राजपाल यादव ही नहीं फिल्म बनाने के चक्कर में दिवालिया हो चुका है ये मशहूर कॉमेडियन, बैंक बैलेंस हुआ था 0

मशहूर कॉमेडियन और एक्टर राजपाल यादव एक फिल्म से जुड़े भुगतान के चलते तिहाड़ जेल में हैं. उन्होंने 9 करोड़ रुपये की रकम वापस नहीं की है. जिसके चलते कोर्ट ने उन्हें तिहाड़ जेल में सरेंडर करने के आदेश दिए.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
राजपाल यादव ही नहीं फिल्म बनाने के चक्कर में दिवालिया हो चुका है ये मशहूर कॉमेडियन

मशहूर कॉमेडियन और एक्टर राजपाल यादव एक फिल्म से जुड़े भुगतान के चलते तिहाड़ जेल में हैं.    उन्होंने 9 करोड़ रुपये की रकम वापस नहीं की है. जिसके चलते कोर्ट ने उन्हें तिहाड़ जेल में सरेंडर करने के आदेश दिए. इसके बाद से राजपाल यादव जेल में हैं. बताया जा रहा है कि एक फिल्म बनाने के चक्कर में उनपर यह भारी कर्जा हुआ थी. हालांकि यह पहला मौका नहीं जब कोई कॉमेडियन फिल्म बनाने के चक्कर में बर्बाद हुए हैं. कपिल शर्मा भी उनमें से एक रहे हैं. 

ये भी पढ़ें: सलमान खान का वो रोल जिसे देख कहेंगे किसी आशिक का हाल ऐसा ना हो, फिल्म ने 10 करोड़ के बजट में कमाए थे 25 करोड़

बर्बाद हुए कपिल शर्मा

कपिल शर्मा भी बॉलीवुड के बड़े कॉमेडियन में से एक हैं. उन्होंने अपनी कॉमेडी से लाखों दिलों को जीता है. साल 2017-2018 में उन्होंने फिल्म बनाने और एक्टर बनने का फैसला किया. कपिल शर्मा साल 2017 में फिल्म फिरंगी लेकर आए. इस फिल्म में कपिल शर्मा ने ना केवल एक्टिंग की थी. बल्कि इस फिल्म को प्रोड्यूस भी किया था. उनकी यह फिल्म बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुई थी. कपिल शर्मा को करोड़ों का घाटा हुआ था. 

Advertisement

डिप्रेशन में चले गए थे कॉमेडियन

फिर 2018 में कपिल शर्मा ने पंजाबी फिल्म सन ऑफ मनजीत सिंह को प्रोड्यूस करने का फैसला किया. हालांकि यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी. दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रहीं. कपिल ने खुद कई इंटरव्यू और पॉडकास्ट में कबूला है कि प्रोडक्शन में बहुत पैसा लगाया, लेकिन प्रोड्यूसर की ट्रेनिंग नहीं थी, इसलिए बहुत सारा पैसा बर्बाद हो गया. बैंक बैलेंस जीरो हो गया. डिप्रेशन में चले गए, दिमाग खराब होने जैसी हालत हो गई. पत्नी गिन्नी ने सपोर्ट किया तभी बाहर निकले. ये बातें कपिल शर्मा ने 2024 एक पॉडकास्ट में खुलकर बताईं. 

Featured Video Of The Day
BJP के खिलाफ हल्लाबोल में जो थे सबसे आगे, वही तृणमूल छोड़ सबसे पहले भागे
Topics mentioned in this article
Rajpal Yadav
Rajpal Yadav Case
Rajpal Yadav In Jail
Kapil Sharma
Comedian Kapil Sharma