'कॉकटेल 2' का बजट आया सामने, शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन को मिली इतनी फीस

रोमांटिक कॉमेडी फिल्मों में कम ही देखने को मिलने वाला बड़ा बजट अब कॉकटेल 2 को सुर्खियों में ला रहा है. बताया जा रहा है कि फिल्म पर 150 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं और रिलीज से पहले ही इसकी लागत का बड़ा हिस्सा रिकवर हो चुका है.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
कॉकटेल 2 पर 150 करोड़ का दांव, रिलीज से पहले बढ़ा बजट का शोर
NDTV

करीब 14 साल पहले आई 'कॉकटेल' ने यूथ के बीच एक अलग पहचान बनाई थी. दोस्ती, प्यार और रिश्तों की उलझनों को जिस अंदाज में उस फिल्म ने दिखाया था, उसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था. अब एक बार फिर उसी दुनिया को नए अंदाज में बड़े पर्दे पर लाने की तैयारी हो चुकी है. शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर 'कॉकटेल 2' रिलीज से पहले ही जबरदस्त चर्चा में है. ट्रेलर को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है, लेकिन फिल्म सिर्फ अपनी स्टारकास्ट या कहानी की वजह से ही नहीं, बल्कि अपने भारी-भरकम बजट के कारण भी सुर्खियां बटोर रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक मेकर्स ने इस रोमांटिक कॉमेडी को किसी बड़े एक्शन प्रोजेक्ट की तरह ट्रीट किया है और इसी वजह से इसके बजट के आंकड़े लोगों को हैरान कर रहे हैं.

150 करोड़ रुपये तक पहुंची फिल्म की लागत

सामने आई जानकारी के अनुसार 'कॉकटेल 2' की कुल लैंडिंग कॉस्ट करीब 150 करोड़ रुपये बताई जा रही है. ये रकम किसी रोमांटिक कॉमेडी फिल्म के लिए काफी बड़ी मानी जा रही है. आमतौर पर इस जॉनर की फिल्मों का बजट लिमिटेड रखा जाता है, लेकिन इस बार मेकर्स ने बड़े लेवल पर इन्वेस्ट करने का फैसला किया. यही वजह है कि फिल्म रिलीज से पहले ही इंडस्ट्री में चर्चा का विषय बन गई है.

ये भी पढ़ें: पेड्डी के लिए राम चरण ने ली 100 करोड़ की फीस, जाह्नवी कपूर समेत बाकी स्टार्स को मिले इतने करोड़

95 करोड़ रुपये खर्च हुए प्रोडक्शन पर

रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म की मेकिंग पर करीब 95 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं. मेकर्स ने शूटिंग, लोकेशन्स, सेट्स और तकनीकी पहलुओं पर जमकर पैसा लगाया है. फिल्म को सिर्फ कहानी के दम पर नहीं बल्कि शानदार विजुअल एक्सपीरियंस देने के मकसद से भी तैयार किया गया है. ट्रेलर में दिखाई गई ग्रैंडनेस इस बात की झलक देती है कि मेकर्स ने स्केल को लेकर कोई समझौता नहीं किया.

Advertisement

स्टारकास्ट की फीस भी रही चर्चा में

फिल्म में शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना जैसे पॉपुलर स्टार्स नजर आने वाले हैं. जानकारी के मुताबिक इन तीनों कलाकारों की फीस मिलाकर करीब 35 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं. तीन बड़े सितारों को एक साथ लाने की वजह से फिल्म की स्टार वैल्यू काफी बढ़ गई है. यही कारण है कि ऑडियंस के बीच फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट लगातार बढ़ रहा है.

प्रमोशन पर भी खर्च हुए करोड़ों रुपये

आज के समय में सिर्फ फिल्म बनाना ही काफी नहीं होता, उसे दर्शकों तक पहुंचाना भी उतना ही जरूरी होता है. रिपोर्ट्स की मानें तो 'कॉकटेल 2' के प्रमोशन और मार्केटिंग पर करीब 20 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं. सोशल मीडिया कैंपेन, इवेंट्स और अन्य प्रचार गतिविधियों के जरिए फिल्म को बड़े स्तर पर प्रमोट किया जा रहा है.

Advertisement

रिलीज से पहले ही मिली राहत

दिलचस्प बात यह है कि फिल्म ने रिलीज से पहले ही अपनी लागत का बड़ा हिस्सा रिकवर कर लिया है. रिपोर्ट्स के अनुसार नॉन-थिएट्रिकल डील्स और अन्य राइट्स के जरिए मेकर्स को अच्छी कमाई हो चुकी है. इससे फिल्म पर बना फाइनेंशियल प्रेशर काफी हद तक कम हो गया है और अब सभी की निगाहें इसके बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन पर टिकी हैं.

क्या दर्शकों को पसंद आएगी 'कॉकटेल 2'?

फिल्म में रोमांस, कॉमेडी, दोस्ती और रिश्तों का तड़का देखने को मिलेगा. साथ ही बड़े बजट और शानदार लोकेशनों ने इसकी चर्चा को और बढ़ा दिया है. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि 150 करोड़ रुपये के इस बड़े दांव को दर्शक कितना पसंद करते हैं. फिलहाल तो 'कॉकटेल 2' उन फिल्मों में शामिल हो चुकी है जिनका बजट रिलीज से पहले ही सबसे ज्यादा चर्चा बटोर रहा है.

Featured Video Of The Day
Delhi Fire Accident के बाद ग्राउंड पर कैसा है मंजर? नियमों की धज्जियां उड़ाकर चल रहा था मौत का होटल