रुस्तम-ए-हिंद के रूप में मशहूर रहे दारासिंह ने कुश्ती में अच्छे-अच्छों को चित कर डाला था. इसके बाद दूरदर्शन की रामानंद सागर की रामायण में हनुमान के रूप उनकी छवि कुछ ऐसी बनी की लोग श्रद्धा से उनके सामने अपना सिर झुका लेते थे. लेकिन आज हम बात दारा सिंह की नहीं बल्कि उनकी पोती की करने जा रहे हैं. दारा सिंह के बेटे विंदु की बेटी अमेलिया रंधावा इन दिनों सोशल मीडिया पर ऐसी छाई हैं कि लोग उनकी खूबसूरती और स्टाइल की चर्चा करते नहीं थक रहे. हाल ही में सामने आई तस्वीरों और फैमिली अपीयरेंस के बाद फैंस का रिएक्शन कुछ ऐसा है कि कई लोग उन्हें सीधे बॉलीवुड में देखने की मांग तक कर रहे हैं.
खूबसूरती के साथ फिटनेस में भी आगे
अमेलिया रंधावा, अभिनेता विंदु दारा सिंह और दीना उमरोवा की बेटी हैं. साल 2009 में जन्मी अमेलिया अब तेजी से एक पॉपुलर यंग फेस बनती जा रही हैं. सोशल मीडिया पर उनकी मौजूदगी लगातार बढ़ रही है और हर नई तस्वीर पर फैंस का जबरदस्त रिस्पॉन्स देखने को मिलता है. अमेलिया सिर्फ खूबसूरत ही नहीं, बल्कि फिटनेस को लेकर भी काफी सीरियस हैं. उन्होंने रिदमिक जिम्नास्टिक की ट्रेनिंग ली है और एक्रोबेटिक्स की भी प्रैक्टिस करती हैं. यही वजह है कि उनका पर्सनैलिटी और कॉन्फिडेंस दोनों ही लोगों को अट्रैक्ट करता है.
ये भी पढ़ें- 49 की उम्र में बेटी के पिता बने रणदीप हुड्डा, वन मंथ बर्थडे पर बताया नाम, जानें क्या है मतलब और किसने रखा
इवेंट में दिखा दिलकश अंदाज
हाल ही में एक इवेंट में अमेलिया अपने पिता विंदु दारा सिंह और मां दीना उमरोवा के साथ नजर आईं. इस दौरान उनका ग्लैमरस और कॉन्फिडेंट लुक लोगों को खूब पसंद आया. सोशल मीडिया पर यूजर्स ने कमेंट करते हुए उनकी तुलना कई दिग्गज बॉलीवुड एक्ट्रेसेस से तक कर डाली. अमेलिया की दिलचस्पी सिर्फ कैमरे के सामने ही नहीं, बल्कि उसके पीछे भी है. वह फिल्ममेकिंग में एक्टिव हैं और ‘Cherry' नाम की एक क्राइम ड्रामा शॉर्ट फिल्म पर काम कर चुकी हैं. इसके अलावा वह म्यूजिक वीडियो प्रोजेक्ट्स से भी जुड़ी रही हैं और अपने स्कूल में फिल्ममेकिंग क्लब भी शुरू कर चुकी हैं.
विंदु दारा सिंह की पर्सनल लाइफ भी समय-समय पर सुर्खियों में रही है. उनकी पहली शादी एक्ट्रेस फरहा से हुई थी, जो बॉलीवुड एक्ट्रेस तब्बु की बहन हैं. हालांकि साल 2002 में दोनों का तलाक हो गया. इसके बाद विंदु ने 2006 में दीना उमरोवा से शादी की और अब उनकी बेटी अमेलिया रंधावा लाइमलाइट में छाई हुई हैं.
ये भी पढ़ें- पहली पत्नी रीना दत्ता के घर छोड़ने के बाद आमिर खान ने ले लिया था शराब का सहारा, कहा- वो गम सह नहीं पाया
मां दीना उमरोवा भी हैं सक्सेसफुल एंटरप्रेन्योर
अमेलिया की मां दीना उमरोवा एक इंटरनेशनल नेल मास्टर और सफल बिजनेसवुमन हैं. उन्होंने 2015 में BLUESKY ब्रांड को भारत में लॉन्च किया और ब्यूटी इंडस्ट्री में अपनी मजबूत पहचान बनाई. मुंबई में उन्होंने अपनी अकादमी भी शुरू की है. अमेलिया रंधावा की पॉपुलैरिटी को देखकर यह कहना गलत नहीं होगा कि अगर वह बॉलीवुड में कदम रखती हैं, तो इंडस्ट्री को एक नया फ्रेश फेस मिल सकता है. फिलहाल तो फैंस उनकी हर नई झलक का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. देखना दिलचस्प होगा कि क्या अमेलिया, अपने दादाजी की विरासत को आगे ले जाने में कामयाब होंगी या नहीं.