील की कि वह पर्यावरण के नुकसान से होने वाले दर्द को महसूस करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं