Dacoit Box Office Collection Day 1: जहां ओपनिंग डे पर फेल हुई धुरंधर 2, वहीं बंपर ओपनिंग करके बादशाह बनीं डकैत, पहले दिन कमाए इतने

Dacoit Box Office Collection Day 1: पिछले 24 दिनों से बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर 2 द रिवेंज के शोर के बीच अदिवी शेष की डकैत ने बंपर कमाई कर ली है. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Dacoit Box Office Collection Day 1
नई दिल्ली:

Dacoit Box Office Collection Day 1: धुरंधर 2 की चर्चा 19 मार्च से हो रही है, जिसने 24 दिनों में भारत में 1000 करोड़ और दुनियाभर में 1500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. हालांकि हिंदी के अलावा तेलुगू, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषा में फिल्म का कलेक्शन कम देखने को मिला. लेकिन अब बॉक्स ऑफिस पर डकैत ने दस्तक दे दी है, जिसमें अदिवी शेष और मृणाल ठाकुर लीड रोल में नजर आ रहे हैं. 10 अप्रैल को वर्ल्डवाइड सिनेमाघरों में रिलीज हुई डकैत ने पहले दिन 10 करोड़ पार का कलेक्शन हासिल किया है. जबकि हैरानी की बात यह है कि जहां धुरंधर द रिवेंज फेल हुई. वहीं डकैत ने 5 करोड़ से ज्यादा की ओपनिंग हासिल की है. 

डकैत का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, पहले दिन डकैत ने 3,800 शोज के साथ 6.50 करोड़ की कमाई भारत में हासिल की है. इसमें हिंदी में 90 लाख और तेलुगू में 5.60 करोड़ का कलेक्शन फिल्म ने हासिल किया. वहीं इंडिया ग्रॉस 7.57 करोड़ और वर्ल्डवाइड कमाई 6.50 करोड़ तक जा पहुंची है.

ये भी पढ़ें- 4 महीने पहले रिलीज होनी थी फिल्म, रिलीज डेट का पता नहीं हो गई लीक, भड़के कमल हासन बोले- पायरेसी सिस्टम की नाकामी

Advertisement

धुरंधर 2 की ओपनिंग को डकैत ने पछाड़ा

डकैत ने तेलुगू भाषा में 5.60 करोड़ का कलेक्शन हासिल किया है. जबकि धुरंधर 2 ने पहले दिन तेलुगू भाषा में 2.12 करोड़ का कलेक्शन हासिल किया था. वहीं मलयालम में 9 लाख, कन्नड़ में 8 लाख और तमिल में 1.16 करोड़ की कमाई फिल्म हासिल कर पाई थी. जबकि सबसे ज्यादा कमाई ओपनिंग डे पर धुरंधर ने हिंदी में 99.10 करोड़ हासिल की थी. 

डकैत का बजट और कास्ट

10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई डकैत में अदिवी शेष और मृणाल ठाकुर के अलावा अनुराग कश्यप नजर आ रहे हैं. जबकि फिल्म को शनैल दिओ ने डायरेक्ट किया है. फिल्म 70 करोड़ में बनी है, जिसे हिंदी और तेलुगू में वर्ल्डवाइड सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है. 

Advertisement

अदिवी शेष और मृणाल ठाकुर का बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड

डकैत के एक्टर अदिवि शेष के बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड की बात करें तो उनकी पिछली फिल्म मेजर थी, जिसे कोरोना महामारी के चलते कम स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया था. वहीं पहले दिन 13.4 करोड़ की ओपनिंग फिल्म ने हासिल की थी. जबकि उनकी फिल्म हिट 2 ने 6.4 करोड़ डे 1 में कमाए थे. वहीं मृणाल ठाकुर की बात करें तो उनकी दो दीवाने शहर में ने केवल 1.25 करोड़ का कलेक्शन हासिल किया था. जबकि सन ऑफ सरदार, जिसमें अजय देवगन नजर आए थे. उसने 7.25 करोड़ की ओपनिंग हासिल की थी.  

ये भी पढ़ें- रणबीर कपूर की 4000 करोड़ी रामायणम् में महादेव बनेगा ये एक्टर, आदित्य धर की उरी में आए थे नजर, फैंस के हैं फेवरेट

Featured Video Of The Day
होर्मुज पर आज दुनिया के लिए आ सकती है खुशखबरी, इस्लामाबाद में क्या हो रहा है?