कॉकटेल 2 का ट्रेलर रिलीज, शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना का लव ट्रायंगल

'कॉकटेल 2' की कहानी मॉर्डन रिश्तों, ब्रेकअप और नई शुरुआत को दिखाती है. ट्रेलर देखने के बाद लगता है कि यह फिल्म पुरानी 'कॉकटेल' की तरह ही हल्का-फुल्का मनोरंजन देने वाली है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
कॉकटेल 2 का ट्रेलर रिलीज

2012 में आई फिल्म 'कॉकटेल' ने दर्शकों का दिल जीत लिया था. सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी की इस फिल्म को खूब पसंद किया गया. अब 14 साल बाद इसी फिल्म का सीक्वल 'कॉकटेल 2' तैयार है. फिल्म के ट्रेलर को आज रिलीज कर दिया गया है, जिसमें शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं. 'कॉकटेल 2' के निर्देशक फिर से होमी अदजानिया हैं. यह फिल्म लव, दोस्ती और रिश्तों की उलझनों पर आधारित है. ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे तीनों किरदारों के बीच का रिश्ता उलझता जाता है और मौज-मस्ती से भरा हुआ है. 

कॉकटेल 2 की कहानी

'कॉकटेल 2' की कहानी मॉर्डन रिश्तों, ब्रेकअप और नई शुरुआत को दिखाती है. ट्रेलर देखने के बाद लगता है कि यह फिल्म पुरानी 'कॉकटेल' की तरह ही हल्का-फुल्का मनोरंजन देने वाली है. ट्रेलर में शाहिद कपूर के किरदार को बेफिक्र और मस्तमौला इंसान के रूप में दिखाया गया है. कृति सेनन और रश्मिका मंदाना दो अलग-अलग स्टाइल की लड़कियों के किरदार निभा रही हैं. एक तरफ जहां रश्मिका ज्यादा ग्राउंडेड और इमोशनल दिख रही हैं, वहीं कृति का किरदार एनर्जी और वाइल्डनेस से भरा है. ट्रेलर में यूरोप की खूबसूरत जगह, पार्टी सीन और रोमांटिक पलों को अच्छे से दिखाया गया है.

कॉकटेल 2 रिलीज डेट

'कॉकटेल 2' मडॉक फिल्म्स द्वारा बनाई जा रही है. पहले इसके कई गाने रिलीज हो चुके हैं, जो काफी पसंद किए गए हैं. 'कॉकटेल 2' के गानों के संगीतकार प्रीतम हैं. लेखक तरुण जैन और लव रंजन हैं. ट्रेलर रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर दर्शकों की प्रतिक्रियाएं आने लगी हैं. फिल्म 19 जून 2026 को थिएटर में रिलीज होने वाली है. 

आपको बता दें कि पिछली फिल्म 'कॉकटेल' फिल्म में लंदन की जिंदगी, दोस्ती और प्यार की कहानी थी. नई फिल्म भी उसी वाइब को बनाए रखते हुए मॉर्डन टच दे रही है. शाहिद कपूर लंबे समय बाद रोमांटिक कॉमेडी में नजर आ रहे हैं, जो उनके फैंस के लिए खुशखबरी है. कृति सेनन और रश्मिका मंदाना भी अपनी-अपनी स्टाइल में फिल्म को मजबूती दे रही हैं.


 

Featured Video Of The Day
होर्मुज बंद रहने से किन-किन चीजों की किल्लत होगी?
Topics mentioned in this article
Bollywood
Entertainment
Cocktail 2
Cocktail Trailer