अमिताभ बच्चन के रोल ने किया इस बच्चे को फेमस, फिल्मों से दूर अब बिजनेस का दिग्गज, 43 साल बाद दिखने लगा ऐसा

कुली में अमिताभ बच्चन के बचपन का रोल निभाने वाला वह छोटा बच्चा आपको जरूर याद होगा. यही बच्चा आगे चलकर ‘मास्टर रवि’ के नाम से काफी पॉपुलर हुआ, लेकिन बड़े होने के बाद उसने अपनी पहचान रवि वलेचा के रूप में बना ली.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
अमिताभ बच्चन के रोल से फेमस हुए रवि वलेचा

Ravi Valecha Photos: अमिताभ बच्चन ने बॉलीवुड को कई ऐसी फिल्में दी हैं, जो आज भी दर्शकों के दिलों में जिंदा हैं. इन्हीं में से एक है कुली, जिसने रिलीज़ के समय जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की थी. इस फिल्म में अमिताभ के बचपन का किरदार निभाने वाला एक बच्चा भी खूब चर्चा में आया था. उस वक्त यह बच्चा ‘मास्टर रवि' के नाम से मशहूर हुआ, लेकिन बड़े होने के बाद वह रवि वलेचा के नाम से पहचाने जाने लगे. मास्टर रवि ने अपने करियर की शुरुआत बेहद कम उम्र में की थी और देखते ही देखते वह इंडस्ट्री के सबसे व्यस्त बाल कलाकारों में शामिल हो गए. उन्होंने सिर्फ एक या दो नहीं, बल्कि 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया.

रवि वलेचा की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्हें अक्सर अमिताभ बच्चन के बचपन के रोल के लिए चुना जाता था. अमर अकबर एंथनी में भी उन्होंने ‘बाल अमिताभ' का किरदार निभाया, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया.

फिल्मों में टीवी सीरियल में किया काम 

इसके अलावा मास्टर रवि ने देश प्रेमी, शक्ति और मिस्टर नटवरलाल जैसी कई बड़ी फिल्मों में भी अपनी छाप छोड़ी. फिल्मों के साथ-साथ उन्होंने छोटे पर्दे पर भी काम किया और 90 के दशक के लोकप्रिय टीवी शो शान्ति के कुछ एपिसोड्स में नजर आए. हालांकि, जैसे-जैसे वह बड़े हुए, उन्हें फिल्मों में वैसी पहचान नहीं मिल पाई, जैसी बचपन में मिली थी.

धीरे-धीरे रवि वलेचा ने ग्लैमर की दुनिया से दूरी बना ली और एक नई दिशा में अपना करियर बनाने का फैसला किया. आज वह पूरी तरह से हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री में सक्रिय हैं और इस क्षेत्र में एक सफल बिजनेसमैन के तौर पर जाने जाते हैं. वह न सिर्फ अपना बिजनेस संभाल रहे हैं, बल्कि युवाओं को ट्रेनिंग भी देते हैं, जो इस क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं.

Advertisement

यह भी पढ़ें: वो हॉरर फिल्म, जिसे देखते हुए जपेंगे राम नाम, 1 घंटा 51 मिनट तक भूल जाएंगे सब कुछ, दम नहीं तो रहें दूर

रिपोर्ट्स के मुताबिक, रवि वलेचा व्यक्तित्व विकास (पर्सनैलिटी डेवलपमेंट) और हॉस्पिटैलिटी स्किल्स की ट्रेनिंग देकर नई पीढ़ी को आगे बढ़ने में मदद कर रहे हैं. कभी सिल्वर स्क्रीन पर अपनी मासूम अदाकारी से दिल जीतने वाले मास्टर रवि आज बिजनेस की दुनिया में एक अलग पहचान बना चुके हैं. 43 साल बाद उनका लुक भी काफी बदल चुका है, लेकिन उनकी सफलता की कहानी आज भी उतनी ही दिलचस्प है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Diplomacy का सबसे बड़ा मास्टरस्ट्रोक!; PM Modi ने बताया कैसे भारत ने समय रहते दुनिया को चौंकाया
Topics mentioned in this article
Ravi Valecha
Coolie 1983
Coolie Child Actor
Master Ravi
Master Ravi Childhood Photo