'दादा- द सौरव गांगुली स्टोरी' का फर्स्ट लुक आउट, बताएं क्रिकेटर के रोल में राजकुमार राव पास हुए या फेल?

'दादा - द सौरव गांगुली स्टोरी' उस शख्स की प्रेरणादायक कहानी है, जिसने सिर्फ क्रिकेट खेला ही नहीं, बल्कि भारतीय क्रिकेट की तस्वीर भी बदल दी. फिल्म में एक प्रतिभाशाली युवा क्रिकेटर से लेकर भारत के सबसे प्रभावशाली कप्तानों में शामिल होने तक का उनका सफर दिखाया जाएगा.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
'दादा- द सौरव गांगुली स्टोरी' का फर्स्ट लुक आउट
नई दिल्ली:

राजकुमार राव अभिनीत ‘दादा - द सौरव गांगुली स्टोरी' का फर्स्ट लुक पोस्टर आज सौरव गांगुली के जन्मदिन के अवसर पर जारी किया गया है, जिसने दुनिया भर में मौजूद करोड़ों फैंस के लिए इस दिन को और भी खास बना दिया है. फर्स्ट लुक के साथ ही निर्माताओं ने यह भी घोषणा की कि यह फिल्म 14 मई 2027 को एक विस्तारित हॉलिडे वीकेंड के दौरान सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

यह भी पढ़ें- डांस से जीता 5 रुपये इनाम, हिंदी सिनेमा को दीं 3 कल्ट क्लासिक जिनका नहीं कोई जोड़, नींद की गोलियों की ओवरडोज से हुई मौत 

राजकुमार राव बने सौरव गांगुली

फिल्म के फर्स्ट लुक पोस्टर में राजकुमार राव को सौरव गांगुली के उस ऐतिहासिक पल को दोबारा जीते हुए दिखाया गया है, जब उन्होंने साल 2002 में इंग्लैंड के खिलाफ नेटवेस्ट ट्रॉफी जीतने के बाद लॉर्ड्स की बालकनी में अपनी जर्सी लहराई थी. यह पल भारतीय क्रिकेट के सबसे यादगार लम्हों में से एक माना जाता है. गांगुली की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट के नए और बेखौफ दौर की शुरुआत का यह प्रतीक बन गया था और आज भी आत्मविश्वास, जुनून और जज्बे की मिसाल माना जाता है.

यह भी पढ़ें-  मुंबई की बारिश में छतरी लेकर पार्लर पहुंचीं पंचायत की मंजू देवी, छोरी एक्ट्रेस ने बालकनी में की कसरत, पूजा ने खाए पकौड़े

Advertisement

'दादा - द सौरव गांगुली स्टोरी' उस शख्स की प्रेरणादायक कहानी है, जिसने सिर्फ क्रिकेट खेला ही नहीं, बल्कि भारतीय क्रिकेट की तस्वीर भी बदल दी. फिल्म में एक प्रतिभाशाली युवा क्रिकेटर से लेकर भारत के सबसे प्रभावशाली कप्तानों में शामिल होने तक का उनका सफर दिखाया जाएगा. यह कहानी उनके जज्बे, संघर्ष और मजबूत इरादों को सामने लाएगी, जिसने भारतीय क्रिकेट को नई पहचान दी और पूरी एक पीढ़ी को प्रेरित किया.
 

Featured Video Of The Day
दिलजीत की सतलुज पर क्यों मचा है हंगामा?
Topics mentioned in this article
Dada The Sourav Ganguly Story
Sourav Ganguly Biopic
Rajkummar Rao Films
Rajkummar Rao Action Hero
Rajkummar Rao Upcoming Movie