33 साल पहले 24 दिसंबर के दिन जब बॉक्स ऑफिस पर विलेन के सामने कमजोर पड़ गए थे सनी देओल, गु्स्से में फाड़ डाली थी जीन्स

सनी देओल बॉलीवुड के शानदार एक्शन हीरो हैं, लेकिन 33 साल पहले उनपर बॉलीवुड का एक विलेन भारी पड़ गया था. उनकी एक्टिंग देख सनी देओल ने गुस्से में अपने कपड़े फाड़ लिए थे.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
विलेन के आगे फीके पड़े सनी देओल, ‘डर’ का दिलचस्प किस्सा

कभी-कभी फिल्मों में कहानी से ज्यादा उसके किरदार लोगों के दिलों में बस जाते हैं और सालों बाद भी उनकी चर्चा थमती नहीं है. 90 के दशक में भी एक ऐसी ही फिल्म आई थी जिसने दर्शकों को कुछ अलग ही एहसास दिया. पर्दे पर प्यार, डर और जुनून का ऐसा खेल दिखा कि लोग हीरो से ज्यादा विलेन को याद रखने लगे. फिल्म डर' में सनी देओल लीड रोल में जरूर थे, लेकिन थिएटर से बाहर निकलते ही हर किसी की जुबां पर शाहरुख खान का नाम था. यही वो फिल्म थी जिसने एक तरफ स्टार बना दिया और दूसरी तरफ एक सुपरस्टार को अंदर ही अंदर नाराज भी कर दिया.

विलेन बना फिल्म की जान

यश चोपड़ा के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने उस दौर में एंटी-हीरो की परिभाषा बदल दी. आमतौर पर फिल्मों में हीरो को ही सबसे ज्यादा प्यार मिलता था, लेकिन ‘डर' में कहानी कुछ अलग थी. शाहरुख खान का निगेटिव किरदार इतना दमदार था कि दर्शक उसी के दीवाने हो गए. फिल्म करीब 3.25 करोड़ रुपये में बनी थी और इसने लगभग 21 करोड़ रुपये की कमाई कर हिट फिल्मों में शुमार हो गई थी.

हीरो रह गया पीछे

फिल्म में सनी देओल ने एक बेहतरीन और पॉजिटिव किरदार निभाया था, लेकिन जब फिल्म रिलीज हुई तो चर्चा सिर्फ विलेन की होने लगी. दर्शकों ने शाहरुख खान के किरदार को इतना पसंद किया कि सनी देओल की मौजूदगी फीकी पड़ गई. हालांकि उनके काम की तारीफ हुई, लेकिन जो स्टारडम शाहरुख को मिला, वो सनी को नहीं मिल पाया.

ये भी पढ़ें: 69 साल की उम्र में ऐसे बॉडी बनाते दिखे अनिल कपूर, वर्कआउट वीडियो देख यंगस्टर भी हो जाएंगे हैरान

Advertisement

जब गुस्से में फट गई जीन्स

शूटिंग के दौरान एक घटना ने सभी को चौंका दिया. बताया जाता है कि सनी देओल अपने किरदार को जिस तरह दिखाया जा रहा था, उससे खुश नहीं थे. खासकर क्लाइमैक्स को लेकर उनकी नाराजगी काफी बढ़ गई थी. इसी दौरान गुस्से में उन्होंने अपनी जेब में हाथ डाला और इतनी जोर से दबाया कि उनकी जीन्स तक फट गई. ये किस्सा आज भी फिल्म इंडस्ट्री में खूब सुनाया जाता है.

सफलता के साथ जुड़ी कड़वी याद

‘डर' ने जहां शाहरुख खान को नई पहचान दी, वहीं सनी देओल के लिए ये फिल्म एक मिला-जुला एक्सपीरियंस रहा. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म सुपरहिट साबित हुई, लेकिन पर्दे के पीछे की ये कहानी आज भी उतनी ही दिलचस्प लगती है. ये फिल्म आज भी इस बात का एग्जाम्पल है कि कभी-कभी विलेन भी हीरो पर भारी पड़ सकता है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Chandigarh BJP Office Grenade Attack Video: चंडीगढ़ BJP दफ्तर के बाहर धमाके का वीडियो आया सामने